Gelatin: जानिए क्या हैं इस एनिमल बेस्ड कोलेजन प्रोटीन के फायदे और इस्तेमाल का तरीका

जिलेटिन कलरलेस और स्वादरहित होता है। तरल पदार्थ को गाढ़ा करने वाला ये तत्व कई खाद्य पदार्थों में एड किया जाता है। जानते हैं जिलेटिन क्या है और इसके फायदे भी (benefits of Gelatin)।
तरल पदार्थ को गाढ़ा करने वाला ये तत्व कई खाद्य पदार्थों में एड किया जाता है। जानते हैं जेलेटिन क्या है और इसके फायदे भी (benefits of Gelatin)। चित्र : अडोबी स्टॉक
Published On: 27 Nov 2023, 09:30 am IST

जिलेटिन के बारे में सोचते ही रंग बिरंगी जैली और मार्शमैलो की तस्वीरें दिमाग में घूमने लगती हैं। जी हां जेलेटिन हाई प्रोटीन युक्त एक एनिमल बेस्ड प्रोडक्ट है। जो थिक और जैली जैसा होता है। जानवरों से मिलने वाला यह तत्व पूरी तरह से कलरलेस और स्वादरहित होता है। तरल पदार्थ को गाढ़ा करने वाला ये तत्व कई खाद्य पदार्थों में एड किया जाता है। जानते हैं जिलेटिन क्या है और इसके फायदे भी (benefits of Gelatin)।

क्या है जिलेटिन (What is Gelatin)

सीमा सिंह न्‍यूट्रीशन क्लीनिक की फाउंडर और आहार विशेष सीमा सिंह बताती हैं, “जिलाटिन एक प्रकार का प्रोटीन है। इसका इस्तेमाल भोजन में थिकनिंग एजेंट के रूप में किया जाता है। ये एनिमल बेस्ड प्रोडक्ट पूरी तरह से ग्लूटन फ्री होता है। जो कॉस्मेटिक, दवाओं, सॉस और कई प्रकार के खाद्य पदार्थों में प्रयोग किया जाता है। इससे सोडियम, पोटेशियम और जिंक की प्राप्ति होती है। इसमें ग्लाइसिन, प्रोलाइन, वेलिन, हायडरोक्सिप्रोलाइन और ग्लूटेमिक एसिड जैसे अमीनो एसिड मौजूद होते हैं।

नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ हेल्थ के अनुसार जेलेटिन जानवरों की बोन्स, स्किन, लिगामेंट और टिशूज़ से प्राप्त होने वाला ये कोलेजन मानव शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद साबित होता है। ये टिशूज़ को मज़बूती और संरचना प्रदान करता है। कोलेजन त्वचा के लचीलेपन को बढ़ाता है। दरअसल, ये इसकी प्राप्ति जानवरों से होती है।

Gelatin se skin ko hone waale fayde
ये टिशूज़ को मज़बूती और संरचना प्रदान करता है। कोलेजन त्वचा के लचीलेपन को बढ़ाता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

जानते हैं जिलेटिन के फायदे

1. ज्वाइंट और बोन हेल्थ को रखे मज़बूत

शरीर को मज़बूती प्रदान करने वाला जिलेटिन आम तौर पर प्रोटीन पाउडर और कैप्सूल के रूप में मिलता है। इसके सेवन से जोड़ों के दर्द और ऐंठन दूर होने लगती है। इसके अलावा मसल्स को भी मज़बूती मिल जाती है। इससे शरीर में ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम कम होने लगता है।

2. डायबिटीज़ के मरीजों के लिए फायदेमंद

जिलेटिन के सेवन से पैनक्रियाज एक्टिव होने लगतीं है और उससे शरीर में इंसुलिन बनता है। तो डायबिटीज़ के मरीजों के लिए बेहद कारगर है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर में इंसलिन को बढ़ाता है। इसके अलावा जेलेटिन टिशूज की प्रोडक्शन भी बढ़ाता है।

Gelatin se swasthya ko kya fayde milte hain
जिलेटिन के सेवन से पैनक्रियाज एक्टिव होने लगतीं है और उससे शरीर में इंसुलिन बनता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

3. पाचनतंत्र को रखे मज़बूत

नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ हेल्थ के अनुसार जिलेटिन में ग्लूटामिक एसिड पाया जाता है। जो शरीर में पाचनतंत्र को मज़बूती प्रदान करता है। इससे ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही एसिडिटी की परेशानी भी दूर होने लगती है।

4. त्वचा को मिलेगी झुर्रियों से मुक्ति

जिलेटिन से कोलेजन की प्राप्ति होती है। कोलेजन त्वचा में लचीलापन बनाए रखने में मददगार साबित होता है। दरअसल, उम्र के साथ कई कारणों से शरीर में कोलेजन की मात्रा कम होने लगती है। इससे स्किन में झुर्रियों और फाइन लाइंस की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में कोलेजन की प्राप्ति से त्वचा झाइयों और महीन रेखाओं के प्रभाव से मुकत रहती है।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

5. नींद की क्वालिटी में सुधार करता है

जिलेटिन में अमीनों एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो नींद न आने की समस्या को दूर कर स्लीप की क्वालिटी को इंप्रूव करने में मददगार साबित होते है। यूएसडीए के अनुसार जेलाटिन एक हाई प्रोटीन प्रोडक्ट है। 100 ग्राम ड्राई जेलेटिन पाउडर में 85ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

6. वेटलॉस में भी है मददगार

लो कैलोरी जिलेटिन में उच्च प्रोटीन की मात्रा वेटलॉस में सहायक साबित होती है। इसके सेवन से लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती है। इस प्रमुख मैक्रोन्यूट्रिएंटस से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और बार बार भूख लगने की समस्या भी कम होने लगती है।

इस तरह किया जा सकता है जिलेटिन का इस्तेमाल

खाद्य पदार्थों को थिक टैक्सचर देने के लिए जिलेटिन का इस्तेमाल किया जाता है।

आइसक्रीम, केक और मार्शमैलो समेत कई प्रकार के डेजर्ट बनाने के लिए जेलेटिन का प्रयोग होता है।

प्रोटीन पाउडर के रूप में भी जिलेटिन का सेवन किया जाता है। जो मसल्स को मज़बूत बनाता है।

कई प्रकार की दवाओं में भी जिलेटिन इस्तेमाल होता है। इससे दवाएं कठोर और सॉफ्ट बन जाती है।

ये भी पढ़ें- Seeds oil benefits in Hindi : एसिडिटी और ब्लोटिंग ही नहीं, कोलेस्ट्रॉल से भी छुटकारा दिलाते हैं ये 6 तरह के सीड्स ऑयल

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ज्योति सोही
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख