Period Tracker

हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर में आपका स्वागत है!

  • अपने मासिक धर्म चक्र का हिसाब रखें और अगली माहवारी के बारे में जानें
  • अपना मूड, लक्षण दर्ज करें और प्राप्त करें पीरियड्स के बारे में जरूरी जानकारी

अपने पीरियड्स को ट्रैक करने के लिए लॉग इन या साइन अप करें।

हेल्थ शॉट्स पीरियड ट्रैकर : मेनस्ट्रुअल साइकल ट्रैक करने वाला आपका पसंदीदा टूल

क्या आप अपने मेनस्ट्रुअल साइकल और रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर नज़र रखना चाहती हैं? पेश है हेल्थ शॉट्स पीरियड ट्रैकर, पीरियड-लैंड में आपका नया और सबसे अच्छा फ्रेंड। यह टूल इस्तेमाल में बेहद आसान है। इस टूल का उपयोग कर आप अचानक आने वाले पीरियड या हैवी फ्लो के लिए पहले से ही तैयार रह सकती है। आइए हेल्थ शॉट्स पीरियड ट्रैकर ऐप की सुविधाओं और लाभों के बारे में जानें, जो बाज़ार में इसे सबसे अच्छा बनाते हैं।

हेल्थ शॉट्स पीरियड ट्रैकर की खूबियां और इससे मिलने वाले फायदे

पीरियड ट्रैकिंग: पीरियड संबंधी अचानक शुरू होने वाली समस्याओं को अब अलविदा कहने का समय आ गया है। हेल्थ शॉट्स पीरियड ट्रैकर यूजर फ्रेंडली है। यह पीरियड शुरू होने और समाप्त होने की डेट, ब्लड फ्लो इंटेंसिटी और लक्षणों को दर्ज करने के लिए यूजर फ्रेंडली इंटरफ़ेस प्रदान करता है। लक्षणों और डाटा के आधार पर यह अगली माहवारी की प्रीडिक्शन कर सकता है। यदि आप ‘सी बीच’ या ‘हॉट डेट’ पर जाने वाली हैं, तो यह एप आपको पहले से योजना बनाकर तैयार रहने में मदद कर सकता है।

ओव्यूलेशन प्रिडिक्टर: आप प्रेगनेंसी की योजना बना रही हैं या उससे बचना चाह रही हैं, तो यह उसमें भी मदद करेगा। ऐप में एक विश्वसनीय ओव्यूलेशन ट्रैकर शामिल है, जो आपके फर्टाइल विंडो के बारे में बताएगा। इससे गर्भधारण करने या इससे बचाव करने में मदद मिलेगी।

लक्षणों के आधार पर एनालिसिस: अगर आप कन्फ्यूज हैं कि मूड स्विंग्स मंडे ब्लूज हैं, तनाव या पीएमएस? तो इन्हें समझने में भी यह टूल आपकी मदद कर सकता है। हेल्थ शॉट्स पीरियड ट्रैकर आपके लक्षणों के आधार पर गहन विश्लेषण करता है। इससे आपको पैटर्न और स्वास्थ्य समस्याओं की संभावनाओं को समझने में मदद मिलती है।

हेल्थ इनसाइट: वुमन हेल्थ, मेनस्ट्रुअल वेलनेस , न्यूट्रिशन, ब्यूटी, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, सेक्सुअल हेल्थ पर आधारित लाइफस्टाइल आर्टिकल भी आप यहां पढ़ सकती हैं।

हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर ऐप का उपयोग करके अपने पीरियड्स को ट्रैक करें, भविष्यवाणी करें और लॉग इन करें।

क्या है मेनस्ट्रुअल साइकल

मेनस्ट्रुअल साइकल शरीर को हर महीने गर्भावस्था के लिए तैयार करने का एक तरीका है। आमतौर पर यह 28 दिनों तक चलता है। हालांकि यह 21-35 दिनों तक भी चल सकता है। मेन्स्ट्रूअल साइकल हार्मोनल उतार-चढ़ाव और बदलावों का परिणाम है। यह मेनस्ट्रुएशन से शुरू होता है। इसमें यूट्रस अपनी लाइनिंग को छोड़ने लगता है। जो पांच से सात दिनों तक चलता है। इस प्रक्रिया को आम भाषा में माहवारी या पीरियड आना कहा जाता है।

फोलिकुलर फेज: एक बार जब पीरियड खत्म हो जाता है, तो फोलिकुलर फेज किक होता है। इसमें फोलिकल स्टिमुलेटिंग हॉर्मोन ओवरी को एग प्रोड्यूस करने के लिए प्रेरित करता है। दोनों में से एक एग फोलिकल में परिपक्व होता है। यह प्रक्रिया ओव्यूलेशन की ओर ले जाती है। यहां ओवरी एग रिलीज करती है, जो स्पर्म से मिलने की प्रतीक्षा करता है। यदि एग फ़र्टिलाइज नहीं होता है, तो हार्मोनल ड्रॉप हो जाता है। यूट्रस लाइनिंग फिर से गिरने लगती है। इससे साइकल फिर से शुरू हो जाता है।

यह भी पढ़ें

stress se period irregular kaise ho jaate hain

डियर लेडीज, तनाव आपके पीरियड्स को और भी मुश्किल भरा बना देता है, जानिए इससे कैसे बचना है

PCOS ke karan ho sakti hai skin aging

PCOS Causes skin aging : पीसीओएस आपकी स्किन एजिंग को बढ़ा देता है, एक्सपर्ट बता रही हैं इससे बचने के 6 उपाय

Vaginal itching kyu badh jaati hai

वेजाइनल स्वैटिंग से परेशान हैं, तो जानें इसके कारण और इसे ठीक से डील करने का तरीका

scanty periods ke kayi wajah ho sakti hai

Premenstrual Dysphoric Disorder: पीरियड्स से पहले एंग्री वुमेन बन जाती हैं, तो ये हैं पीडीडी के लक्षण, जानिए इसके बारे में सब कुछ

hair fall ke liye gene jimmedar ho sakte hain.

Menopause and hair fall : मेनोपॉज में और ज्यादा बढ़ सकती है हेयर फॉल की समस्या, जानिए कारण और समाधान

pills se period delay ho sakta hai.

Period delay pills : एक गायनोकॉलोजिस्ट बता रहीं हैं पीरियड में देरी करने वाली गोलियों के बारे में सब कुछ

संबंधित प्रश्न

मैं अपने मेनस्ट्रुअल और ओव्यूलेशन साइकल को कैसे ट्रैक कर सकती हूं?

अपने साइकल पर नज़र रखना मेनस्ट्रुअल एम्पावरमेंट की दिशा में पहला कदम है। हेल्थ शॉट्स पीरियड ट्रैकर ऐप के साथ, यह आसान हो सकता है। इसके लिए सिर्फ ऐप डाउनलोड करें और एक प्रोफाइल बनाएं। अपने पीरियड के शुरू होने और समाप्त होने की डेट के साथ-साथ अनुभव किए गए किसी भी लक्षण या परिवर्तन को दर्ज करें। ऐप इस डेटा का उपयोग आपके भविष्य के पीरियड प्रीडिक्ट करने के लिए करेगा। इससे आपको यह अनुमान लगाने में मदद मिलेगी कि आपका अगला पीरियड कब होगा।

ओव्यूलेशन ट्रैकिंग के लिए शरीर के संकेतों पर ध्यान दें। फर्टाइल विंडो के दौरान सर्विकल मयूकस लचीला और साफ हो जाता है। यह ओव्यूलेशन का संकेत देता है। इस दौरान बेसल शरीर के तापमान में भी मामूली वृद्धि देखी जा सकती है। हेल्थ शॉट्स ऐप इन सभी जरूरी मार्कर पर नजर रखने में मदद करता है। इससे फर्टिलिटी के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है।

मेनस्ट्रुअल साइकल की अनियमितताओं का क्या कारण है?

मेनस्ट्रूअल साइकल विभिन्न कारकों से प्रभावित हो सकता है। इससे पीरियड में अनियमितताएं हो सकती हैं। यह रेगुलर फ्लो को बाधित कर सकता है। इसकी जांच की जा सकती है।

हार्मोनल असंतुलन: एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन लेवल में उतार-चढ़ाव के कारण साइकिल अनियमित हो सकता है। इस असंतुलन के पीछे स्ट्रेस, थायरॉयड डिसऑर्डर, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं जिम्मेदार हो सकती हैं।

वजन में बहुत अधिक बदलाव: किसी वजह से आपका वजन बहुत अधिक बढ़ या घट सकता है। यह हार्मोनल बैलेंस को प्रभावित कर सकता है। साथ ही यह मेनस्ट्रुअल साइकल को भी प्रभावित कर सकता है।

दवाएं और कॉन्ट्रासेप्टिव: कुछ दवाएं या गर्भ निरोधक विधियों के कारण शरीर एडजस्ट नहीं कर पाता है। यह अनियमित ब्लड फ्लो पैटर्न का कारण बन सकता है।

स्वास्थ्य समस्याएं: एंडोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉएड और पेल्विक इन्फ्लेमेशन डिजीज (PID) जैसी स्थितियां मेनस्ट्रूअल साइकल संबंधी अनियमितताओं का कारण बन सकती हैं।

तनाव: क्या डेली लाइफ में आप अनावश्यक रूप से तनाव ले रही हैं? भावनात्मक या शारीरिक तनाव हार्मोन को प्रभावित कर सकता है। यह अनियमितत मेनस्ट्रुअल साइकल का कारण बन सकता है। इसलिए डियर लेडीज! तनाव कम करें।

मेनस्ट्रूअल साइकल की अनियमितताओं को रोकने के लिए क्या कर सकती हूं?

कुछ कारक आपके नियंत्रण के बाहर हो सकते हैं। इसके बावजूद स्वस्थ और नियमित मेनस्ट्रुअल साइकल के लिए कुछ जरूरी उपाय किये जा सकते हैं।

हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखें: संतुलित आहार लें, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद लें।

स्ट्रेस मैनेज करें: तनाव से निपटने के लिए प्रभावी तरीके खोजें। योग, ध्यान के अलावा किसी डॉक्टर से भी बात की जा सकती है।

साइकल ट्रैक करें: साइकल की निगरानी करने और किसी भी अनियमितता की शुरुआत में ही पहचान करने के लिए हेल्थ शॉट्स पीरियड ट्रैकर ऐप का उपयोग करें।

हेल्थ केयर प्रोफेशनल की मदद लें: यदि आप लगातार अनियमितताओं या गंभीर लक्षणों का अनुभव करती हैं, तो किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या से निपटने के लिए हेल्थ केयर प्रोफेशनल की मदद ले सकती हैं।

सेल्फ केयर करें: याद रखें मेनस्ट्रूअल साइकल संबंधी अनियमितता सामान्य है। अपने शरीर की जरूरतों पर ध्यान दें और जरूरत पड़ने पर मदद लेने में संकोच न करें।

हेल्थ शॉट्स को बनाएं अपना मेनस्ट्रुअल साइकल बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर (BFF)।

सर्वश्रेष्ठ पीरियड ट्रैकर ऐप से लैस होने पर आप अच्छी तरह अपने मेनस्ट्रूअल साइकल की देखभाल कर पाएंगी।

याद रखें मेनस्ट्रूअल साइकल पर नज़र रखने का मतलब केवल यह जानना नहीं है कि पीरियड फ्लो कब शुरू हो रहा है? यह अपने शरीर को समझने, स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेने और स्त्रीत्व का जश्न मनाने में भी मदद कर सकता है। मेनस्ट्रुएशन की शानदार यात्रा में हेल्थ शॉट्स को अपना पार्टनर बनाएं। अपना फाेन उठाएं, निःशुल्क ऐप डाउनलोड करें। अपने शरीर को समझने का यह एक जादुई उपकरण है, जिसे आपने अब तक नहीं आजमाया है।