कुछ लोगों के होंठ स्वाभाविक रूप से हल्के कलर के या गुलाबी भी हो सकते हैं। कुछ लोगों के लिप्स गहरे रंग के भी हो सकते हैं। ख़ास पिगमेंट मेलेनिन की उपस्थिति लिप्स कलर को गहरा या हल्का कर सकती है।कुछ अन्य कारणों से भी हमारे लिप्स काले पड़ जाते हैं। लिप पिगमेंटेशन होठों के प्राकृतिक कालेपन के कारण होता है। कुछ होम रेमेडीज के जरिये लिप पिगमेंटेशन को कम (how to lighten dark lips) किया जा सकता है।
जीन, रेस, हार्मोन और सूर्य की रोशनी के अधिक संपर्क में आने पर लिप पिगमेंटेशन होता है। प्राकृतिक रूप से गहरे रंग के लोगों के होंठ गहरे रंग होते हैं, क्योंकि उनमें मेलेनिन अधिक होता है। इसके अलावा टोबैको स्मोकिंग, तनाव, दवाएं और मेडिकल प्रॉब्लम के कारण भी होंठ काले हो सकते हैं। लिप पिगमेंटेशन को होम रेमेडीज से ठीक किया जा सकता है।
होठों की रंजकता या लिप पिगमेंटेशन को पूरी तरह से कम नहीं किया जा सकता है। कुछ घरेलू उपचार कालेपन को कम करने या होठों के प्राकृतिक रंग को वापस लाने में मदद कर सकते हैं। किसी भी घरेलू उपचार को आजमाने से पहले स्किन एक्सपर्ट या हेल्थकेयर प्रोवाइडर से सलाह लेना जरूरी है।
बादाम के तेल की कुछ बूंदों से होठों की धीरे-धीरे मालिश करनी चाहिए। विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड और मिनरल्स से भरपूर बादाम के तेल के मॉइस्चराइजिंग और पौष्टिक गुण होंठों को समय के साथ उनके प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इसकी मालिश रात में सोते समय की जा सकती है।
होठों पर निचोड़ कर ताजा नींबू का रस लगाकर कुछ मिनट छोड़ सकती हैं। इस रस की मदद से होंठों की धीरे-धीरे मालिश कर सकती हैं। नींबू के रस में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं। ये बहुत अधिक काले होंठों को चमकाने में मदद कर सकते हैं। नींबू के रस को अप्लाई करने के बाद होंठ सूख सकते हैं। इसलिए इसे रोकने के लिए बाद में होठों को मॉइस्चराइज़ करना जरूरी है।
होठों पर पतली परत शहद की भी लगाई जा सकती है। 15 से 20 मिनट तक शहद लगे रहने देने के बाद इसे धोया जा सकता है। एंटी बैक्टीरियल गुणों वाला शहद मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए भी जाना जाता है। यह होठों को हाइड्रेट करने और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है।
गुलाब जल पिगमेंट के कारण गहरे हुए होठों के लिए सबसे अच्छे होम रेमेडीज में से एक है। इसके लिए गुलाब जल में डूबा हुआ रुई का पैड होठों पर लगाएं। गुलाब जल होठों को तरोताजा और रीजुवेनेट करने में मदद कर सकता है। गुलाब जल प्राकृतिक रूप से त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
खीरे के टुकड़े और खीरा का रस दोनों लिप पिगमेंटेशन को कम ( how to lighten dark lips) कर सकता है। लगभग 10 मिनट के लिए खीरे के टुकड़े को होठों पर रखा जा सकता है। खीरा का रस भी लिप पर लगाया जा सकता है। सूदिंग इफेक्ट के कारण खीरा और खीरा का रस दोनों होठों को नमी प्रदान करता है। यह पिगमेंट को भी हल्का करता है।
लिप पिगमेंटेशन को कम करने के लिए सप्ताह में एक बार एक्स्फोलिएशन (Lip Exfoliation to reduce lip pigmentation) भी किया जा सकता है।इसके लिए 3-4 बूंद शहद में एक चुटकी चीनी मिलाकर होंठों पर धीरे-धीरे लगाया जा ( how to lighten dark lips) सकता है।
यह भी पढ़ें :-हाइपरपिग्मेंटेशन और एक्ने स्कार्स एक जैसे दिखते हैं, यहां एक्सपर्ट बता रही हैं दोनों के बीच के अंतर को
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।