गर्म मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखने का सबसे आसान और इफेक्टिव उपाय हैं फल। फलों का सेवन न केवल आपके बॉडी टेंपरेचर को संतुलित रखता है, बल्कि हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से भी बचाता है। पर ज्यादा फल मीठे होते हैं। यही वजह है कि इनके सेवन को लेकर कुछ लोगों के मन में संदेह होता है। खासतौर से वे लोग जो या तो डायबिटीज से पीड़ित हैं या जो वजन कम करना चाहते हैं। तो चिंता न करें, क्योंकि खरबूजा एक ऐसा फल है, जिसे आप बिना किसी चिंता के अपनी समर डाइट में शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं खरबूजे के फायदे (Muskmelon ke fayde)।
होमियोपैथ डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. प्रदीप नेगी बताते हैं, ‘खरबूजा भरपूर पोषक तत्वों के कारण न्यूट्रिशन का पावरहाउस माना जाता है। यह गूदेदार, रसदार, सुगंधित और मीठे स्वाद वाला होता है। इस फल के सेवन से कई फायदे जुड़े हैं। यह हाइड्रेट रखने, बालों की बनावट में सुधार, स्किन हेल्थ, प्रतिरक्षा बढ़ाने और आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है।’
पानी: 90.2 ग्राम
कैलोरी: 34
वसा: 0.19 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट: 8.16 ग्राम
प्रोटीन: 0.84 ग्राम
फाइबर: 0.9 ग्राम
चीनी: 7.86 ग्राम
विटामिन सी: 36.7 मिलीग्राम
फोलेट: 21µg
विटामिन ए: 169µg
बीटा कैरोटीन: 2020μg
विटामिन K: 2.5µg
डॉ. प्रदीप नेगी बताते हैं, ‘खरबूजे में पानी की बहुत अधिक मात्रा के कारण इसे आहार में हाइड्रेटिंग एजेंट के रूप में शामिल किया जा सकता है। हाई वाटर कंटेंट वाले फ़ूड खरबूजा तृप्ति को बढ़ावा देता है। यह तृप्त कर अधिक खाने की संभावना को कम कर सकता है। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
न्यूट्रिएंट जर्नल के शोध बताते हैं कि जो लोग अधिक पानी युक्त खाद्य पदार्थ खाते हैं, उनका बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) कम होता है। उनके वजन घटाने के लक्ष्य को पूरा करने की संभावना अधिक होती है।
खरबूजे में कैलोरी भी कम होती है। जो इसे वजन कम करने के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प बनाती है। एक कप कटे हुए खरबूजे में केवल 46 कैलोरी होती है, जो इसे भोजन के लिए एक आदर्श स्नैक्स या ब्रेकफास्ट फ़ूड बनाता है।
खरबूजा कैलोरी में कम और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। खरबूजे में हाई मात्रा में विटामिन सी होती है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो मोटापे से जुड़े ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद कर सकता है। विटामिन सी का सेवन हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और एथेरोस्क्लेरोसिस सहित कई स्थितियों के जोखिम को कम कर सकता है।
खरबूजे में अच्छी मात्रा में पोटैशियम होता है। यह शरीर की चर्बी को कम करने के लिए जाना जाता है। गर्मी के इस फल में पानी भी अच्छी मात्रा में होता है, जिससे आपका पेट भरा रहता है। भूख कम लगती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
खरबूजा बीटा-कैरोटीन से भी भरपूर होता है।
बीटा कैरोटीन सूजन को कम करके और वसा के टूटने को बढ़ाकर स्वस्थ वजन घटाने में मदद करता है। नेचर जर्नल के एक अध्ययन में पाया गया कि जिन प्रतिभागियों ने बीटा-कैरोटीन के साथ अपने आहार को लिया, उनके शरीर के वजन और शरीर में वसा प्रतिशत में कमी देखी गई।
खरबूजा एक नेचुरल डाययूरेटिक भी है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे ब्लोटिंग और सूजन कम हो जाती है। यह शरीर को हल्का और अधिक ऊर्जावान महसूस करने में भी मदद कर सकता है। इसससे वजन घटाने के प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
खरबूजा मीठा होता है मगर इसमें चीनी अपेक्षाकृत कम होती है। प्रति 100 ग्राम खरबूजे में केवल 7.86 ग्राम शुगर होती है। यह आम और केले जैसे अन्य फलों की तुलना में कम है। एक कप कटे हुए खरबूजे में केवल 9 ग्राम चीनी होती है। इसलिए खरबूजा स्वस्थ वजन घटाने वाले आहार का हिस्सा हो सकता है। इसकी चीनी सामग्री से वजन बढ़ने की संभावना नहीं है।
कब्ज के कारण भी शरीर फूल रहता है। खरबूजा एक उत्कृष्ट जल स्रोत है। इसमें कुछ फाइबर होता है। ये घटक स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। खरबूजे में पानी की ज्यादा मात्रा शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। फाइबर मल त्याग को नियंत्रित करने और कब्ज को रोकने में मदद करता है।
वजन घटाने के लिए खरबूजे को कई तरह से खाया (Muskmelon ke fayde) जा सकता है। सबसे फायदेमंद तरीका यह है कि इसे उसी रूप में खाया जाये। खासकर ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के समय। इसे सलाद या स्मूदी के रूप में भी लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :- Earth Day 2024 : फास्ट फूड पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली बारीक प्लास्टिक कर सकती है ब्रेन और प्रजनन क्षमता को कमजोर