scorecardresearch

खुद से प्यार करना है सफलता की पहली सीढ़ी, यहां हैं सेल्फ लव विकसित करने के 4 तरीके

चुनौतियों से जूझते हुए सफल होना चाहती हैं, तो सबसे पहले खुद से प्यार करना सीखें। यहां हैं एक्सपर्ट के बताये सेल्फ लव डेवलप करने के 4 तरीके।
Updated On: 23 Jan 2023, 07:40 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Self care kyu hau jaruri
खुद को खुश रखना सेल्फ केयर की ओर इशारा करता है। चित्र : शटर स्टॉक

आप हर दिन चुनौतियों से जूझती हैं। खासकर आप जब वर्किंग और होममेकर के डबल रोल में हैं। घर और ऑफिस फ्रंट पर डेडलाइन पर सारे काम और जिम्मेदारियां पूरी करनी पडती हैं। यदि आप किसी काम को पूरा नहीं कर पाती हैं, तो आपके हाथ असफलता भी आ सकती है। आगे का समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सामने चुनौती होने पर व्यक्ति हारने के एहसास से जूझने भी लग सकता है। इस समय व्यक्ति स्वयं को सबसे अधिक दोष देने लगता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि चुनौतीपूर्ण समय के दौरान सबसे अधिक सेल्फ लव (how to develop self love) की जरूरत होती है।

यहां हैं सेल्फ लव को अपनाने (how to develop self love) के लिए 4 उपाय

न्यूट्रिशनिष्ट और इन्स्टाग्राम पर प्रसिद्ध अंजलि मुख़र्जी बताती हैं, ‘ सबसे अधिक खुद से प्रेम करना जरूरी है। विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण समय के दौरान आत्म-प्रेम (Self Love) महत्वपूर्ण है। कुछ उपायों को अपनाकर अपने-आप से प्रेम किया जा सकता है।

1 अपनी वेल बीइंग (well-being) पर फोकस करें

खुद का भला करने के बाद ही दूसरों का भला कर पाएंगी। अपने स्वास्थ्य पर यदि ध्यान नहीं दे पाती हैं। हमेशा दूसरों का ख्याल करने में जुटी रहती हैं, तो बीमार भी पड़ सकती हैं। बीमार पड़ने पर सफलता पाने की सभी कोशिशों पर ब्रेक लग जायेगा। इसलिए खुद पर ध्यान केंद्रित करें। अपने-आपको प्राथमिकता दें। अपने-आप में आत्मविश्वास जगाएं। यदि आप चाहेंगी, तो खानपान और फिटनेस पर ध्यान दे पाएंगी। इसके लिए समय निकालें।

खानपान और फिटनेस पर ध्यान दें। इसके लिए समय निकालें। चित्र : शटर स्टॉक

क्योंकि सुंदर जीवन की कुंजी एक स्वस्थ मन और शरीर में हो सकती है।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?

2 कॉन्शियस (Self Conscious) होकर स्वयं की देखभाल करना

कई बार महिलाएं ड्यूटी पूरी करने के चक्कर में ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर का कोरम पूरा कर लेती हैं। कई दिनों तक अपना चेहरा आइने में नहीं देख पाती हैं। बाल रूखे हैं या बेजान उन्हें कोई फिक्र नहीं होती है। कई बार बिना आयरन किये कपड़ों को पहनकर ऑफिस पहुंच जाती हैं। यानी पूरी तरह से अपनी देखभाल को इग्नोर करती हैं। अंजलि कहती हैं कि अपनी पसंद-नापसंद का पूरा ख्याल रखें। खुद को सजायें-सवारें। खुद की देखभाल की ललक पैदा करने पर ही अपने प्रति प्रेम को जगा सकती हैं।

3 यह समझना कि आप मायने रखती हैं

हम हमेशा अपने-आप को कमतर आंकते-समझते हैं। खुद को महत्व देना ही भूल जाते हैं। मायने देना तो दूर की बात है। दिन भर की व्यस्तता के बीच कुछ समय अपने लिए निकालें। कुछ क्षण यह जरूर सोचें कि आप विशेष हैं। आपने कुछ श्रेष्ठ कार्य भी किया है। इन कार्यों की वजह से आपका वजूद है और आप घर या ऑफिस में मायने रखती हैं।

डिजिटल स्क्रीन त्वचा पर टैनिंग बढ़ााती है। चित्र: शटरस्‍टॉक
कार्यों की वजह से आपका वजूद है और आप घर या ऑफिस में मायने रखती हैं।चित्र: शटरस्‍टॉक

अगर आप कभी किसी से प्यार करना चाहती हैं या किसी से प्यार करती हैं, तो सबसे पहले खुद से बिना शर्त प्यार करना शुरू करें। जब आप खुद से प्यार करना सीख जायेंगी, तभी दूसरा व्यक्ति भी आपको महत्व देगा और आपको प्यार करेगा। भीड़ में होने के बावजूद आप हमेशा अपने साथ रहें। सबसे पहले अपनी कंपनी का आनंद उठाएं।

4 खुद के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति (Self Importance) 

आप खुद के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए अपना ख्याल रखने की कोशिश आपको ही करनी होगी। अपने-आपको मेंटल और फिजिकल दोनों स्तर पर खुद को स्वस्थ रखना होगा। अपनी पसंद के स्थान पर घूमना-फिरना, लॉन्ग ड्राइव पर जाना, नेचर को निहारना, धूप में बैठना—ये सभी कार्य खुद के लिए करने होंगे। यदि आगे बढ़ना है और सफलता हासिल करनी है, तो सबसे पहले बिना शर्त आपको खुद से प्यार करना होगा। सेल्फ लव के बिना आप कभी भी दूसरों को सही ढंग से प्यार नहीं कर पाएंगी।

अंत में

अंजलि कहती हैं कि आज से ही अपना ख्याल रखना शुरू कर दें। अपने को फिट एंड फाइन रखना शुरू कर दें। क्योंकि जब आप स्वस्थ होती हैं, तभी जीवन वास्तव में सुंदर होता है।

यह भी पढ़ें :-ज्यादा समय कंप्यूटर के सामने बैठ कर काम करने से हो सकता है कैंसर का खतरा : स्टडी

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख