scorecardresearch

Disease X : कोविड-19 की तुलना में 20 गुना अधिक घातक हो सकता है डिज़ीज़ एक्स, WHO की चेतावनी

कोविड-19 के कारण दुनिया भर में लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। अब पूरी दुनिया पर डिज़ीज़ एक्स नाम के रोग का खतरा मंडरा रहा है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की चेतावनी के अनुसार, इस रोग का वायरस कोरोना की तुलना में 20 गुना अधिक घातक हो सकता है। आइये डिज़ीज़ एक्स के बारे में जानते हैं सब कुछ।
Updated On: 27 Sep 2023, 05:34 pm IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
disease x corona se 20 guna adhik ghatak hoga.
डिज़ीज़ एक्स (Disease X) के रूप में अगली महामारी 5 करोड़ से अधिक लोगों की जान ले सकती है। चित्र : शटरस्टॉक

हाल में विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) ने एक नई संभावित महामारी के लिए शब्द गढ़ा है। यह डिज़ीज़ एक्स (Disease X) है। इस संभावित नई महामारी से कोरोना वायरस की तुलना में 20 गुना अधिक मौतें हो सकती हैं। 2020 में कोविड (COVID-19) के कारण दुनिया भर में 25 लाख से अधिक लोगों की जान गई। जबकि डिज़ीज़ एक्स (Disease X) के रूप में अगली महामारी 5 करोड़ से अधिक लोगों की जान ले सकती है।

डिजीज एक्स महामारी (Disease X) 

कोविड-19  (coronavirus) के बार-बार लोगों के प्रभावित करने के कारण यह एक सामान्य स्वास्थ्य मुद्दा बन गया है। अब चिकित्सा विशेषज्ञ डिज़ीज़ एक्स नाम की संभावित नई महामारी की तैयारी कर रहे हैं। वे चेतावनी देते हैं कि 1918-1920 के भयानक स्पैनिश फ़्लू की तुलना इस नए वायरस के प्रभाव से की जा सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे डिज़ीज़ एक्स महामारी नाम दिया है। इससे लड़ने के लिए एक बार फिर वैक्सीन विकसित करने और समय पर आपूर्ति करने की जरूरत होगी।

वायरस या बैक्टीरिया या फंगस बनेगा महामारी की वजह (Virus or Bacteria, Fungus can cause disease x)

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, आने वाले समय में एक गंभीर अंतरराष्ट्रीय महामारी मानव रोग का कारण बन सकती है। लेकिन यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि इस महामारी की वजह क्या हो सकती है? यह एक नया एजेंट हो सकता है। यह एक वायरस, एक बैक्टीरिया या फंगस भी हो सकता है। लैंसेट जर्नल के अनुसार, डब्ल्यूएचओ ने औपचारिक रूप से 2018 में डिजीज X शब्द का उपयोग शुरू किया था। यह आने वाली महामारी (Disease X) का प्रतिनिधित्व करता है।

एक परिवार के 6 वायरस बन सकते हैं महामारी के कारण (Pandemic cause) 

विशेषज्ञ उस अगले रोगज़नक़ की पहचान करने के लिए रिसर्च कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉक्टरों के अनुसार, छह वायरस फैमिली- एडेनोविरिडे, कोरोनाविरिडे, ऑर्थोमेक्सोविरिडे, पैरामाइक्सोविरिडे, पिकोर्नविरिडे और पोक्सविरिडे मनुष्यों को संक्रमित कर सकते हैं। इनमें अगली महामारी का स्रोत बनने की सबसे अधिक संभावना है। डिजीज X के प्रति कोई इम्युनिटी नहीं होने के कारण यह बीमारी खतरनाक हो सकता है। श्वसन ट्रांसमिशन के माध्यम से यह फैल सकता है। इसके लक्षण एसिम्प्तोमेटिक, यानी नहीं भी दिख सकते हैं। वर्तमान में कोई प्रभावी दवा या टीका नहीं होने के कारण यह बहुत अधिक घातक हो सकता है

ek pariwar ke 6 virus faila sakte hain disease x.
छह वायरस फैमिली में  डिजीज X महामारी का स्रोत बनने की सबसे अधिक संभावना है। चित्र : अडोबी स्टॉक

यहां हैं महामारी को रोकने के उपाय (Prevention from disease x)

हालांकि कोई भी यह नहीं जानता है कि अगली महामारी कब शुरू हो जायेगी या कौन बीमारी का कारक बनेगा, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन उसे रोकने के उपाय अपनाने पर जोर देता है

1 निगरानी का पुख्ता इंतजाम : उभरते खतरों का शीघ्र पता लगाने के लिए मजबूत वैश्विक निगरानी प्रणाली विकसित होनी चाहिए। इससे हताहतों की संख्या कम होगी।
2 मानव, पशु और एन्वायरनमेंटल स्वास्थ्य के जोखिम की पहचान : मानव, पशु और एन्वायरनमेंटल स्वास्थ्य के जोखिम की पहचान करने और उन्हें कम करने के लिए मानव, पशु और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के बीच पारस्परिक संबंध को पहचानना और उसके अनुरूप कदम उठाना जरूरी (Disease X) है।
3 जरूरी एंटीबायोटिक दवा का उपयोग (Antibiotic for disease X) : दवा प्रतिरोधी रोगजनकों से निपटने के लिए एंटी बायोटिक मैनेजमेंट लागू करना पड़ेगा।
स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों को मजबूत करना (Health care System) : महामारी प्रतिक्रिया और नियमित स्वास्थ्य देखभाल जरूरतों, दोनों के लिए स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों में क्षमता का निर्माण करना चाहिए

antibiotic disease x me prabhawi ho sakti hai
दवा प्रतिरोधी रोगजनकों से निपटने के लिए एंटी बायोटिक मैनेजमेंट लागू करना पड़ेगा। चित्र: शटरस्टॉक

4 विश्व स्तर पर सहयोग (World basis help) : सूचना साझा करने, संसाधन के बारे में जानना और उसे लोगों के बीच देना और अनुसंधान प्रयासों में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना।
तैयारी की योजना (Planning for preparation) : महामारी ((Disease X) से बचाव की तैयारी की योजना विकसित करें, जिसमें जरूरी आपूर्ति और त्वरित प्रतिक्रिया टीम का होना बहुत जरूरी है।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

यह भी पढ़ें :- Listeria : कमजोर इम्युनिटी में घातक हो सकता है लिस्टेरिया, जानिए दूषित भोजन से होने वाली इस बीमारी के बारे में सब कुछ

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख