Freckles Remedies : चेहरे पर झाइयों से है परेशान, एक्सपर्ट बता रहें है कुछ घरेलू उपाय

कई बार अपनी मम्मी के गालों पर झाइयां होती हुई देखी होगी। इन झाइयों के कई कारण हो सकते है। चलिए जानते है की इसे आपको घर पर कैसे ठीक करना है।
how-to-get-rid-of-freckles
झाइयां त्वचा पर अतिरिक्त पिगमेंट के साथ छोटे क्षेत्र होते हैं जो मेलेनिन से बने होते हैं। चित्र: शटरस्टॉक
संध्या सिंह Published: 15 Dec 2023, 14:00 pm IST
  • 145

झाइयां (freckles) कुछ लोगों को प्यारी लगती है, लेकिन केवल तभी जब वे आपके चेहरे को निखारने के लिए सही जगह पर हों। हालांकि आप दागों के साथ या दागों के बिना भी खूबसूरत ही होती है, लेकिन हर कोई इसे अपनाने में सहज नहीं होता है। कभी कभी ये चीज़े आपकी पर्सनैलिटी पर भी असर डालती है और एक समय ऐसा आता है जब आप इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं। तभी आपके लिए कुछ घरेलू उपाय काम आते है, क्योंकि हर बार रासायनिक या सर्जिकल विकल्प आपको अच्छे नही लगते है। तो यहां हम झाइयों के लिए कुछ घरेलू उपचार लेकर आए हैं जो आपको निश्चित रूप से पसंद आएंगे। ये उपचार आप बिना किसी डर के अपना सकती है।

क्या होती है झाइयां (How do freckles occur?)

झाइयां त्वचा पर अतिरिक्त पिगमेंट के साथ छोटे क्षेत्र होते हैं जो मेलेनिन से बने होते हैं, वह हार्मोन जो आपकी त्वचा का रंग निर्धारित करता है। झाइयां चपटी, टैन या हल्के भूरे रंग की होती हैं और या तो एक ही धब्बे के रूप में दिखाई देते हैं। चेहरे पर झाइयां सबसे आम है, लेकिन ये अक्सर कंधों, बांहों, छाती और पीठ पर भी दिखाई देते हैं। वे सूर्य की रोशनी के प्रति संवेदनशील होते हैं और आमतौर पर सर्दियों में कम हो जाते हैं।

FRECHLES SE GHR PR PAAYE CHUKKARA
मेलेनिन की अधिकता की वजह से झाई की परेशानी होती है। चित्र: शटरस्टॉक

झाइयां प्राकृतिक हैं और हानिकारक नहीं हैं। हालांकि झाइयां वाले कुछ लोग इन्हें पसंद नहीं करते हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, लेकिन ये निश्चित रूप से किसी भी स्वास्थ्य समस्या का संकेत नहीं हैं।

झाइयों को खत्म करने के कुछ घरेलू उपाय (Home remedies for freckles)

एप्पल साइडर विनेगर (Apple cider vinegar)

एप्पल साइडर विनेगर झाइयों पर जादू की तरह काम करता है और झाइयों को हल्का कर देता है। इसमें मैलिक एसिड होता है जो जमा हुए मेलेनिन के कारण काली पड़ी कोशिकाओं को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। समय के साथ ये झाइयां कम हो जाती हैं और हल्की हो जाती हैं।

छाछ (Buttermilk)

छाछ किसी भी भारतीय घरों में आसानी से मिल जाता है। आप भारतीय हो और आपके फ्रिज में दही जमा न हो, ऐसा नहीं हो सकता। रात के खाने के बाद छाछ पीने के अलावा इसके उपयोग के और भी तरीके हैं। इसमें लैक्टिक एसिड होता है जो आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन एक्सफोलिएंट है। यह त्वचा को कोमल और मुलायम बनाते हुए झाइयों को कम करने में मदद करता है।

नींबू का रस (Lemon Juice)

अपने प्राकृतिक ब्लीचिंग गुणों के लिए जाना जाने वाला नींबू का रस झाइयों को हल्का करने में मदद कर सकता है। ताजा निचोड़ा हुआ नींबू का रस कॉटन बॉल का उपयोग करके प्रभावित क्षेत्रों पर सीधे लगाएं। गुनगुने पानी से धोने से पहले इसे लगभग 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसकी एसिडिक गुण के कारण, स्किन को मॉइस्चराइज करना याद रखें और धूप में निकलने से बचें क्योंकि नींबू का रस त्वचा की संवेदनशीलता को बढ़ा सकता है।

skin pigmentation

एप्पल साइडर विनेगर झाइयों पर जादू की तरह काम करता है और झाइयों को हल्का कर देता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

प्याज का रस (Onion Juice)

प्याज के रस में सल्फर होते हैं जो झाइयों सहित काले धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। प्याज का रस निकालें और इसे सीधे झाइयों पर लगाएं, 10-15 मिनट के लिए छोड़ने के बाद फिर इसे पानी से धो लें। इसकी तेज़ गंध और त्वचा की जलन को देखने के पहले एक पैच टेस्ट करें और यदि आवश्यक हो तो रस को पतला करें।

शहद और दही मास्क (Honey and curd mask)

शहद में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं, जबकि दही में लैक्टिक एसिड होता है, ये मिक्स पेस्ट झाइयों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शहद और दही को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और गुनगुने पानी से धोने से पहले 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। नियमित उपयोग से झाइयों को हल्का करने मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़े- शहनाज़ हुसैन की इन 6 DIY टिप्स को फॉलो करके सर्दियों में रूखेपन से पाएं मुक्ति

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
  • 145
लेखक के बारे में

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख