scorecardresearch

आम और नीम के पत्तों का हेयर मास्क कर सकता है टूटते-झड़ते बालों का उपचार, बरसों पुरानी है रेमेडी

आम और नीम के पत्ते से तैयार हेयर मास्क कई तरह की हेयर प्रॉब्लम को दूर करता है। यदि आप इस हेयर मास्क का नियमित रूप से इस्तेमाल करती हैं, तो बालों के टूटने-झड़ने की समस्या से निजात पा सकती हैं। जानते हैं इन दोनों पत्तों के इस्तेमाल की विधि।
Published On: 25 Apr 2024, 03:10 pm IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
सभी चित्र देखे Pake aam ke nuksaan
कैल्शियम कार्बाइड का छिड़काव आम के गुणवत्ता मानकों को प्रभावित करता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

गर्मी के दिनों में रूसी के कारण बाल बहुत अधिक झड़ते हैं। इसे दूर करने में प्राकृतिक उपाय अधिक कारगर होते हैं। इसके पीछे कारण यह यह है कि नेचुरल रेमेडीज के कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होते हैं। मां कहती है कि आम के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व बालों को झड़ने से रोकते हैं। बालों को मजबूती देते हैं। यदि आम के पत्तों के साथ नीम के पत्तों को भी एड कर दिया जाए, तो यह और अधिक कारगर ( mango and neem leaves for hair fall) हो जाता है।

कैसे काम करता है बालों पर आम का पत्ता (mango leaves benefits)

जर्नल ऑफ़ नेचुरल रेमेडीज के अनुसार, आम के पत्तों में प्राकृतिक मोनोटेरपेन जैसे कि सबिनिन, एलेमोल और बोनिल एसीटेट पाया जाता है। ये टेरपेन बालों के झड़ने को रोकने और बालों के विकास को बढ़ाने में मदद करते हैं। आम के पत्तों के एक्सट्रैक्ट में इम्यूनोस्टिम्युलेटरी प्रभाव पाए गए हैं। ये बालों के स्वास्थ्य को बढ़ाते हैं। आम के पत्ते विटामिन ए और विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट और अन्य लाभकारी यौगिकों से भी भरपूर होते हैं। विटामिन ए और विटामिन सी कोलाजेन प्रोडक्शन बढ़ाकर हेयर ग्रोथ में मदद करते हैं।

रूसी दूर करता है नीम का पत्ता (neem leaves benefits for hair)

जर्नल ऑफ़ नेचुरल रेमेडीज के अनुसार, नीम के पत्तों में क्वेरसेटिन, जिंक जैसे 100 से ज़्यादा कंपाउंड होते हैं। विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन के जैसे विटामिन भी होते हैं। ये रूसी को दूर करते हैं। रूसी मालासेज़िया ग्लोबोसा नामक फंगस के कारण होती है। नीम के एंटीफंगल गुण रूसी को खत्म कर देते हैं। इसमें मौजूद फैटी एसिड, ट्राइग्लिसराइड्स, लिमोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट बालों के समग्र स्वास्थ्य के लिए बढ़िया हैं। ओलिक, स्टीयरिक, पामिटिक और लिनोलिक एसिड जैसे फैटी एसिड में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये हेल्दी स्कैल्प को बढ़ाते हैं।

असमय सफ़ेद होने से बचाता है (Mango and neem leaves prevent hair graying)

जर्नल ऑफ़ फार्मेकार्गोनोसि के अनुसार, इन दिनों कम उम्र में भी बाल सफ़ेद होने लगते हैं। इसका कारण खराब जीवनशैली और खान-पान की खराब आदतें हो सकती हैं। अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं, तो आम के पत्तों और नीम के पत्तों का हेयर मास्क ज़रूर लगाना चाहिए। इसका कोई साइड-इफ़ेक्ट नहीं है।
आम के पत्तों में पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे मिनरल होते हैं, जो बालों को समय से पहले सफ़ेद होने से रोकते हैं। ये बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं। नीम के पत्ते में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट विटामिन सी कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। इससे नए बाल उगते हैं।

Home made hair mask kaise tayaar karein
आम के पत्तों और नीम के पत्तों का हेयर मास्क बालों को असमय सफेद होने से बचाता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

मज़बूत और चमकदार बनाता है (Mango and neem leaves for strong and shiny hair)

आम और नीम के पत्तों का इस्तेमाल बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के बालों को काला और घना बनाने में किया जाता है। आम और नीम के पत्तों में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के साथ-साथ उनकी चमक और बनावट को बेहतर बनाने में मददगार पाए जाते हैं।

बालों के लिए आम के पत्ते और नीम के पत्ते का इस्तेमाल कैसे करें (How to use Mango and neem leaves for hair fall)

एक बाउल आम के पत्ते और एक बाउल नीम के पत्ते लें।

दोनों को मिक्स कर थोड़े पानी के साथ पत्तों को मिक्सी में पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।

ज़रूरत पड़ने पर और पानी मिला लें।

अधिक फायदे के लिए इसमें दही, शहद, बेसन या मुल्तानी मिट्टी भी मिलाई जा सकती है। ये सभी सामग्री बालों के स्वास्थ्य में सुधार करेंगे।

neem benefits for hair .
नीम और आम की पत्तियां हेयर ग्रोथ में मदद करती हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक

इस हेयर मास्क को अच्छी तरह अपने बालों पर लगा लें। इसे 2 घंटे तक लगा हुआ रहने दें।

बाद में किसी माइल्ड शैंपू से बालों को साफ़ कर लें।

अंत में

इस हेयर मास्क को हफ़्ते में दो बार या हफ्ते में एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है। आम के पत्ते और नीम के पत्ते प्राकृतिक होते हैं। ये बालों और स्कल्प स्किन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

यह भी पढ़ें :-  मैंगो लवर्स के लिए हमारे पास हैं 4 DIY मैंगो हेयर मास्क, सिल्की, शाइनी और मजबूत बालों के लिए जरूर करें ट्राई

 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख