चॉकलेट के बिना कोई भी सेलिब्रेशन अधूरा सा लगता है। बच्चों की पंसदीदा चॉकलेट को वो किसी न किसी तरह से हर रेसिपी में शामिल करने की कोशिश करते है। उन्हीं रेसिपीज़ में से एक है चॉकलेट ब्राउनी। उसका मीठा स्वाद स्वीट क्रेविंग को शांत करने में मदद करता है और शरीर को एंटी ऑक्सीडेंटस की भी प्राप्ति होती है। स्पॉज़ी ब्राउनी यूं तो बाज़ार में उपलब्ध है, मगर हेल्दी इंग्रीडिएंटस की मदद से इसे स्वादिष्ट बनाने के अलावा पौष्टिक भी बनाया जा सकता है। जानते हैं चॉकलेट ब्राउनी की रेसिपी (Chocolate brownie recipe) और इसमें मौजूद इंग्रीडिएंटस के फायदे।
इसके सेवन से शरीर को आयरन और मैग्नीशियम की प्राप्ति होती है। सॉल्यूबल फाइबर और मिनरल्स से भरपूर डार्क चॉकलेट से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और ब्रेन एक्टिव रहता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंटस शरीर में उचित ब्लड फ्लो का मेंटेन रखते है। साथ ही हृदय रोगों से भी बचा जा सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार सप्ताह में 3 बार इसका सेवन करने से हृदय रोगों का खतरा 9 फीसदी तक कम हो जाता है।
खजूर में प्रोटीन की उच्च मात्रा पाई जाती है। कोरनेल युनिवर्सिटी कतर की रिसर्च के अनुसार खजूर में फ्लेवोनोइड और फाइटोएस्ट्रोजेन समेत कई फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। इससे शरीर में बढ़ने वाली थकान और मौसमी संक्रमण का खतरा कम होने लगता है। खजूर में मौजूद पोटेशियम और कॉपर की मात्रा से हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट संबधी समस्याओं का खतरा कम होने लगता है।
ओट्स के सेवन से शरीर को विटामिन, मिनरल प्रोटीन और अमीनो एसिड की प्राप्ति होती है। इससे शरीर को न्यूट्रीशन की प्राप्ति होती है और मूड बूस्टिंग में भी मददगार साबित होता है। नियमित रूप से ओट्स का सेवन करने से शरीर स्वस्थ मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और एपिटाइट नियंत्रित बना रहता है। इसमें मौजूद फाइबर की उच्च मात्रा से पाचन संबधी समस्याओं से बचा जा सकता है। ओट्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित बना रहता है।
दूध को संपूर्ण आहार कहा जाता है। शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए आहार से दूध अवश्य शामिल करें। इससे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद मिलती है। साथ ही बार बार होने वाली थकान और कमज़ोरी से भी बचा जा सकता है। दांतों और हड्डियों को मज़बूती प्रदान करने वाले दूध से शरीर को कैल्शियम, प्रोटीन और विटामि डी की प्राप्ति होती है।
इसे बनाने के लिए हमें चाहिए
डार्क चॉकलेट 1 कप
सीडलेस खजूर 8 से 10
वनीला एसेंस 2 चम्मच
कोको पाउडर 2 चम्मच
ओट्स पाउडर 1/2 कप
ग्रेटिड कोकोनट 1 चम्मच
दूध 1/2 कप
बेकिंग सोडा 1/4 चम्मच
बादाम का पाउडर 1 चम्मच
कटे हए बादाम और काजू 2 चम्मच
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।