Stay Positive : नेगेटिव लोगों और चीजों से परेशान हैं, तो जानिए आप खुद को कैसे रख सकती हैं पॉजिटिव

नकारात्मक चीजें हमें आसानी से अपना शिकार बना लेती हैं और धीरे-धीरे हमारे मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करना शुरू कर देती है। ऐसे में यदि आप पॉजिटिव रहना चाहती हैं तो इन पांच टिप्स का रखें खास ध्यान।
5 ways to attract positive energy
सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के उपाय। चित्र : एडॉबीस्टॉक
अंजलि कुमारी Published: 15 Jun 2023, 20:00 pm IST
  • 130

उतार-चढ़ाव से भरी इस दुनिया में सकारात्मकता यानी कि पॉजिटिविटी को अपनाना दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। परंतु पॉजिटिव एनर्जी को ग्रहण करना यह पूरी तरह से आपकी इच्छा पर निर्भर करता है। बढ़ती नकारात्मकता के बीच पॉजिटिविटी खुद चलकर आपके पास नहीं आएगी, इसके लिए आपको आगे बढ़कर सकारात्मक चीजों को चुनना होगा।

मेंटल हेल्थ और समग्र सेहत को बनाए रखना चाहती हैं, तो नकारात्मकता से दूर रहना बेहद जरूरी है। अपने आसपास पॉजिटिव एनर्जी जुटाने की कोशिश करें यह आपके लिए तमाम रूपों में फायदेमंद हो सकती है।

भारतीय योगा गुरु, योगा इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर और टीवी की जानी-मानी हस्ती डॉक्टर हंसाजी योगेंद्र ने पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करने के कुछ प्रभावित टिप्स सुझाए हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर जीवन में सकारात्मकता को कैसे बरकरार रखा जा सकता है।

यहां हैं सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के प्रभावी उपाय

1. सकारात्मक शब्दों का प्रयोग करें

मैं इसके लिए आभारी हूं…, मैं इसके लिए तैयार हूं…, मुझे सीखना अच्छा लगेगा…, आदि जैसे सकारात्मक वाक्य आपको बहुत आगे तक ले जाएंगे। हमारे बातचीत करने का तरीका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही ऊर्जा को आकर्षित करता है। अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस तरह के शब्दों का चयन करती हैं और किस तरह से लोगों के सामने अपनी बात को व्यक्त करती हैं। प्यार, समाधान, खुश, सुरक्षित आदि जैसे शब्दों का उपयोग करने से एक अधिक हंसमुख दृष्टिकोण का संचार होता है जिससे न केवल आपका मन प्रसन्न होता है बल्कि सामने वाले व्यक्ति को भी प्रशंसा मिलती है।

happiness badhti hai
अपनी पसंद-नापसंद को जान पाती हैं। चित्र : शटरस्टॉक

2. नकारात्मक समाचार को पढ़ने में वक्त न बिताएं

कई लोग सुबह उठकर न्यूज़पेपर में सबसे पहले नकारात्मक खबरों को पढ़ना शुरू कर देते हैं और उस पर दिन का एक लंबा समय खर्च करते हैं। इस प्रकार आपका मन नकारात्मक चीजों से भर जाता है और आप पूरे दिन नेगेटिव बातों को अपने मन में सोचती रहती हैं। जिससे कि आप अपने आसपास की सकारात्मकता को भी नजरअंदाज करना शुरू कर देती हैं।

ऐसे में हमेशा अपने दिन की शुरुआत पॉजिटिव आर्टिकल्स के साथ करें। वहीं कई ऐसे इनफॉर्मेटिव न्यूज़ होते हैं उन्हें पढ़ें। साथ ही साथ यदि आपके न्यूज़पेपर में मजाकिया जोक्स दिए हैं, तो उन पर भी नजर डालें। नेगेटिव न्यूज़ को आखिर में ऊपर ऊपर से देख लें या हो सके तो दिन में किसी भी वक्त एक बार न्यूज़पेपर पलट सकती हैं।

3. संगीत सुनने से मिलेगी मदद

सही संगीत आपके बॉडी वाइब्रेशन को फौरन बढ़ा देता है। उन गानों की प्लेलिस्ट बनाएं जिनसे आपके मन को व्यक्तिगत रूप से शांति पहुंचती है और आप उसे बेहद इंजॉय करती हैं। जब भी आपको पॉजिटिव एनर्जी की आवश्यकता हो तो उन्हें सुनें।

बस यह सुनिश्चित कर लें कि जो गाने आप सुन रहे हैं उनमें नकारात्मक बोल न हों क्योंकि ये आपके अवचेतन मन में दर्ज हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Swimming hair care tips : आ गया है स्विमिंग का सीजन, हेयर केयर के लिए स्विमिंग से पहले और बाद में याद रखें कुछ बातें

4. यह समय गुजर जाएगा (this too shall pass attitude)

अपने आप को यह समझाना बेहद जरूरी है कि जो वक्त आज है वह कल गुजर जाएगा। इसका सबसे सरल उदाहरण है कि रात होती है तो सवेरा जरूर आता है और सवेरा है तो रात भी जरूर होगी। सभी चीजें बदलती रहती हैं, उसी प्रकार यदि आप दुखी हैं तो पूरे जीवन आपको दुख का एहसास नहीं होगा, एक समय आएगा जब आपको ख़ुशी का एहसास होगा। इस बात को अपनाना बेहद महत्वपूर्ण है कि संसार में कोई भी चीज परमानेंट नहीं है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

आपका यह एटीट्यूड आपको वर्तमान काल पर ध्यान केंद्रित रखने में मदद करता है। साथ ही यह नकारात्मकता को पीछे छोड़कर सकारात्मक चीजों के प्रति आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।

Self-love
चुनौतीपूर्ण समय के दौरान सबसे अधिक सेल्फ लव की जरूरत होती है। चित्र : शटर स्टॉक

5. आत्म प्रेम और खुद पर विश्वास बनाए रखें

सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए खुद से प्यार करना और खुद पर भरोसा करना बेहद महत्वपूर्ण है। यदि कल को कोई आप पर उंगली उठाता है तो आप खुद पर डाउट करना शुरू कर देती हैं, यह बिल्कुल भी उचित नहीं है। यदि आपके मन में डर बना रहता है तो आप अधिक डर को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। वहीं अगर आप पैसिमिस्टिक हैं तो आप अधिक पेसिमिज्म को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

अब उन चीजों को अपनी और आकर्षित करती हैं जिनके बारे में आप खुद अपने मन में सोचती रहती हैं। इसीलिए हमेशा खुद से प्रेम करना चाहिए और खुद के ऊपर भरोसा रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको सकारात्मक जीवन जीने में मदद मिलती है। यदि आप सकारात्मक चीजों पर अपने मन को केंद्रित रखते हैं, तो बिना कुछ किए आप अंदरुनी रूप से सकारात्मकता से भरी रहती हैं।

यह भी पढ़ें : क्या आपके पेट में भी गैस फंस जाती है? तो हम बता रहे हैं इससे निजात पाने कुछ इंस्टेंट टिप्स

  • 130
लेखक के बारे में

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख