आज आपको इमोशनल ईटिंग में कटौती करने के साथ खुद को डिटॉक्स करने की जरूरत है। इसके साथ ही पानी का सेवन संतुलित रखने की कोशिश करें। आज नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने के साथ पहले किए गए कार्यो के परिणाम आने की संभावना है। आज की मीटिंग्स आपके पक्ष में काम कर सकती है। पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा, लेकिन सामाजिक रूप से आप दोस्तों से जुड़ पाएंगी। अपने दोस्तों के साथ पुराने मुद्दों पर चर्चा करने से परहेज करें।
लव टिप – पार्टनर पर अपना गुस्सा नहीं निकालें क्योंकि वे खुद भावनात्मक रूप से परेशान हो रहे होंगे
एक्टिविटी टिप – काम के बाद कोई खेल खेलें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – अतीत को जाने दे
आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा, जिससे जागने के बाद आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगी। कोई सहकर्मी अपने निजी जीवन को लेकर सलाह लेने के लिए आपके पास आ सकता है। आज आपका फाइनेंस भी स्थिर बना रहेगा और आप निवेश से जुड़े फैसले भी ले पाएंगी। पारिवारिक मोर्चे पर, आप परिवार और दोस्तों के साथ योजना बनाने के लिए समय निकाल सकती हैं। आप अपने किसी दोस्त से उनके काम के क्षेत्रों में मदद कर सकती हैं।
लव टिप – आज की शाम आप पार्टनर के साथ बीता सकती हैं
एक्टिविटी टिप – अपने विचारों और भविष्य से जुड़े कार्यो के लक्ष्यों को जर्नल करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – संतुलित बनी रहें
आज उतना ही काम करने की कोशिश करें जितना आप संभाल सकती हैं, क्योंकि उससे ज्यादा काम करने से आपको ज्यादा थकावट हो सकती है। काम की बाध्यता के कारण आज भोजन छोड़ने की गलती नहीं करें। आज बहुत ज्यादा जिम्मेदारियां आज काम पर भारी पड़ सकती हैं। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रही हैं, तो आज कुछ स्पष्टता आने की संभावना है। भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीर रहने की कोशिश करें। परिवार के सदस्य आज आपके साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए समय निकाल सकते हैं। आज सामाजिक रूप से आप दोस्तों से जुड़ सकती हैं, साथ ही कोई दोस्त काम से जुड़े मुद्दों में आपकी मदद कर सकता है।
लव टिप – अपने पार्टनर के लिए क्षमाशील बनी रहें
एक्टिविटी टिप – कृतज्ञ बनी रहें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें
पीठ के निचले हिस्से से जुड़ी समस्याओं के कारण आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। साथ ही आज काम में व्यस्तता आने की संभावना भी है। अपने सहकर्मी के साथ ज्यादा सहनशील बनने की कोशिश करें। साथ ही आज आप फाइनेंस से जुड़े फैसले भी ले सकती हैं। जो आज आपके पक्ष में काम कर सकते हैं। दूसरों की समस्या के कारण आज पारिवारिक तनावपूर्ण हो सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ रिलेक्स करने से पीछे हटेंगी जिनसे आप मिल सकती हैं।
लव टिप – पिछले मुद्दों को लेकर पार्टनर भावनात्मक रूप से परेशान हो सकता है
एक्टिविटी टिप – अपने मन की शांति के लिए काम से पहले जप या ध्यान करने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – स्वीकार करने की कोशिश करें
पेट या एसिडिटी से जुड़ी समस्या के कारण सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। इसके अलावा आपको डिहाइड्रेशन या एसिडिटी की समस्या पर भी ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। आज काम स्थिर रहेगा, लेकिन आपको पुराने क्लाइंट या अटके हुए प्रोजेक्ट को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपने पेपर वर्क को व्यवस्थित करने की कोशिश करें। साथ ही आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। सामाजिक जीवन में आप किसी दोस्त के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगी।
लव टिप – आज पार्टनर के साथ मनमुटाव नहीं करें, क्योंकि आपके बिजी शेडुल के कारण वे नजरअंदाज महसूस कर सकते हैं।
एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले योग या स्ट्रेचिंग करने के लिए समय निकालें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – बेज
कर्म टिप – विवेकपूर्ण बनी रहें
आज आप शारीरिक रूप से बहुत ज्यादा थकी हुई हो सकती हैं। लेकिन आज किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधि करने की कोशिश नहीं करें। आज वित्तीय बाधाओं के कारण काम में देरी हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे चीजें ठीक होती जाएंगी। अपने सहकर्मियों के साथ व्यक्तिगत जीवन की जानकारी शेयर नहीं करें, क्योंकि इससे वे स्थिति को समझने के साथ आपके मानसिक ढांचे को प्रभावित भी कर सकते हैं। अपने काम को लेकर परिवार के सदस्यों से ज्यादा बातचीत रखें। आज आपका सामाजिक जीवन स्थिर बना रहेगा साथ ही आप उन दोस्तों तक पहुंचेंगी जो काम के विचारों में आपकी मदद कर सकते हैं।
लव टिप – आज पार्टनर सपोर्टिव रहेगा और आपको स्पेस देने की कोशिश करेगा
एक्टिविटी टिप – अपने रचनात्मक विचारों पर काम करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – दूसरों से अनुमोदन नहीं लें
अतीत के कुछ उलझे हुए मुद्दों के कारण आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। स्वस्थ रहने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करने की आवश्यकता है। आज काम स्थिर बना रहेगा लेकिन अतीत में किए गए कार्यो को लेकर आज कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। सहकर्मी के साथ थोड़ा तनाव हो सकता हैं, लेकिन आप अपने विनम्र स्वभाव से उनका विश्वास जीतने की कोशिश कर सकती हैं। आज आपको पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों को प्राथमिकता देनी पड़ सकती है। लेकिन कोई पुराना दोस्त रिश्ते की सलाह लेने के लिए आपसे सम्पर्क कर सकता है।
लव टिप – काम के तनाव के कारण आज पार्टनर व्यस्त हो सकता है।
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले नमक के पानी से नहाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – फ्लेक्सिबल बनी रहें
स्ट्रेचिंग, योग या मेडिटेशन करना शुरू करें। आज दिन का दूसरा भाग व्यस्त हो सकता है, इसलिए अच्छा खाने के लिए सचेत प्रयास करने की कोशिश करें। शुरुआत में काम धीमा हो सकता है, लेकिन आज दिन के दूसरे भाग में तेजी आती जाएगी। अपने सहकर्मियों के साथ सहनशील बनी रहें। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव के कारण आपको पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। साथ ही परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत भी हो सकती है। आज कोई पुराना दोस्त आर्थिक मदद के लिए आपके पास आ सकता है।
लव टिप – पार्टनर आपसे सलाह ले सकता है, उन्हें बिना पक्षपात के सलाह देने की कोशिश करें। लेकिन अपने पूराने अनुभवों के आधार पर उन्हें सलाह नहीं दें।
एक्टिविटी टिप – अपने पेपर वर्क को व्यवस्थित करने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – समुद्री नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – अपना भरोसा बनाएं रखें
आज स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, जिससे आप अपनी दिनचर्या पर बने रहने के लिए काम कर पाएंगी। लेकिन खाना स्किप करने से परहेज रखें। काम में व्यस्तता आ सकती है। जिससे आपको ज्यादा गंभीर होने की आवश्यकता हो सकती है। आज अटके हुए काम को लेकर स्पष्टता आ सकती है। लेकिन आप अपनी टीम का विस्तार करने और नए लोगों को काम पर रखने पर काम कर पाएंगी। पारिवारिक मोर्चे पर, आज आपसे दूसरों की समस्याओं से निपटने की उम्मीद की जा सकती है।
लव टिप – आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगी और खुलकर बात भी करेंगी
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले मेडिटेटिव संगीत सुनें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – मूडी बनने से परहेज करें
दिन के दूसरे भाग में हल्का सिरदर्द आज आपको परेशान कर सकता है। अगर आप एलर्जी से ग्रस्त रहती हैं, तो घरेलू उपचारों से मदद मिल सकती है। लोगों के साथ मनमुटाव होने के कारण आज काम धीमा हो सकता है। दूसरों की समस्या में घसीटे जाने के बजाय अपनी काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। आज आपका पारिवारिक और सामाजिक जीवन दायित्वों के कारण व्यस्त हो सकता है। लेकिन किसी की निराशा के कारण आपको आखिरी समय में अपनी योजनाओं को बदलना पड़ सकता है।
लव टिप – अपने पार्टनर के साथ किसी भी चीज को निजी तौर पर नहीं लें
एक्टिविटी टिप – काम के बाद डांस करने से आपको अपना मूड ठीक करने में मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान दें
शरीर में दर्द और पीड़ा होने के कारण सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। इसका कारण आपकी कमजोर मांसपेशियां हो सकती हैं या वर्कआउट करते समय ज्यादा मेहनत करना। आज दिन के दूसरे भाग में नए काम में विकास होने की संभावना है। लेकिन पुराने क्लाइंट आज सकारात्मक प्रतिक्रिया दे सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सभी चीजें सामान्य रहेंगी, लेकिन कोई मतभेद के कारण आपको परेशान कर सकता है। आज आपको दोस्तों का भावनात्मक सहयोग मिल सकता है।
लव टिप – व्यस्त दिन के कारण आपकी लव लाइफ पीछे छुट सकती है
एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच लंबी सैर करें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
कर्म टिप – सहनशील बनें
स्वास्थ्य से जुड़े कई मुद्दों के कारण आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं खाएं जिससे आपके पेट में समस्या हो। काम पर लोगों के देरी करने के कारण आपका काम तनावपूर्ण हो सकता है। साथ ही कोई जरूरी मीटिंग रद्द या विलंबित हो सकती है। आज आपको अधूरे कार्यों पर ध्यान देना होगा, क्योंकि आपके पास काम की समय सीमा हो सकती है। आपके परिवार के बड़े सदस्य निवेश से जुड़ी सलाह के लिए आपके पास आ सकते हैं। आज आपको उनके कुछ कागजी कार्य करने पड़ सकते हैं।
लव टिप – आज पार्टनर अपने दायित्वों में व्यस्त हो सकता है।
एक्टिविटी टिप – शारीरिक गतिविधि करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – नीला
कर्म टिप – किसी भी चीज को व्यक्तिगत रूप से नहीं लें
यह भी पढ़े – आलस से दूरी बना फिटनेस का रखें खास ख्याल मेष, वृष और मिथुन राशि के जातक, जानिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।