scorecardresearch

दर्दनाक हो सकती है टॉन्सिलाइटिस की स्थिति, जानिए इससे राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

आमतौर पर, गले में खराश टॉन्सिल की सूजन या जलन के कारण होती है। यदि स्थिति का ठीक से इलाज नहीं किया जाता है, तो इससे बुखार या गला बैठने जैसी समस्या हो सकती है।
Published On: 29 Feb 2024, 11:27 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
tonsillitis ke liye home remedies
टॉन्सिलाइटिस को ठीक करने के घरेलू नुस्खे. चित्र : एडॉबीस्टॉक

सूजे हुए टॉन्सिल बहुत परेशान करने वाले और दर्दनाक हो सकते हैं। टॉन्सिल गले में छोटी ग्रंथियां होती हैं, दोनों तरफ एक-एक होती है। इनका काम ऊपरी श्वसन पथ को संक्रमण से बचाना होता है। अगर उनमें दर्द हो जाए तो यह काफी दर्दनाक हो सकता है। आमतौर पर, गले में खराश टॉन्सिल की सूजन या जलन के कारण होती है। यदि स्थिति का ठीक से इलाज नहीं किया जाता है, तो इससे बुखार या गला बैठने जैसी समस्या हो सकती है। इसमें सूजन होने पर न सिर्फ दर्द होता है बल्कि खाना खाने में भी दिक्कत होती है।

क्या होते हैं टॉन्सिलाइटिस होने के कारण (Causes of tonsillitis)

1 वायरल संक्रमण के कारण

टॉन्सिलिटिस के कई मामले वायरल संक्रमण के कारण होते हैं, जिनमें सामान्य सर्दी वायरस (राइनोवायरस), इन्फ्लूएंजा वायरस, एडेनोवायरस, रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस, और एपस्टीन-बार वायरस के कारण हो सकता हैं। इसे कई एंटीबॉयोटिक दवाईयों से ठिक किया जा सकता है।

2 संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से

टॉन्सिलिटिस संक्रामक है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकता है। जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता है, छींकता है या बात करता है तो उसकी कुछ छिटें सामने वाले व्यक्ति को संक्रमित कर सकती है। किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ बर्तन, कप या अन्य सामान साझा करने से भी संक्रमण फैल सकता है।

tonsils ke liye inn upayon ko apnaayein
टॉन्सिल्स के लक्षणों को कंट्रोल करने के उपाय। चित्र एडॉबीस्टॉक।

3 इम्यून सिस्टम का कमजोर होना

कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग, जैसे कि एचआईवी/एड्स वाले लोग, कीमोथेरेपी से गुजर रहे हैं, उनमें टॉन्सिलिटिस सहित संक्रमण होने की संभावना अधिक होती है।

4 क्रोनिक टॉन्सिलिटिस

कुछ व्यक्तियों को क्रोनिक टॉन्सिलिटिस का अनुभव हो सकता है, जहां टॉन्सिल में समय के साथ बार-बार सूजन हो जाती हैं। क्रोनिक टॉन्सिलिटिस क्रोनिक साइनस संक्रमण, एलर्जी या अन्य इम्यून सिस्टम डिस्ऑर्डर जैसे कारणों से होता है।

घर पर अपने टॉन्सिलाइटिस को कैसे ठीक करें (How to deal with tonsillitis at home)

1 नमक वाले गर्म पानी से गरारे करें

टॉन्सिल में सूजन से छुटकारा पाने के लिए नमक वाले गर्म पानी से गरारे करना सबसे अच्छा और प्रभावी तरीकों में से एक है। गरारे एंटीसेप्टिक हो सकते हैं या साधारण नमकीन गरारे भी संक्रमण को जल्दी दूर करने में मदद कर सकते हैं। यह गले की खराश और दर्द को शांत कर सकते है और सूजन को कम कर सकता है, साथ ही टॉन्सिलिटिस की समस्या का भी इलाज कर सकता है।

यह आपको तत्काल आराम नहीं दे सकता है, लेकिन यह बलगम को ढीला करता है और दर्द को कम करने के साथ बैक्टीरिया खत्म कर सकता है। 2-3 मिनट तक गरारे करें और कई दिनों तक दिन में दो बार आप इसे दोहरा सकते है।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

यह भी पढ़ें: बहुत अधिक शराब पीने वालों को ज्यादा रखना चाहिए लिवर का ध्यान, याद रखें ये 5 चीजें

2 शहद और हल्दी वाला दूध

अगर आपके गले के टॉन्सिल भी सूज गए है और दर्द कर रहें है तो रात को सेने से पहले एक गिलास गर्म दूध में थोड़ा सा शहद और हल्दी मिलाकर पिएं। शहद और हल्दी दोनों में जीवाणुरोधी और आरामदायक गुण होते हैं जो टॉन्सिल को राहत दे सकते हैं और दर्द को कम कर सकते हैं। आप गर्म चाय में शहद भी मिला सकते हैं। रात में जब आप सोते है तो ये दर्द अधिक बढ़ सकता है इसलिए आपको रात में गर्म दूध हल्दी वाला दूध पीना चाहिए।

shahad ke fayde
गले की खराश से राहत प्रदान करता है। चित्र: शटरस्टॉक

3 ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल कर सकते है

गले में दर्द के दौरान आप ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल भी कर सकते है। आपके टॉन्सिल में सूजन का एक मुख्य कारण शुष्क हवा है। ऐसा मुंह सूखने के कारण भी हो सकता है। हवा को नम करने के लिए ह्यूमिडिफायर मदद करता है, जिससे आपको दर्द में कमी महसूस हो सकती है। यह आपके कमरे में हवा को नम करने में मदद करता है, इसलिए अपने ह्यूमिडिफायर को चालू करें, खासकर जब आप रात में सो रहे हों।

4 लौंग या अदरक को चबाएं

बतपन में जब हमारे गले में दर्द होता था तो हमारी दादी और नानी हमें अदरल, शहद या लौग खिलाती थी। लौंग में यूजेनॉल होता है जो एक प्राकृतिक दर्द निवारक और एंटी-बैक्टीरियल एजेंट होता है। एक या अधिक लौंग अपने मुँह में रखें, उन्हें नरम होने तक चूसें और फिर चबाएं।

यह भी पढ़ें: 58 की उम्र में सिद्धू मूसेवाला की मां देंगी बच्चे को जन्म, जानिए बढ़ती उम्र में हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए जरूरी बातें

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख