हर्ब्स हर मौसम और हर रूप में फायदेमंद हैं। बबूल, कीकर और नीम ऐसे ही हर्ब्स हैं। इन्हें लोकोवीड (Locoweed) भी कहा जाता है। इनके पौधे से निकाला जाता है गोंद कतीरा। आयुर्वेद में गोंद कतीरा की तासीर को ठंडा कहा गया है। इसलिए गर्मी के मौसम में सबसे अधिक गोंद कतीरा का प्रयोग किया जाता है। मां कहती है कि गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में गोंद कतीरा की कई रेसिपी मदद करती है। प्राकृतिक रूप से मुड़े हुए क्रिस्टल के रूप में गोंद कतीरा पानी के साथ मिलकर फूल जाता है। शरीर को हाइड्रेट रखने वाले गोंद कतीरा की 5 पारंपरिक रेसिपी (Gond katira recipes) के बारे में जानते हैं।
न्यूट्रिशन जर्नल के अनुसार , गोंद कतीरा कैल्शियम, मैग्नीशियम से भरपूर होता है। इसमें एल्कलॉइड के साथ-साथ लगभग 3% प्रोटीन भी होता है। उपयोग से 2-3 घंटे पहले इसे पानी या दूध में भिगो लिया जाता है। भिगोने से यह जेली रूप में तब्दील हो जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट करने के साथ-साथ गर्मी में नाक से बहने वाले खून को भी नियंत्रित (Gond katira benefits) करता है। यह गट हेल्थ को मजबूत बनाता है। यह बोवेल मूवमेंट में मदद करता है। यह दस्त को भी रोक सकता है। यह इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है।
गर्मी के दिन में बहुत अधिक ठोस पदार्थ लेने का मन नहीं करता है। ऐसी स्थिति में यह फ्लूइड रेसिपी पेट को भरा रखता है। आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर गोंद कतीरा स्मूदी शरीर को ठंढा भी रखता है। यह सिर्फ दही, भिगोया हुआ गोंद कतीरा, एक चुटकी काला नमक और कुछ पुदीने की पत्तियों से बनाया जा सकता है।
1 कप दही, 1/4 कप पानी, 2 चम्मच भिगोया हुआ गोंद कतीरा, धनिया-पुदीने की कुछ पत्तियां और काला नमक डालें। स्मूदी बनाने के लिए इन्हें अच्छे से ब्लेंड करें। गोंद कतीरा स्मूदी तैयार है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें आइस पीस को कूटकर भी डाला जा सकता है।
पहले से भिगोये और फूले हुए गोंद कतीरा को पीस लें। इसमें 1 ग्लास ठंडा दूध, गुलाब जल की कुछ बूंदें, शहद की कुछ बूंदें डालकर खूब फेंट लें। गुलाब की कुछ पंखुड़ियां स्प्रिंकल कर इसे सिप करें। ब्लड शुगर के मरीज होने पर चीनी, शुगर और गुड़ को स्किप किया जा सकता है। नवरात्र के दिनों में यह शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन की पूर्ति कर सकता है।
पहले से भिगोये और फूले हुए गोंद कतीरा को पीस लें। इसमें 1 ग्लास ठंढा पानी डा दें। आधा चम्मच नींबू का रस, चुटकी भर काला नमक और चुटकी भर काली मिर्च पाउडर मिक्स कर दें। बर्फ के कुछ टुकड़े ग्लास में डालकर गोंद कतीरा लाइम वाटर पीएं।
2-3 घंटे पहले गोंद कतीरा को पानी में भिगो दें। उबलते हुए दूध में मखाना, कूटा हुआ बादाम-काजू, पिस्ता और किशमिश डाल दें। धीमी फ्लेम पर इसे 10-15 मिनट तक उबलने दें। इसमें बिना शुगर वाले 2 स्पून मिल्क पाउडर मिला दें। फ्लेम बंद कर दें इसे ठंडा होने दें। फिर इसमें गोंद कतीरा और 1 स्पून शहद मिला दें। मिश्रण को आइस ट्रे में रखकर फ्रिजर में रख दें। आइसक्रीम तैयार है।
दो चम्मच भीगा हुआ गोंद कतीरा को 2 कप ठंडा पानी और 2 कप ठंडा दूध के साथ मिक्स कर दें। इसमें चीनी या शहद डाल दें। सभी को मिक्स कर लें। इस पर 1 टेबल स्पून गुलाब की पंखुड़ियां स्प्रिंकल कर दें। स्ट्रा से लस्सी पीने का आनंद (gond katira recipes) लें। ब्लड शुगर के मरीज होने पर चीनी, शुगर और गुड़ को स्किप किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :- लीकी गट में राहत दिला सकते हैं हेल्दी और टेस्टी जामुन गोंद कतीरा ड्रिंक, नोट करें रेसिपी
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।