कच्चा शहद दिला सकता है मुहांसों से परमानेंट छुटकारा, जानिए कैसे करना है इसका इस्तेमाल

रॉ हनी में एंटीबैक्टीरियल और सूदिंग गुण होते हैं, जो स्किन इन्फ्लेमेशन दूर करते हैं। मां कहती है कि कच्चा शहद को यदि नियमित रूप से लगाया जाए, तो यह एक्ने और पिंपल्स को ठीक कर सकता है।
kachcha shehad lagane se pimples door hote hain.
शहद में फैटी एसिड, विटामिन बी, पेप्टाइड्स, अमीनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट आदि जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये मुंहासों पर सूदिंग इफेक्ट डालते हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Updated: 30 Apr 2024, 10:52 am IST
  • 125

स्किन की कई सारी समस्याएं हैं, लेकिन मुहांसों से सबसे ज़्यादा परेशानी होती है। यह बिना बताए आता है और त्वचा पर दाग-धब्बे छोड़ जाता है। मुहांसों से तुरंत छुटकारा पाने की कोशिश में हम कई तरह के घरेलू नुस्खे आज़माते हैं। इन्हें हम नियमित तौर पर इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इन्हें लगाना आसान नहीं होता है, क्योंकि कई सारे स्टेप्स फॉलो करने पड़ते हैं। मां कहती है कि शहद मुंहासों को ठीक कर देता है। इसे स्किन पर अप्लाई करना भी आसान है। जानते हैं क्या शहद वास्तव में काम (Raw Honey for Pimples) करता है? इसे किस तरह लगाया जाए?

जानिए मुहांसों को कैसे खत्म करता है कच्चा शहद (Raw Honey for Pimples)?

न्यूट्रिएंट जर्नल के अनुसार, शहद में फैटी एसिड, विटामिन बी, पेप्टाइड्स, अमीनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट आदि जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये मुंहासों पर सूदिंग इफेक्ट डालते हैं। शहद इंफ्लेमेटरी और रेडिश स्किन वाले मुहांसों पर सबसे अच्छी तरह काम करता है। यह मुहांसों से अशुद्धियों को बाहर निकालने में मदद करता है। शहद इन्फ्लेमेशन कम करते हैं और रेडनेस भी कम करते हैं। यह ठीक होने के बाद निशानों को भी हल्का करते हैं।
एंटीबैक्टीरियल गुणों वाले शहद में ग्लूकोरोनिक एसिड भरपूर होता है, जो ग्लूकोज ऑक्सीडेज में परिवर्तित हो जाता है। स्किन पर यह ऑक्सीडेज हाइड्रोजन पेरोक्साइड में परिवर्तित हो जाता है।

कैसे करें शहद का प्रयोग (How to apply Raw Honey for Pimples)

1 दालचीनी के साथ शहद (Honey and cinnamon)

मुंहासों के उपचार में शहद और दालचीनी को सबसे बढ़िया माना जाता है। दालचीनी में सूजन-रोधी गुण होते हैं। जब शहद के साथ मिलाया जाता है, तो ये दोनों मुंहासों को खत्म कर सकते हैं। ये तेजी से ठीक कर सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल
एक चम्मच दालचीनी लें। उसमें इतना शहद मिलाएं कि गाढ़ा पेस्ट बन जाए। अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को केवल मुंहासों पर स्पॉट ट्रीटमेंट के तौर पर लगा लें। इसे कुछ घंटों के लिए लगा रहने दें। माइल्ड क्लींजर से धो लें।
दालचीनी स्किन पर जलन पैदा कर सकती है। इसलिए इस DIY ट्रीटमेंट को आजमाने से पहले पैच टेस्ट कर लें।

2 हल्दी के साथ (Honey and Turmeric)

आयुर्वेद और चीनी चिकित्सा में हल्दी का उपयोग सदियों से होता आया है। हल्दी लगाने से घाव और कट जल्दी ठीक होते हैं। ऐसा हल्दी के एंटीसेप्टिक और हीलिंग गुणों के कारण होता है। इसे शहद के साथ मिलाने से यह मुहांसों के लिए कारगर उपचार विकल्प बन जाता है।kachcha shehad me haldi milane se pimples se chhutkara milta hai.

कैसे करें इस्तेमाल
एक चम्मच हल्दी पाउडर और शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे को फेस वॉश से साफ करें। थपथपाकर सुखाएं। फिर इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं। इसे करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे स्किन भी चमकदार हो जाएगी।

3 एप्पल साइडर विनेगर के साथ (Honey and Apple Cider Vinegar)

मुहांसों के लिए सेब का सिरका और शहद एक और प्रभावी उपचार है। सेब का सिरका में रोमछिद्रों को कम करने और तेल को नियंत्रित करने की क्षमता होती है। शहद के साथ मिलाने पर यह मुहांसों को ठीक कर सकता है। यह सूजन को कम कर सकता है। सेब का सिरका डायरेक्ट नहीं लगाएं। इसे पहले पानी के साथ पतला कर लें। यह अत्यधिक एसिडिक होता है और त्वचा पर जलन पैदा कर सकता है।

कैसे करें प्रयोग

एक चम्मच सेब के सिरके को एक चम्मच पानी में घोलें, फिर उसमें थोड़ा शहद मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं और साफ किए हुए चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे धो लें।

4 नीम के साथ (Honey and Honey)

नीम में मजबूत रोगाणुरोधी गुण होते हैं। इसका उपयोग बैक्टीरिया के संक्रमण के साथ-साथ मुंहासों के उपचार में किया जाता है। चेहरे पर नीम के तेल या नीम के पाउडर का नियमित उपयोग मुंहासों सहित त्वचा की कई समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इसे शहद के साथ मिलाने से यह मुंहासों से लड़ने में और भी प्रभावी हो जाता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
neem ke saath shahd milakar chehre par lgayen.
शहद के साथ  नीम  मिलाने से यह मुंहासों से लड़ने में और भी प्रभावी हो जाता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

कैसे करें प्रयोग
मुंहासों के लिए नीम और शहद का फेस मास्क तैयार करने के लिए पिसी हुई नीम की पत्तियां या सूखे नीम के पत्तों का पाउडर लें। इसे शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं (Raw Honey for Pimples)। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
इसे रोजाना तब तक दोहराएं जब तक आपके मुंहासे कम न हो जाएं।

यह भी पढ़ें :- Microneedling : स्किन की कई समस्याओं को दूर कर सकती है माइक्रो नीडलिंग, जानिए क्या है यह

  • 125
लेखक के बारे में

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।...और पढ़ें

अगला लेख