बात जब प्रोटीन पाउडर को अपने आहार में शामिल करने की आती है, तो अक्सर लोग शेक या स्मूदी पीते हैं। हांलाकि समय के साथ कुछ लोगों को ये स्वादहीन लगने लगता है और वो अन्य विकल्पों की तलाश करने लगते हैं। दरअसल प्रोटीन इनटेक बढ़ाने के लिए केवल शेक ही नहीं बल्कि कई अन्य तरीके भी है। जहां इसे क्रीमी पुडिंग का हिस्सा बना सकते हैं, तो वहीं इसे दही में भी मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा पैनकेक और मफ़िन भी बेहतरीन विकल्प हैं। प्रोटीन के सेवन से जहां मांसपेशियों का निर्माण में मदद मिलती है, तो वहीं वजन कम करने में भी फायदेमंद साबित होता है। जानते हैं ओवरइटिंग से बचने के लिए प्रोटीन पाउडर (Protein powder recipes) से तैयार होने वाली कुछ रेसिपीज़।
प्रोटीन पाउडर पोषक तत्वों से भरपूर ऐसे सप्लीमेंट होते हैं जो कई तरह से शरीर के लिए फ़ायदेमंद साबित होते हैं। इससे मांसपेशियों का निर्माण करना, वजन कम करना या अपनी दैनिक प्रोटीन की ज़रूरतों को पूरा करने में मदद मिलती हैं। अक्सर वर्कआउट के बाद मांसपेशियों की रिकवरी के लिए इसकी मदद ली जाती है। ये लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है और भोजन व नाश्ते में प्रोटीन जोड़ने का एक आसान तरीका है।
न्यूट्रिएंट की रिपोर्ट के अनुसार प्रोटीन पाउडर वजन घटाने में मदद करता है। खासतौर से उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जिन्हें अपने दैनिक आहार से पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिलता है।
प्रोटीन शेक रेसिपी की सूची शेक के बिना अधूरी है। वे जल्दी और पेट भरने वाले होते हैं। इसका सेवन वर्कआउट सेशन के बाद या पहले इसका सेवन कर सकते हैं। इसकी मदद से मसल्स की मज़बूती बढ़ाने और फैट लॉस किया जा सकता है।
प्रोटीन पाउडर 1 स्कूप
केला 1
बादाम का दूध 1 कप
पीनट बटर 1 बड़ा चम्मच
बर्फ के टुकड़े
जार में प्रोटीन पाउडर, केला, बादाम का दूध और पीनट बटर डालें। इन्हें ब्लेंड करें और स्मूदनेस बढ़ाने के लिए आइस क्यूब्स को एड कर दें। तैयार होने के बाद इसमें अपने पसंदीदा फल और चुटकी भर दालचीनी डालकर तैयार कर लें।
प्रोटीन बॉल्स को अपने प्रोटीन पाउडर रेसिपी का हिस्सा बनाएं। स्नैकिंग में मददगार इन बॉल्स से ऊर्जा बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे मीठा खाने की चाहत कम होने लगती है और बार बार भूख लगने की समस्या हल होने लगती है।
रोल्ड ओट्स 1 कप
पीनट बटर 1/2 कप
शहद 1 चम्मच
प्रोटीन पाउडर 1 स्कूप
डार्क चॉकलेट चिप्स एक मुट्ठी
सभी चीजों को एक साथ मिलाएँ और हाथों से बॉल्स तैयार कर लें। तैयार बॉल्स को 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इस प्रोटीन पाउडर रेसिपी को बेक करने की ज़रूरत नहीं है और आप इसे एक हफ़्ते के लिए फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं।
सुबह प्रोटीन पाउडर रेसिपी का आनंद लेना आपको भरा हुआ और ऊर्जावान रखने का एक शानदार तरीका हो सकता है। इसे अपने ओटमील बाउल में डालकर सेवन करें। इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
ओट्स 1/2 कप
दूध या पानी 1 कप
प्रोटीन पाउडर 1 स्कूप
केले के स्लाइस, बेरी और नट्स 1/2 कप
सबसे पहले ओट्स को पकाएँ। एक बार पक जाने पर गैस बंद कर दें और प्रोटीन पाउडर मिलाएँ। इसके ऊपर अपने पसंदीदा फल, मेवे या शहद की कुछ बूँदें डालें।
अगर आप बिना ज़्यादा मेहनत के हाई प्रोटीन नाश्ता या स्नैक बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए बस दही में प्रोटीन पाउडर मिलाएँ और खाएँ। इस तरह से सादे दही को और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है।
ग्रीक दही 1 कप
प्रोटीन पाउडर 1 स्कूप
मुट्ठी भर बेरी या ग्रेनोला
एक कटोरे में सभी सामग्री डालें और तब तक मिलाएँ जब तक कि तैयार न हो जाए। पकाने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रखें और फिर सर्व करें।
स्मूदी एक स्वादिष्ट नाश्ता या स्नैक है जिसका आनंद ले सकते हैं। इसे कई फलों और सब्जियों जैसे पालक, गाजर, केले और बेरी के साथ तैयार किया जा सकता है। इससे शरीर को विटामिन, खनिज और आहार फाइबर जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व मिलते है।
प्रोटीन पाउडर 1 स्कूप
दूध या दही 1 कप
केला 1
पालक एक मुट्ठी
फ्रोजन बेरीज 1/2 कप
इसे तैयार करने के लिए सभी सामग्रियों को चिकना होने तक ब्लेंड करें। अधिक गाढ़ा होने पर पतला करने के लिए थोड़ा और दूध डालें। तैयार होने के बाद एक गिलास में डालें और आनंद लें।
इससे पुडिंग भी तैयार की जा सकती है। इससे स्वाद और पोषण दोनों की ही प्राप्ति होती है। शरीर स्वस्थ और एक्टिव रहता है। साथ ही पाचन संबधी समस्याएं भी हल होने लगती है। वे लोग जिनकी मांसपेशियों में ऐंठन रहती है। उनके लिए ये बेहद कारगर है।
दूध 1 कप
प्रोटीन पाउडर 1 स्कूप
चिया बीज 1 बड़ा चम्मच
नट्स या बेरीज 1/2 कप
इसे तैयार करने के लिए सभी चीजों को एक साथ मिलाएँ और गाढ़ा होने के लिए 30 मिनट तक पकाएं। अब ठंडा होने के बाद ऊपर से नट्स या बेरीज डालें।
यह प्रोटीन पाउडर रेसिपी में से एक है जो व्यस्त सुबह के लिए बहुत सुविधाजनक है। इसे अगले दिन सुबह के लिए तैयार किया जा सकता है। इसे रात में तैयार करें और सुबह सेवन करें।
ओट्स 1/2 कप
प्रोटीन पाउडर 1 स्कूप
दूध 1 कप
केला या पसंद का फल 1
ढक्कन वाले जार या कंटेनर में ओट्स, प्रोटीन पाउडर, दूध और फल डालें और मिलाएँ। इसे रात भर के लिए फ्रिज में रख दें और सुबह इसे अच्छी तरह से हिलाएँ और ठंडा होने के बाद सेवन करें।
पैनकेक में प्रोटीन पाउडर एड करने से बेहद फायदेमंद साबित होता हैं। हेल्दी पैनकेक बनाने के लिए प्रोटीन पाउडर मिलाएँ। इससे आपको दिनभर भरा हुआ और ऊर्जावान महसूस होता है और इसका स्वाद भी लाजवाब है।
प्रोटीन पाउडर 1 स्कूप
अंडा 1
केला 1
ओट्स या आटा 1’4 कप
दूध 4 कप
बेकिंग पाउडर 1/2 चम्मच
ब्लेंडर में सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर चिकना होने तक ब्लेंड करें। नॉन स्टिक पैन को पहले से गरम करें और उसमें थोड़ा.थोड़ा बैटर डालें। 2 से 3 मिनट तक या ऊपर बुलबुले बनने तक पकाएँ। पलटें और सुनहरा भूरा होने तक 1 2 मिनट और पकाएँ। अपनी पसंदीदा टॉपिंग के साथ गरमागरम परोसें। ऊपर से फल या शहद की कुछ बूँदें डालें!
प्रोटीन पाउडर का मज़ा घर की बनी आइसक्रीम में भी लिया जा सकता है। इसमें चीनी एड करके से बचें। इससे शरीर को पोषण की प्राप्ति होती है।
प्रोटीन पाउडर 2 स्कूप
ग्रीक योगर्ट 1 कप
फ्रोजन केला 1
वेनिला एक्सट्रैक्ट 1 चम्मच
डार्क चॉकलेट चिप्स 2 चम्मच
सभी चीजों को एक साथ मिलाकर चिकना होने तक ब्लेंड करें। एक कंटेनर में ट्रांसफर करें और कुछ घंटों के लिए फ्रीज करें। इसके ऊपर डार्क चॉकलेट चिप्स, बेरीज और ग्रेनोला डालें और इसका आनंद लें।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।