Cardamom milk : इम्युनिटी बढ़ाकर आपको बीमार होने से बचाता है इलायची वाला दूध, जानिए इसके 6 फायदे

सुंदर खुशबू और बेहतरीन स्वाद के लिए जानी जाती है इलायची। इलायची वाला दूध बेहतर पाचन और आरामदायक नींद को बढ़ावा देने के कारण यह नाइट ड्रिंक के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानते हैं इलायची वाला दूध के कई फायदे।
सभी चित्र देखे Jaanein illaichi ke fayde
इलायची का सेवन करने का सबसे आसान तरीका इसे दूध में मिलाकर पीना है। चित्र: अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Updated: 21 Mar 2024, 19:46 pm IST
  • 125
मेडिकली रिव्यूड

हड्डियों और शरीर की मजबूती के लिए दूध का सेवन जरूर किया जाता है। दूध में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक होते हैं। कुछ पदार्थ दूध के साथ मिलकर इसे और अधिक पौष्टिक बना देते हैं। इलायची उन सामग्रियों में से एक है। इलायची मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देने से लेकर हाई ब्लड प्रेशर कम करने तक इसके कई फायदे हैं। आइये जानते हैं कि दूध में इलायची डालकर पीने से क्या फायदे (cardamom milk benefits) होते हैं?

खुशबू और स्वाद वाली इलायची

इलायची अपनी खुशबू और स्वाद के लिए जानी जाती है। इलायची का उपयोग पुडिंग, सूप, कबाब, बिरयानी, चाय और करी में भी किया जाता है। इसमें बहुत सारे विटामिन और मिनरल होते हैं। इलायची का सेवन करने का सबसे आसान तरीका इसे दूध में मिलाकर पीना है।

दूध के संयोजन से इलायची उन लाभों को बढ़ा सकता है, जो इलायची के पास पहले से हैं। अधिकांश समय इसे ठंडे के बजाय गर्म रूप में पिया जाता है। इससे यह सर्दियों में सबसे लोकप्रिय पेय बन जाता है। एक कप ठंडा इलायची वाला दूध भी पीया जा सकता है।

दूध और इलायची दोनों ही शरीर के लिए बहुत पौष्टिक और स्फूर्तिदायक हैं। स्वाभाविक रूप से, जब इन्हें हेल्दी ड्रिंक के रूप में लिया जाता है, तो इसका पोषण महत्व बढ़ जाता है।

यहां हैं इलायची दूध के 6 स्वास्थ्य लाभ (6 health benefits of cardamom milk)

1 साउंड स्लीप में मदद करता है (cardamom milk for sound sleep)

इलायची दूध के पौष्टिक तत्व आरामदायक नींद को बढ़ाने में मदद करते हैं। दूध पाचन में मदद करता है और यह प्राकृतिक लैक्सेटिव के रूप में भी कार्य करता है। पाचन तंत्र और आंत के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है इलायची। यह बैक्टीरिया के संक्रमण के साथ-साथ शरीर के अन्य खतरों से लड़ने में मदद करता है, जबकि दूध कई शारीरिक प्रक्रियाओं के प्रबंधन में मदद करता है। इन दोनों में मौजूद तत्व रात में गुणवत्तापूर्ण नींद को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

2 मुंह के छालों से बचाव (cardamom milk prevent Mouth Sores)

ज्यादातर लोगों को अक्सर मुंह में छाले हो जाते हैं। इसके कारण असहनीय दर्द होता है और भोजन को अच्छी तरह से चबाना मुश्किल हो जाता है। यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी परिस्थितियों में सही सामग्रियों और विकल्पों का उपयोग किया जाए।

ilaaichi ke paani ke fayde
इलायची मुंह के छालों को रोकने में मदद कर सकती है, क्योंकि यह एंटी बैक्टीरियल गुणों वाली है। चित्र-शटरस्टॉक

मुंह के छाले और अल्सर से बचने के लिए नियमित रूप से ओरल देखभाल काफी आवश्यक है। इलायची मुंह के छालों को रोकने में मदद कर सकती है, क्योंकि यह एंटी बैक्टीरियल गुणों वाली है। यह स्वस्थ व्यक्ति के सिस्टम को बनाए रखने के लिए फायदेमंद है।

3 हाई बीपी को रोकता है (cardamom milk for blood pressure)

इलायची में फास्फोरस, मैंगनीज, मैग्नीशियम और अन्य महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व ब्लड को साफ करते हैं। यह सुनिश्चित करता है कि आर्टरी में कोई रुकावट न हो। इलायची दूध ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। यह आर्टरी वॉल को शांत करता है।

4 पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है (cardamom milk for digestive health)

हमारा समग्र स्वास्थ्य पाचन तंत्र से बहुत प्रभावित होता है। यदि पाचन तंत्र को अच्छी स्थिति में नहीं रखा गया, तो हमारा शरीर विभिन्न बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकता है। इलायची दूध में मौजूद प्राकृतिक मिनरल और फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं। फाइबर के अलावा, इलाइची डाय यूरेटिक भी है। यह दूध जैसे रेचक के साथ मिल कर आंतों के बैक्टीरिया को मजबूत करता है। इससे संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है। साथ ही रेचक में फाइबर की मात्रा भी बढ़ती है।

5 हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद (cardamom milk for heart health)

विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट के साथ इलायची दूध में पोटेशियम भरपूर होता है। ये पदार्थ हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने और प्रबंधित करने में मदद करते हैं। इसकी एक बोतल लेने से दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसे हृदय संबंधी विकारों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। पेय में नमक की अनुपस्थिति हृदय स्वास्थ्य के लिए एक और लाभ है। इलायची में फाइबर होता है, जो हृदय की सुदृढ़ता में सुधार और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
ilaychi doodh peene se pachan tantra majboot karte hain.
इलायची दूध हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने और प्रबंधित करने में मदद करते हैं।चित्र : अडोबी स्टॉक

6 इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है (cardamom milk for immune system)

इलायची के दूध में काफी मात्रा में विटामिन सी होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है। इससे सामान्य सर्दी और खांसी से लेकर कैंसर और टीबी जैसे गंभीर बीमारियों से लड़ने और रोकने में सक्षम (cardamom milk benefits) बनाता है।

यह भी पढ़ें :- ब्लड शुगर लेवल घटाने में मददगार साबित हो सकती हैं मोरिंगा की पत्तियां, एक्सपर्ट बता रहे हैं कैसे

  • 125
लेखक के बारे में

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख