scorecardresearch

क्या उम्र बढ़ने के साथ कम कर देना चाहिए आहार? जानिए कैसी होनी चाहिए आपके एजिंग पेरेंट्स की डाइट

बढ़ती उम्र के साथ शरीर की इम्युनिटी और अन्य अंग कमजोर होने लगते हैं। तब क्या अनप्लान्ड डाइट बुजुर्गों के लिए समस्याएं बढ़ा सकती है? आइए जानते हैं उम्र और आहार के बारे में कुछ जरूरी फैक्ट्स।
Published On: 19 Jan 2023, 09:30 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Healthy diet dein
बुजुर्ग व्यक्तियों की डाइट प्लान करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान। । चित्र : अडोबी स्टॉक

बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। शरीर पहले से कमजोर होने लगता है, जिससे हार्ड वर्कआउट करना भी मुश्किल हो जाता है। इस उम्र में शरीर की इम्युनिटि के साथ पाचन क्रिया भी कमजोर होने लगती है। जिससे डाइट पर ध्यान देना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। साथ ही पाचन क्रिया कमजोर होने से शरीर ज्यादा कैलोरो बर्न नहीं कर पाता जिससे बिमारियों का खतरा भी बना रहता है। तो आखिर बढ़ती उम्र के साथ कैसी होनी चाहिए डाइट? किन चीजों को करना चाहिए अवॉइड? इस विषय पर गहनता से बात करते हुए आज हम आपको बताएंगे कि अपने एजिंग पैरेंट्स की डाइट (diet plan for old age person) में आपको किन चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए।

बढ़ती उम्र का अर्थ पोषण में कमी नहीं है

उम्र बढ़ने के साथ शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से बदलाव आने लगते हैं। ऐसे में सही न्यूट्रिशन स्वस्थ रहने के लिए जरूरी होता है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक न्यूट्रिशन का उम्र से सीधा सम्बन्ध है। सभी उम्र में सही न्यूट्रिशन लेने से वेट मेंटेन रखने के साथ एनर्जी बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही यह गंभीर बिमारियों जैसे कि ब्लड प्रेशर, डायबीटीज, कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़े – दूध-दही के अलावा ये 4 सुपरफूड्स भी दे सकते हैं आपको भरपूर कैल्शियम, जानिए इनकी खासियत

बढ़ती उम्र में डाइट प्लान करते समय रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

1. लो कैलोरी वाली डाइट लें

बढ़ती उम्र के साथ पाचन तंत्र में समस्या आने लगती है, ऐसे में हाई कैलोरी फूड्स बीमार होने का कारण बन सकते हैं। जैसे कि जंक या पैकेज्ड फूड। जिनमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होने के साथ कम मात्रा में न्यूट्रिशन होता है। साथ ही ऐसे आहार का सेवन नहीं करें जिनमें ज्यादा केमिकल्स का उपयोग किया गया हो। इसके बजाय हेल्दी ईटिंग पर ध्यान दें।

Extra nutrition
एक्स्ट्रा न्यूट्रिशन का विशेष ख्याल रखना चाहिए। चित्र- शटरस्टॉक।

2. एक्स्ट्रा न्यूट्रिशन का रखें ख्याल

हाई कैलोरी फूड को अवॉइड करने के साथ एक्स्ट्रा न्यूट्रिशन का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक इस दौरान अपनी डाइट में ब्राइट कलर वालें फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। साथ ही साबुत अनाज जैसे कि ओट्स या ब्राउंड राइस और ब्रेड का सेवन बढ़ाना चाहिए, जो पचने में आसान होते हैं। साथ हि नट्स, सीड्स का इस्तेमाल करना भी बेहतर होगा।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?
faydemand hai Vegetable juice
आपके लिए फायदेमंद है हेल्दी वेजिटेबल जूस। चित्र : शटरकॉक

3. पर्याप्त तरल पदार्थ लें

अक्सर बढ़ी उम्र के दौरान लोगों की भूख के साथ प्यास भी कम हो जाती है। लेकिन बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त तरल पदार्थ का सेवन करना बेहद आवश्यक है। आहार विशेषज्ञों के मुताबिक इस दौरान ताजे फलो के जूस और पर्याप्त पानी का सेवन करना जरूरी होता है।

4. लो कोलेस्ट्रॉल और फेट्स वाले आहार चुनें

ऐसे में विशेष रूप से सेचुरेटिड और ट्रांस फेट्स अवॉइड करने की कोशिश करनी चाहिए। यानी आपको प्रोसेस्ड और ज्यादा तेल वाले आहार से परहेज करना चाहिए। क्योंकि प्रोसेस्ड और तेल वाले आहार कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा सकते हैं। जिससे हार्ट डिजीज और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़े – वेट लॉस में मददगार है अंकुरित गेहूं, इन 5 तरीकों से कर सकती हैं अपने आहार में शामिल

स्टेट ऑफ इजरायल मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के मुताबिक बढ़ती उम्र में इन चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए –

      • फाइबर वाले आहार जैसे कि साबूत अनाज, फल और सब्जियों को प्राथमिकता बनाएं।
      • जिन चीजों में फैट्स की मात्रा कम हो उनका सेवन बढ़ाएं।
      • अगर आपके आहार में शुगर की मात्रा ज्यादा है, तो उसके पोर्शन को कंट्रोल रखें। ज्यादा मिठास बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए ज्यादा जोखिम कारक हो सकती है।
      • हेल्दी वेट बनाए रखने के लिए कैलोरी लेने और बर्न करने के बीच संतुलन बनाएं।
      • नमक का सेवन भी संतुलित रखें खासकर बाहर के पैकेज्ड फूड।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है।

अगला लेख