scorecardresearch

अर्ली एज में एग फ्रीज करवाना है समझदारी भरा कदम, एक्सपर्ट की बताई ये 5 बातें हो सकती हैं आपके लिए मददगार

इन दिनों प्रजनन क्षमता को सुरक्षित बनाये रखने के लिए एग फ्रीजिंग का प्रचलन तेज़ी से बढ़ा है। यदि आप एग फ्रीज़ कराने का विचार कर रही हैं, तो जाने इससे पहले कुछ जरूरी सावधानियां।
Updated On: 4 Apr 2023, 10:37 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
egg freezing faydemand hai
बेहतर प्रजनन क्षमता के लिए फ्रीजिंग एग बढ़िया विकल्प है। चित्र: शटरस्टॉक

एकता कपूर, राखी सावंत, प्रियंका चोपड़ा, तनिषा मुख़र्जी… । इन सिलेब्रिटीज की फेहरिस्त लंबी है, जिन्होंने अपने 30एस (30 s) में एग को फ्रीज़ कराया। इनके अलावा, महानगरों में भी महिलाएं एग फ्रीज़ कराने को तवज्जो देने लगी हैं। बच्चे की स्टोंगनेस और इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए भी यह तरीका अपनाया जा रहा है। पर इसे कराने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। क्या है एग्स फ्रीजिंग और इसके दौरान किन बातों का रखना चाहिए (freezing Egg precautions) ख्याल, इसके लिए हेल्थशॉट्स ने बात की प्राइमस सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, नई दिल्ली में कंसल्टेंट ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलोजिस्ट डॉ. रश्मि बालियान से।

प्रजनन क्षमता को बनाए रखने का सुरक्षित तरीका (Oocyte Cryopreservation)

डॉ. रश्मि बालियान बताती हैं फ्रीजिंग एग्स या ओसाइट क्रायोप्रिजर्वेशन (Oocyte Cryopreservation) एक महिला की प्रजनन क्षमता को बनाए रखने का एक सुरक्षित और विश्वसनीय तरीका है। इसमें महिला के अंडे लेने और उन्हें गर्भधारण के लिए फ्रीजर में स्टोर करने की आवश्यकता होती है।

एक से अधिक अनिषेचित अंडे

भविष्य में अंडे के उपयोग के लिए उन्हें बचाने के लिए एक या एक से अधिक अनिषेचित अंडे (अंडे जिन्हें शुक्राणु के साथ जोड़ा नहीं गया है) को फ्रीज़ करने की प्रक्रिया ओसाइट क्रायोप्रिजर्वेशन कहलाती है। भ्रूण बनाने के लिए प्रयोगशाला में एक विशेष प्रक्रिया के माध्यम से इसे निषेचित किया जाता है। बाद में इसे महिला के गर्भाशय में रखा जा सकता है।

 गुणवत्ता का ख्याल ( Egg Quality)

फ्रीजिंग के बाद कुछ समस्स्याएं देखी जा सकती हैं। एग रिट्रीवल प्रक्रिया के बाद मामूली असुविधा या सूजन हो सकती हैं। आमतौर पर कुछ दिनों के भीतर ये समस्या खत्म हो जाती हैं। यह याद रखना जरूरी है कि यह 100 प्रतिशत निश्चित नहीं है कि फ्रीज़ किये हुए अंडे का बाद में उपयोग करने से गर्भधारण होगा। अंडों की गुणवत्ता, जिस समय अंडे को फ्रीज़ किया गया था उस समय महिला की उम्र और पार्टनर की स्पर्म क्वालिटी-फर्टिलिटी पर भी सफलता निर्धारित होती है। सामान्यतया एग फ्रीजिंग उन महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो बाद में अपनी प्रजनन क्षमता को बनाए रखना चाहती हैं। प्रतिकूल प्रभाव आमतौर पर मामूली और क्षणिक होते हैं।

डॉ. रश्मि बताती हैं, एग फ्रीज़ करने के समय कुछ सावधानियां जरूरी हैं (freezing Egg precautions)

1. प्रजनन विशेषज्ञ से बात करना है जरूरी (Fertility Specialist)

किसी योग्य प्रजनन विशेषज्ञ से (Qualified Fertility Specialist) बात करें, जो एग फ्रीजिंग प्रक्रिया में आपकी मदद कर सकता है। उनसे संभावित जोखिमों और लाभों पर चर्चा की जा सकती है। वे आपके किसी भी प्रश्न का समाधान कर सकते हैं।

2.सफलता दर को पहचानें (Success Rate)

यह जानना महत्वपूर्ण है कि फ्रीज़ एग का उपयोग करके बनाई गई हर प्रेगनेंसी प्रभावी नहीं होगी। सबसे अधिक महिला की उम्र फ्रीज़ एग की सफलता दर को प्रभावित कर सकती है। कई शोध से यह साबित हो चुका है कि अधिक उम्र होने पर प्रेगनेंसी की सफलता दर कम हो जाती है।

सफल गर्भावस्था की संभावना को बढ़ाने के लिए महिलाएं 35 वर्ष की आयु से पहले अंडे फ्रीज कर दें। चित्र : एडोबी स्टॉक

 3.समय पर विचार करें (On Time)

सफल गर्भावस्था की संभावना को बढ़ाने के लिए आमतौर पर एक सलाह दी जाती है। महिलाएं 35 वर्ष की आयु से पहले अंडे फ्रीज कर दें।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?

4. लागत पर विचार करें

एग फ्रीजिंग का खर्च अधिक हो सकता है। बीमा इसे कवर नहीं कर सकता है। आगे बढ़ने से पहले प्रक्रिया के वित्तीय परिणामों के बारे में सोचना महत्वपूर्ण है

5. प्रक्रिया पर सावधानीपूर्वक ध्यान दें (Egg Freezing Process)

इसमें एग के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए फर्टिलिटी दवाओं का उपयोग होता है। अंडों को हटाने के लिए एक त्वरित शल्य प्रक्रिया होती है। प्रक्रिया के सफल होने की गारंटी देने और किसी भी संभावित जोखिम को कम करने के लिए प्रजनन विशेषज्ञ द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना महत्वपूर्ण है

35 ke baad km hoti hai fertility
एग फ्रीजिंग सुरक्षित प्रेगनेंसी के लिए एक व्यावहारिक विकल्प हो सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

कुल मिलाकर, एग फ्रीजिंग उन लोगों के लिए एक व्यावहारिक विकल्प हो सकता है, जो भविष्य में उपयोग के लिए अपनी प्रजनन क्षमता की रक्षा करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें :- स्क्रीन टाइम भी बन रहा है अर्ली प्यूबर्टी का कारण, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ बता रहीं हैं टीनएज हेल्थ को प्रभावित करने वाले कारण

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख