scorecardresearch

सेक्स के दौरान होने लगती है पेट में ऐंठन, तो ये 8 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

सेक्स के बाद पेट में ऐठन की समस्या केवल महिलाओं में ही नहीं पुरुष भी इसका अनुभव करते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है और इसके लिए कौन सी स्थिति जिम्मेदार है?
Published On: 19 Oct 2023, 09:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
yaha jaane sex ke baad pet me dard aur ethan ka karan
यहां जानें सेक्स के बाद पेट मे ऐंठन और दर्द का कारण। चित्र शटर स्टॉक

आप सभी में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें सेक्स के बाद या ऑर्गेज्म के बाद पेट में ऐंठन या दर्द का एहसास होता होगा। क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है? यदि हां, तो चिंता न करें ऐसा कई लोगों के साथ होता है। हालांकि, इसके पीछे कुछ सामान्य तो कुछ गंभीर कारण हो सकते हैं। वहीं यह केवल महिलाओं में ही नहीं पुरुष भी इसका अनुभव करते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है और इसके लिए कौन सी स्थिति जिम्मेदार है?

हेल्थ शॉट्स ने इस विषय पर सीके बिरला हॉस्पिटल गुरुग्राम की ऑब्सटेट्रिक्स और गाइनेकोलॉजिस्ट अस्था दयाल से बात की। डॉक्टर ने सेक्स के बाद पेट में दर्द होने के कुछ संभावित कारणों पर बात की है (abdominal pain after sex), तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है।

यहां जानें सेक्स के बाद पेट मे ऐंठन और दर्द का कारण (abdominal pain after sex)

1. ऑर्गेज्म

सेक्स के दौरान या इसके बाद पेट में ऐंठन महसूस होने का सबसे सामान्य कारण ऑर्गेज्म है। कई ऐसे पुरुष एवं महिला हैं, जिन्हें ऑर्गेज्म प्राप्त करने के बाद पेट के निचले हिस्से में दर्द का एहसास होता है। जब ऑर्गेज्म के दौरान पेल्विस और पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां तेजी से कॉन्ट्रैक्ट होती हैं तो पेट में दर्द का अनुभव हो सकता है।

mahilaon me sex ke baad najar aa sakte hain kai sanket
कॉन्ट्रैक्ट होती हैं तो पेट में दर्द का अनुभव हो सकता है। चित्र : एडॉबीस्टॉक

2. मसल्स स्ट्रेन

ठीक एक्सरसाइज की तरह सेक्स के दौरान यदि आपकी पेल्विक या एब्डोमिनल की मांसपेशियों में स्ट्रेन आ जाता है, तो ऐसे में सेक्स के दौरान या इसके बाद पेट में दर्द या ऐंठन महसूस हो सकता है। टाइट मांसपेशियां, डिहाइड्रेशन और मांसपेशियों का लंबे समय तक असामान्य पोजीशन में रहना पेट के दर्द का कारण बन सकता है। हालांकि, ऐसे दर्द कुछ मिनटों में ही खत्म हो जाते हैं।

3. यूरिनरी संबंधी समस्याएं

ब्लैडर और यूरिनरी सिस्टम से जुड़ी किसी प्रकार की भी समस्या होने पर आपको सेक्स के बाद दर्द का अनुभव हो सकता है। ब्लैडर यूरेथ्रा के ठीक सामने होता है। वहीं यदि आपको पहले से ब्लैडर संबंधी किसी प्रकार की भी समस्या है, तो इंटरकोर्स के दौरान यह अधिक इरिटेट हो सकती है। दोनों पार्टनर में से किसी एक को भी यूरिनरी ट्रैक इंफेक्शन है, तो इस स्थिति में सेक्स के दौरान पेट में दर्द का अनुभव हो सकता है।

4. इमोशनल ट्राॅमा

यदि आपने पास्ट में किसी प्रकार के भावनात्मक एवं मानसिक ट्रामा का सामना किया है, तो सेक्स के दौरान आप शारीरिक रूप से पूरी तरह कंफर्टेबल नहीं होती और पेट दर्द सहित तेज हार्टबीट जैसी सामान्य लक्षण का सामना कर सकती हैं। वहीं आपके नियमित स्ट्रेसर और एंजायटी भी मांसपेशियों के टेंशन और क्रैंपिंग का कारण बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें : प्रेगनेंसी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है मेंस्ट्रुअल साइकल को ट्रैक करना, एक्सपर्ट बता रहीं हैं इसके लिए 4 जरूरी चीजें

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?

5. डीप पेनिट्रेशन

डीप पेनिट्रेशन खासकर सर्विक्स पर भार पड़ने से पेट में ऐंठन और इरिटेशन महसूस हो सकता है। वहीं इस दौरान सर्विक्स में इन्फेक्शन और इंजरी का खतरा बढ़ जाता है, जिसकी वजह से भी पेट में ऐंठन और दर्द का अनुभव होता है।

ovulation ke dauraan ho sakta hai dard
ओव्यूलेशन के दौरान हो सकता है दर्द। चित्र : एडॉबीस्टॉक

6. ओवुलेशन

हर महीने महिलाओं में ओवरी फॉलिकल ग्रो करती है, जिसमें मैच्योर एग जमा होते हैं। पीरियड शुरू होने के 2 हफ्ते पहले फॉलिकल टूटते हैं और फर्टिलाइजेशन के लिए एग रिलीज करते हैं। इस दौरान सेक्स करने के बाद या सेक्स के दौरान कुछ महिलाओं को पेट के ऐंठन एवं दर्द का अनुभव हो सकता है।

7. पाचन संबंधी समस्याएं

डॉक्टर के अनुसार पाचन क्रिया से जुड़ी समस्याएं जैसे कि कब्ज और गैस सेक्स के बाद पेट दर्द का कारण बन सकती हैं। वहीं यदि कोई व्यक्ति इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम से पीड़ित है, तो उनमें सेक्स के बाद पेट में ऐंठन होने का खतरा अधिक होता है।

8. ओवेरियन सिस्ट

ओवेरियन यूट्रस के दोनों साइड लोकेटेड होती हैं, वहीं कुछ महिलाओं में ओवरी के ऊपर और ओवरी के अंदर छोटे-छोटे सिस्ट निकल आते हैं। हालांकि, यह इतनी खतरनाक नहीं होती, परंतु कुछ महिलाओं को यह बेहद परेशान कर देती है। वहीं इस स्थिति में सेक्स के दैरान और सेक्स के बाद आपको पेट में दर्द महसूस हो सकता है।

यह भी पढ़ें : मेंस्ट्रुअल कप खरीदने से पहले जरूरी है इन 4 चीजों काे चेक करना, जानिए कैसे करना है सही कप का चुनाव

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख