कई बीमारियों से हमें दूर रख सकता है लहसुन। भारत में सदियों से खाद्य आहार के साथ-साथ बीमारियों के इलाज के लिए भी लहसुन खाया जाता रहा है। दरअसल, पहले लोग लहसुन खाने का सही तरीका जानते थे। अब जानकारी के अभाव में इसे ठीक ढंग से नहीं खाया जा रहा है। इन दिनों लहसुन पर खूब रिसर्च हो रहे हैं। शोध विशेषज्ञ भी इसे सही तरीके से भोजन में शामल करने पर जोर दे रहे हैं। आइये जानते हैं स्वास्थ्य लाभ के लिए लहसुन खाने का सही तरीका (how to eat garlic) क्या होना चाहिए?
एंटीऑक्सीडेंट जर्नल के अनुसार, लहसुन में पोटेशियम, फास्फोरस, जिंक और सल्फर का हाई लेवल होता है। साथ ही, सेलेनियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, आयरन, सोडियम, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स (how to eat garlic) भी मौजूद होते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट जर्नल बताता है कि लहसुन सर्दी-जुकाम को ठीक करने से लेकर ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए भी जाना जाता है। इसमें एलिसिन केमिकल होता है, जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है। यह शरीर पर विशेष रूप से काम (how to eat garlic) करता है। इसके बायोएक्टिव कम्पाउंड ब्लड में फैट को सीमित करता है। मांसपेशियों को आराम देता है। ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल कर हार्ट को भी स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। यह प्रतिरक्षा कार्य को बढ़ा सकता है।
हर दिन डाइट प्लान में कम से कम एक खुराक या 2 कली लहसुन शामिल करें। सब्जी-दाल के साथ लहसुन पका कर खाने की बजाय यदि कच्चा लहसुन खाया जाए, तो यह सबसे अधिक फायदा देता है। कच्चे और पके हुए लहसुन का मिश्रण इस सब्जी के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका है।
यदि खाली पेट रोज 2 कली लहसुन खाया जाये, तो यह सबसे अधिक फायदा देता है। लहसुन को कूटने, काटने या पीसने से स्वास्थ्य के लिए लाभकारी यौगिक निकल सकते हैं। कच्चा लहसुन खाने से ब्लड वेसल्स को साफ़ कर ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है। कच्चे लहसुन को ताजे टमाटर और तुलसी के कुछ पत्तों साथ कूटकर कीमा बना कर खाएं। इसका उपयोग पास्ता, ब्रेड या सलाद के ऊपर किया जा सकता है। टमाटर, नींबू और लहसुन के रस को मिला कर खाया जा सकता है।
यदि किसी डिश में लहसुन का उपयोग किया जा रहा है, तो प्रति डिश कम से कम 1-2 कलियों का उपयोग किया जा सकता (how to eat garlic) है। कच्चे लहसुन की तरह, स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले कंपाउंड का फायदा पाने के लिए इसका कूटकर, काट कर भोजन में डालें। मांस या टोफू को लहसुन के घोल में मैरीनेट किया जा सकता है।
लहसुन का सूप, पास्ता या हरी सब्जियों को लहसुन के साथ पकाना, आलू के साथ मैश करना भी हो सकता है।
लहसुन पाउडर का भी अलग-अलग तरीके से उपयोग किया जा सकता है। इसमें ताजा लहसुन के जितना स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल सकते हैं। पास्ता सॉस, सूप और अन्य व्यंजनों में आधा से 1 चम्मच लहसुन पाउडर मिलाएं।
लहसुन स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन आपके दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों को इसकी गंध अच्छी नहीं लग सकती है। सेब के साथ खाने पर मुंह से लहसुन की दुर्गन्ध नहीं आती है। एप्पल साइडर विनेगर और पानी के साथ मिला कर लहसुन खा सकती (how to eat garlic) हैं। पानी और शहद के साथ मिलाकर लें या सिर्फ नींबू के साथ सेवन करें।
इन दिनों ड्राइड लहसुन के कैप्सूल और सप्लीमेंट (how to eat garlic) भी मिलते हैं। लहसुन सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर से बात करना जरूरी है। कुछ शारीरिक समस्या होने पर या अन्य दवा लेने पर इसे लहसुन के साथ नहीं मिलाया जाता है।
यह भी पढ़ें :- ड्राइविंग और पढ़ने में बाधा बन सकता है लो विज़न, एक्सपर्ट बता रहे हैं इसके कारण और समाधान
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।