यदि सिरदर्द, थकान, वजन बढ़ने से परेशान हैं या आपकी ऊर्जा कम है, तो इसका मतलब है कि आपका पेट साफ़ नहीं है। आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। पेट साफ़ करने के कई तरीके (pet saaf kaise karen) हो सकते हैं। हमें महीने में एक बार पेट या आंत की सफाई करनी चाहिए। हम प्राकृतिक तरीके से कोलन की सफाई (colon cleansing naturally) कर सकते हैं। इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं।
पेट या आंत की सफाई के दौरान टोक्सिंस को शरीर से बाहर निकाला जाता है। पेट को साफ़ करने के सबसे आसान तरीकों में से एक है तरल या पाउडर सप्लीमेंट जैसे प्रोडक्ट का उपयोग करना। इन्हें ओरल रूप से लिया जा सकता है। एंजाइम, हर्बल टी, प्रोबायोटिक्स, एनीमा, लैक्सेटिव से भी पेट की सफाई की जा सकती है। कोलन इरिगेशन से भी पेट साफ किया जा सकता है। यह विधि एनीमा के समान होता है। इसमें पानी अधिक होता है।
आंत की सफाई करने में नमक का पानी इफेक्टिव साबित होता है। जब नमक का पानी पिएंगी, तो नमक अपने आप पानी को आंत से खींच लेता है। इससे यह पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थों और अपशिष्ट पदार्थों को हटाने में मदद मिल सकती है।
इसके लिए 4 कप गर्म पानी में 2 चम्मच सी साल्ट (Sea Salt) या हिमालयन पिंक साल्ट (Pink Salt) लिया जा सकता है। इसमें 2 चम्मच नींबू का रस भी डालें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें। इसे पी लें। एक बार जब काम पूरा हो जाए, तो एक तरफ लेट जाएं और पेट के बायी तरफ धीरे-धीरे मालिश करें। इससे तुरंत बोवेल मूवमेंट की जरूरत महसूस होने लगती है।
एप्पल साइडर विनेगर और शहद को मिक्स कर ड्रिंक बनाया जा सकता है। यह आंत पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। रॉ हनी और एप्पल साइडर विनेगर, दोनों में प्रोबायोटिक्स और कंपाउंड होते हैं, जो गट हेल्थ के लिए बढ़िया होते हैं। 8 स्पून गुनगुना पानी, 2 स्पून शहद, 2 बड़े स्पून एप्पल साइडर विनेगर मिक्स कर कोलन क्लीन्ज़ ड्रिंक बनाई जा सकती है। इस मिश्रण को सोने से ठीक पहले तैयार कर इसे लिया जा सकता है। सुबह आपका पेट साफ़ हो जा सकता है।
पेट साफ़ करने का यह यह नेचुरल रेमेडीज आंत की सफाई के साथ-साथ स्वादिष्ट भी है। 1/2 चम्मच रॉ हनी, 1/4 कप ताजा लेमन जूस, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर, एक चुटकी पिसी हुई अदरक, 2 कप गरम पानी को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर भी मिक्स किया जा सकता है। पेट को प्राकृतिक रूप से साफ करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
ब्रोकोली, फूलगोभी, ब्रसेल स्प्राऊट्स, मूंग-चना स्प्राउट्स, गहरे हरे रंग की पत्तेदार सब्जियां- जैसे केल और पालक का सेवन करने से पेट साफ़ हो सकता है। प्लांट बेस्ड मिल्क, ओटमील, रसभरी आदि का भी सेवन करना चाहिए। बोवेल मूवमेंट के लिए प्रति दिन लगभग 25 -35 ग्राम फाइबर लेना चाहिए।
प्राकृतिक तरीके से कोलन की सफाई से कई लाभ मिल सकते हैं। इससे वेट लॉस (Weight Loss), कोलन कैंसर का खतरा कम होना, मेंटल हेल्थ को मजबूती, बेहतर फोकस, बेहतर प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune system) हो सकती है।
यह भी पढ़ें :- Antibiotics Awareness Week : गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ा देता है एंटी बायोटिक का बेवजह सेवन
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।