scorecardresearch

त्वचा, होंठ और बालों के लिए भी किया जा सकता है ग्लिसरीन का इस्तेमाल, यहां जानिए इसके अलग-अलग तरीके

ग्लिसरीना सिरप जैसी बनावट वाला गाढ़ा चिपचिपा तरल पदार्थ होता है। यह स्वाद में मीठा, मगर बिना किसी गंध या रंग के मिलता है। नमी को लॉक करने की अपनी क्षमता के कारण इसे ज्यादातर सौंदर्य उत्पादों में इस्तेमाल किया जाता है।
Published On: 29 Apr 2024, 05:20 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
ग्लिसरीन कार्बोहाइड्रेट का एक रूप होता है, जिसे शुगर अल्कोहल या पॉलीओल्स कहा जाता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

ग्लिसरीन, जिसे ग्लिसरॉल के नाम से भी जाना जाता है, एक बेमिसाल उत्पाद है। इसका उपयोग भोजन, साबुन, दवाओं और स्किन केयर प्रोडक्ट सहित कई चीजों में किया जाता है। ग्लिसरॉल वास्तव में गाढ़ा- चिपचिपा पदार्थ है जो स्किन को हाइड्रेट करता है। महंगे, फैंसी ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स से लेकर सौंदर्य विशेषज्ञ तक, सभी ग्लिसरीन के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। मगर इसे कैसे इस्तेमाल करना है, यह बताने के लिए हम यहां हैं। आइए जानते हैं ग्लिसरीन (Benefits of glycerin) के फायदे और इस्तेमाल (How to use glycerin for skin) का सही तरीका।

क्या होता है ग्लिसरीन (What is glycerin)

ग्लिसरीन कार्बोहाइड्रेट का एक रूप होता है, जिसे शुगर अल्कोहल या पॉलीओल्स कहा जाता है। यह एक बिना गंध वाला गाढ़ा और चिपचिपा तरल पदार्थ होता है। इसका स्वाद मीठा और बनावट सिरप जैसी गाढ़ी होती है। प्राकृतिक ग्लिसरीन पौधों या पशु वसा के हाइड्रोलिसिस द्वारा बनाई जाती है। ग्लिसरीन एक ह्यूमेक्टेंट है, जिसका अर्थ है कि यह नमी को आकर्षित करता है।

क्या हैं ग्लिसरीन के फायदे (Benefits of glycerin)

आपकी स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करता है

ग्लिसरीन त्वचा को ताज़ा बनाए रखता है और त्वचा के गहरे स्तर से पानी को त्वचा की सतह परत की ओर खींचकर और उसे अंदर बंद करके मॉइस्चराइजेशन में सहायता करता है।

ग्लिसरीन में बैक्टीरिया और फंग्स जैसे रोगाणुरोधी गुण होते हैं। चित्र- अडोबी स्टॉक

आपकी त्वचा की रक्षा करता है

ग्लिसरीन में बैक्टीरिया और फंग्स जैसे रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो त्वचा को हानिकारक सूक्ष्मजीवों से बचाते हैं। जो कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

आपकी स्किन को युवा रखने के लिए

ग्लिसरीन आसपास के वातावरण से नमी खींचती है । यह त्वचा की लोच और हाइड्रेशन को बढ़ाता है। यह झुर्रियों को भी कम करता है, जिससे आपको चिकनी और युवा दिखने वाली त्वचा मिलती है।

स्किन के लिए इस तरह करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल

1 फेस वॉश के रूप में – ग्लिसरीन को आप एक फेस वॉश के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है। ये आपके चेहरे से गंदगी साफ करता है और मेकअप रिमूवर का काम भी करता है।

फेस वॉश के रूप में कैसे करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल

  1. सबसे पहले आपको अपना चेहरा पानी से धो लेना है।
  2. रुई पर थोड़ी सी ग्लिसरीन लें और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।
  3. आंखों और मुंह पर इसे लगाने से बचें।
  4. इसे कुछ मिनट अपने चहरे पर लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें।

2 टोनर के रूप में- ग्लिसरीन आपके रोम को टाइट करता है। यदि आप इसे टोनर के रूप की तरह इस्तेमाल करते है तो ये स्किन के लिए काफी अच्छा हो सकता है।

टोनर के रूप में कैसे करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल

  1. आपको आधा कप गुलाब जल में कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिलानी है।
  2. अपना मॉइस्चराइज़र लगाने से पहले इसे धीरे से अपनी त्वचा पर लगाएं।
  3. कुछ मिनट तक अपनी स्किन पर सूखने दें उसके बाद अपने चेहरे पर क्रीम लगा लें।

3 मॉइस्चराइज़र के रूप में- पानी और किसी और सामाग्री के साथ पतला होने पर ग्लिसरीन आपकी त्वचा के लिए एक अच्छा प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र बन सकता है।

मॉइस्चराइज़र के रूप में कैसे करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल

  1. अपने चेहरे को हल्के क्लींजर से अच्छी तरह धो लें।
  2. अपने ग्लिसरीन-आधारित मॉइस्चराइजर को अपने चेहरे अच्छे से और धीरे धीरे लगाएं।
  3. आप इसे अपनी आंखों में न जाने दें इस बात का ध्यान रखें।
  4. आप ग्लिसरीन को बादाम के तेल के साथ मिलाकर एक DIY मॉइस्चराइज़र भी बना सकते हैं।

होठों के लिए कैसे करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल

सूखे हुए होठ और पपड़दीर त्वचा होठों के फटने का कारण बन सकती है। यदि आप स्किन पर नियमित रूप से ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते है तो ये आपके होठों को मुलायम बनाने का काम करता है।

1 होठों के लिए ग्लिसरीन और नींबू

  1. नींबू के रस के साथ मिलाने पर ग्लिसरीन अच्छा काम करता है।
  2. दोनों को मिलाएं और रोज रात को सोने से पहले अपने होठों पर लगाएं।
  3. नींबू और ग्लिसरीन सूखे और फटे होंठों का इलाज करने में मदद कर सकते हैं, साथ ही होंठों की से पिगमेंटेशन को कम कर सकते है।
ग्लिसरीन आपके रोम को टाइट करता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

2 होठों के लिए ग्लिसरीन और चुकंदर

  1. चुकंदर के टुकड़ों को डबल बॉयलर में ग्लिसरीन के साथ उबालें।
  2. 10-15 मिनट तक उबालने के बाद ग्लिसरीन का रंग हल्के गुलाबी हो जाएगा।
  3. गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
  4. इसके बाद तरल पदार्थ को एक साफ कांच के कंटेनर में निकाल लें।

बालों के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल

कई प्रकार के बाल रूखेपन से पीड़ित होते हैं और ग्लिसरीन द्वारा त्वचा की सतह को नमी दी जाती है जिसके कारण ये बालों की ड्राइनेस को खत्म करता है।

1 बालों के लिए ग्लिसरीन स्प्रे

  1. ग्लिसरीन, पानी, 2-3 बूंदें कोई भी एसेंशियल ऑयल की एक कटोरे में एक साथ मिला लें।
  2. एक स्प्रे बोतल में इन सभी को आराम से भर लें।
  3. आवश्यकतानुसार गीले या सूखे बालों पर लगा लें। बहुत चिपचिपा होने पर आप इसमें और पानी मिला सकते है।

2 बालों के लिए ग्लिसरीन का मास्क

  1. ग्लिसरीन, एलोवेरा. अंडा, शहद को एक साथ मिक्स कर लें।
  2. बालों पर समान रूप से लगाएं और 30 मिनट तक लगा रहने दें।
  3. शैम्पू और कंडीशनर से धो लें।

ये भी पढ़े- रिफ्रेशिंग और हाइड्रेटिंग फ्रूट है कीवी, इन 2 रेसिपीज के साथ लें इसकी गुडनेस का लाभ

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख