अपने पसंदीदा ब्रेकफास्ट ओट्स को और भी हेल्दी और फिलिंग बनाना है, तो उसके साथ एड करें ये 5 सुपरफूड्स, हम बता रहे हैं फायदे

आप चाहें तो ओट्स में कुछ अन्य फाइबर युक्त हेल्दी फूड्स को मिलाकर इन्हें और ज्यादा फुलफिलिंग बना सकती हैं। खासकर ये ब्रेकफास्ट का एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।
oats ke sath milayen ye khas superfoods.
ओट्स के साथ मिलाएं ये खास सुपरफूड्स. चित्र : एडॉबीस्टॉक
अंजलि कुमारी Published: 23 Jan 2024, 13:34 pm IST
  • 123

महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर ओट्स एक फुलफिलिंग सुपरफूड है, जो सेहत को महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करते हुए आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है। इसके सेवन से आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आप ओवरराइटिंग नहीं करती हैं। ऐसे में कैलोरी इंटेक सीमित रहता है, और वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है। इसलिए ओट्स को वेट लॉस डाइट का एक बेहद हेल्दी फूड माना जाता है। हालांकि, आप चाहें तो इनमें कुछ अन्य फाइबर युक्त हेल्दी फूड्स को मिलाकर इन्हें और ज्यादा फुलफिलिंग बना सकती हैं। खासकर ये ब्रेकफास्ट का एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है (How to make oats healthy)। तो चलिए जानते हैं, वे कौन से सुपरफूड्स हैं जिन्हें आप ओट्स में शामिल कर सकती हैं।

यहां जानें कुछ खास सुपरफूड्स के बारे में (How to make oats healthy)

1. ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट प्रोटीन और कैल्सियम का एक बेहतरीन स्रोत है। एक बाउल ग्रीक योगर्ट और ओट्स का कंबीनेशन एक बेहद सेटिस्फाइंग और हेल्दी ब्रेकफास्ट साबित हो सकता है। ग्रीक योगर्ट में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, इस प्रकार यह ओट्स के साथ मिलकर आपको लंबे समय तक संतुष्ट रहने में मदद करते हैं।

beta glucose jaise tatva bharpur matra me paye jate hain.
ओट्स में बीटा-ग्लूकन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। चित्र: शटरस्टॉक

इससे आप बार-बार कैलरी नहीं लेती, वहीं ये दोनों शरीर को कई अन्य पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जिससे कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान नहीं करती। प्रोबायोटिक युक्त योगर्ट आंतों में हेल्दी बैक्टीरियल ग्रोथ को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन क्रिया संतुलित रहती है।

2. चिया सीड्स

चिया सीड्स और ओट्स का कंबीनेशन बेहद हेल्दी साबित हो सकता है। आप चिया सीड्स और ओट्स के कांबिनेशन को एक साथ ले सकती हैं। चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे आपको लंबे समय तक संतुष्ट रहने में मदद मिलती है। आप इन्हें ओट्स के साथ अपनी ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Ragi Soup Recipe : ग्लूटेन फ्री रागी सूप है इम्युनिटी बूस्टिंग रेसिपी, जानिए इसे बनाने का तरीका

इनका कांबिनेशन केवल आपको संतुष्टि ही नहीं बल्कि आपके हृदय स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य रहने में मदद करते हैं। साथ ही साथ ये गट माइक्रोबायोम को हेल्दी रखते हैं, जिससे पाचन क्रिया अधिक सक्रिय रूप से कार्य करती है।

3. फ्लैक्स सीड्स पाउडर

आप अपने ओट्स में फ्लैक्स सीड्स का पाउडर मिला सकती हैं। फ्लैक्स सीड्स और इनका पाउडर दोनों ही बाजार में आसानी से उपलब्ध होते हैं, यदि आप चाहे तो फ्लैक्स सीड्स खरीद कर घर पर इनसे पाउडर तैयार कर सकती हैं। प्रोटीन से भरपूर ओट्स में फाइबर, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, जिंक, आयरन, फोलेट, विटामिन b6 आदि जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर फ्लैक्स सीड्स की गुणवत्ता जोड़, आप इन्हें अधिक फुलफिलिंग बना सकती हैं।

masala oats weight loss ke accha nhi hai
कई फिटनेस पसंदीदा लोग ओट्स को अपने मील का एक हिस्सा बनाते हैं। चित्र- अडोबी स्टॉक

फ्लैक्स सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आपको वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है। यह केवल वेट को ही नहीं बल्कि कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर के स्तर को भी मैनेज करते हैं, जिससे हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। सुबह ब्रेकफास्ट में ओट्स और फ्लैक्सीड्स के पाउडर को मिलाकर नमकीन चिला तैयार करना एक हेल्दी विकल्प साबित हो सकता है।

4. बेरीज

बेरीज एक बेहद सेटिस्फाइंग सुपर फूड है। ओट्स के साथ इनका कंबीनेशन आपकी सेहत के लिए कमाल कर सकता है। अब चाहे तो ब्लूबेरी, रास्पबेरीजे स्ट्रॉबेरी, बिलबेरी, क्रैनबेरी, ग्रेप्स आदि से ओट्स को गार्निश कर सकती हैं। इन सभी में फाइबर और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

साथ ही साथ इनमें कई अन्य महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखते हैं, जिससे कि आपका वजन भी संतुलित रहता है। ओट्स और बेरी का कंबीनेशन वेट लॉस से लेकर हार्ट हेल्थ के लिए बेहद प्रभावी साबित हो सकता है। वहीं यदि किसी को डायबिटीज है, तो वे भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
aapke swaasthy ke liye faydeman h oats
स्किन के लिए फायदेमंद है ओट्स। चित्र : शटरस्टॉक

5. प्लांट बेस्ड मिल्क

प्लांट बेस्ड मिल्क की सबसे अच्छी बात है, कि ये पूरी तरह से वीगन होते हैं, इसलिए इन्हें कोई भी अपनी डाइट में शामिल कर सकता है। वहीं इनमें किसी प्रकार का हार्मोन मौजूद नहीं होता और इनमें फैट और कैलरी की मात्रा भी कम होती है।

प्लांट बेस्ड मिल्क जैसे की आल्मंड मिल्क, सोया मिल्क आदि फाइबर के एक बेहतरीन स्रोत हैं और ये आपको लंबे समय तक संतुष्ट रहने में मदद करते हैं। वहीं यदि इन्हें ओट्स के साथ मिला दिया जाए, तो ये अधिक प्रभावी रूप से कार्य करते हुए आपको सेहतमंद रहने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें: ये नमकीन राम लड्डू हैं उत्तर भारत का पसंदीदा स्नैक्स, जानिए ये कैसे बनते हैं और क्या हैं इनके फायदे

  • 123
लेखक के बारे में

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख