क्‍या सचमुच फायदेमंद है सेब का सिरका या ये महज़ एक ट्रेंड है? आइये पता करते हैं

जरूरी नहीं कि जो ट्रेंड में है वह आपके लिए भी सही हो। इसलिए हम आपके लिए पता कर रहे हैं सेब का सिरका के फायदे।
एप्पल साइडर विनेगर, आपकी सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद हैं। चित्र : शटरस्टॉक
एप्पल साइडर विनेगर, आपकी सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद हैं। चित्र : शटरस्टॉक

आजकल एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका काफी चलन में है। आपको हर कोई इसका इस्तेमाल करता हुआ दिख जाएगा। बाज़ार में कई तरह के विनेगर मौजूद हैं लेकिन इसमें एप्पल साइडर विनेगर सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। बहुत सारे लोग इस लोकप्रियता की वजह जानना चाहते हैं। तो आपके लिए हमने की सेब का सिरका पर थोड़ी सी रिसर्च।

क्या है एप्पल साइडर विनेगर?

सेब के रस को खमीरिकृत करके, एप्पल साइडर विनेगर तैयार किया जाता है। सबसे पहले सेब का रस निकला जाता है और फिर इसे यीस्ट डालकर एल्कॉहोल में बदला जाता है। काफी दिनों तक फर्मेंट होने के बाद ये ऐसिटिक एसिड (acitic acid) में बदल जाता है। ये हलके पीले और नारंगी रंग का होता है। पर हम इसके फायदे जानना चाहते थे। इसलिए हमने जो रिसर्च की उसमें कुछ खास बिंदु सामने आए। आइए जानते हैं उन्‍हीं के बारे में।

असल में फर्मेंटेशन की पूरी प्रक्रिया के दौरान इसमें बहुत सारे विटामिन और एंटी ऑक्‍सीडेंट शामिल हो जाते हैं। जो इसे आपकी सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद बना देते हैं।

सेब के रस को खमीरिकृत करके, एप्पल साइडर विनेगर तैयार किया जाता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
सेब के रस को खमीरिकृत करके, एप्पल साइडर विनेगर तैयार किया जाता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

यहां हैं सेब का सिरका के फायदे

1. डायबिटीज के लिए है फायदेमंद

विशेषज्ञ मानतेे हैं कि डायबिटीज के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। सेब के सिरके का सेवन ग्लूकोज के स्तर को कम करता है, जिससे इन्सुलिन लेवल नियंत्रंण में रहता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एसिटिक एसिड, एंटी-डायबिटिक और एंटी-ग्लाइसेमिक प्रभाव के कारण मधुमेह की समस्या में मदद करते हैं।

2. कम करता है UTI इन्फेक्शन का खतरा

एप्पल साइडर विनेगर में अच्छी मात्रा में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो UTI यानि यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। एप्पल साइडर आपकी किडनी को साफ़ रखता है और यूरिन की नली में किसी भी संक्रमण को नही फैलने देता।

3. वजन कम करने में है कारगर

माना जाता है कि खानपान में एप्पल साइडर विनेगर को शामिल करने से, वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें एसिटिक एसिड होता है, जो बॉडी फैट को कम करने में सहायक हो सकता है। ये कोलेस्ट्रोल लेवल को भी ठीक रखता है।

सेब के सिरके को पानी में मिलकर पीने से वज़न घटाने में मदद मिल सकती है। चित्र: शटरस्‍टॉक
सेब के सिरके को पानी में मिलकर पीने से वज़न घटाने में मदद मिल सकती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

4. पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है

गैस और कब्ज़ जैसी पेट की समस्या आजकल आम हो चुकी है। ऐसे में सेब का सिरका पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है। खाने से पहले इसका सेवन डाइजेस्टिव जूस को उत्तेजित कर पाचन प्रक्रिया में मदद करता है। इसके अलावा, फर्मेन्टेड खाद्य पदार्थ, पेट के लिए लाभकारी हो सकते हैं।

5. त्वचा को अन्दर से निखारता है

एप्‍पल साइडर मुंहासों के लिए भी असरदार हो सकता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होता है, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को रोकते है और साथ ही त्वचा को बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाते हैं। इसे रोज़ पीने से पिम्पल्स भी नहीं होते हैं।

यह भी पढ़ें : विटामिन डी डेफि‍शिएंसी दूर करने के साथ ही वेट लॉस में भी मददगार है दूध, हम बता रहे हैं कैसे

क्या है एप्पल साइडर विनेगर को इस्तेमाल करने का सही तरीका

आप रोज़ सुबह खाली पेट, इसकी एक से दो चम्मच, एक गिलास पानी में मिलकर पी सकते हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

सेब के सिरके को सलाद के ऊपर छिड़क कर खा सकते हैं। वहीं, कुछ लोग कॉकटेल के रूप में भी एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग करते हैं।

पानी में सेब के सिरके को मिलाकर, आप बाल भी धो सकते हैं। याद रहे कि इसे ज्यादा मात्रा में न उपयोग करें क्योंकि यह एक एसिड है।

  • 84
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख