आहार में मसालों का खूब इस्तेमाल किया जाता है, जो स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। इन्हीं मसालों में से एक है छोटी इलायची, जिसे अपनी खुशबू और स्वाद के लिए आहार में शामिल किया जाता है। अन्य फायदों के अलावा ये वेटलॉस में भी मददगार साबित होती है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर छोटी इलायची का सेवन करने से जहां पाचन में सुधार होता है, वहीं मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने लगता है और वज़न को आसानी से नियंत्रित किया जाता है। इसे खीर, हलवा, पुडिंग और अन्य व्यंजनो में इस्तेमाल करने के अलावा पानी में उबालकर पीने से कैलेरी को बर्न किया जा सकता है। जानते हैं छोटी इलायची का पानी (Cardamom water) किस तरह से वेटलॉस में करता है मदद।
इस बारे में डायटीशियन डॉ अदिति शर्मा बताती हैं कि इलायची का सेवन करने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुणों की प्राप्ति होती है। इलायची को पानी में उबालकर पीने से शरीर में जमा टॉक्सिक पदार्थों को डिटॉक्स करके डाइजेशन को बूस्ट किया जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन शरीर में जमा कैलेरीज़ को बर्न करता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हल होती है, जो कोलेस्ट्रॉल के खतरे को बढ़ने से रोकता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मॉलिक्यूलर साइंसेज की रिपोर्ट के अनुसार इलायची शरीर में फैट मास को कम करके लिपोलिसिस और माइटोकॉन्ड्रियल ऑक्सीडेटिव चयापचय को नियंत्रित करता है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन के अनुसार इलायची का सेवन करने से पेट पर जमा चर्बी को कम किया जा सकता है। इससे शरीर को कैल्शियम, पोटेशियम और मैगनीशियम की प्राप्ति होती है। इसके अलावा वेट लॉस यात्रा में भी फायदा मिलता हैं।
आहार में इलायची को शामिल करने से कई फायदे मिलते हैं। ईरानी जर्नल ऑफ बेसिक मेडिकल साइंसेज की रिपोर्ट के अनुसार है जर्नल न्यूट्रिएंट्स की रिपोर्ट के अनुसार इलायची के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने लगता है, जो ऊर्जा व्यय को बढ़ाता है। इससे वेटलॉस में मदद मिलती है। जो वजन घटाने के लिए आवश्यक है।
इलायची का सेवन करने से डाइजेस्टिव एंजाइम का रिलीज़ बढ़ जाता है, जिससे सूजन को कम करके पाचन बढ़ाने मेंं मदद मिलती है। न्यूट्रिशन टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इलायची के सेवन से पाचन विकारों और मोटापे को कम करने में मदद मिलती है। इससे बाइल का प्रोडक्शन बढ़ने लगता हे, जो फैट्स को ब्रेकडाउन करने में मदद करता है।
शरीर से अतिरिक्त पानी और विषाक्त पदार्थों को खत्म करने के लिए इलायची बेहद फायदेमंद साबित होती है। इससे सूजन को कम करके पेट दर्द से राहत मिल जाती है। जर्नल न्यूट्रिएंट्स की रिपोर्ट के अनुसार इलायची को पेट दर्द, बेचैनी और गैस से निपटने में मदद करने वाले मुख्य मसालों में से एक के रूप में जाना जाता है। ये पेट फूलने की समस्या को कम करता है।
बार बार लगने वाली भूख को कम करने के लिए इलायची फायदेमंद साबित होती है। इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा एपिटाइट को नियंत्रित करके शरीर में कैलोरीज़ की मात्रा को बढ़ने से रोकता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ मॉलिक्यूलर साइंसेज के अनुसार इलायची न्यूरोएंडोक्राइन अक्ष को नियंत्रित करती है जो भोजन के सेवन के साथ साथ शरीर के वजन को नियंत्रित करने में फायदा पहुंचाता है।
शरीर में जमा कैलोरीज़ को बर्न करने के लिए इलायची के दानों को पीसकर रात भर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह पानी को हल्का गुनगुना करके पी लें और बाकी बचे दानों को बाद में खा लें। इससे शरीर को फाइबर की प्राप्ति होती है, जिससे ब्लोटिंग, पेट दर्द, और अपच से राहत मिल जाती है। ये डाइजेशन को बूस्ट करता है और पाचन में मदद मिलती है।
नियमित रूप से इसका सेवन करने से मुंह की दुर्गंध और वॉटर रिटेंशन से भी मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा वे लोग जो डायबिटीज़ के शिकार है, उनके शरीर में शुगर स्पाइक का खतरा कम हो जाता है।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।