scorecardresearch

डायबिटीज से बचना है तो जरूर खाएं कच्चा केला, यहां है इसके 6 स्वास्थ्य लाभ

डायबिटीज गलत खानपान और लाइफस्टाइल से पैदा होने वाली बीमारी है। अलग-अलग व्यंजनों के रूप में कच्चे केले का सेवन करना आपको इस समस्या से बचा सकता है।
Published On: 4 Aug 2021, 10:30 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
kela tikki khane ke fayde
हरे कच्चे केले में रेजिस्टेंट स्टार्च और शॉर्ट-चेन फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होता है। चित्र- शटरस्टॉक

केला भारतीय आहार का एक खास हिस्सा है। पूर्व से पश्चिम तक और उत्तर से दक्षिण तक अलग-अलग तरह से केले का सेवन (Raw Banana) किया जाता है। अगर बात इस मौसम की करें तो हमारी दादी-नानी के जमाने से कच्चे केले की सब्जी, करी और कोफ्ते बरसात के मौसम में बनाने का चलन रहा है।  कुछ लोग कच्चे केले को उबाल कर खाते हैं, तो कुछ लोग इसे चिप्स आदि बना कर भी उपवास में खाना पसंद करते हें। पर क्या आप जानती हैं कि कच्चा केला आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाता है। 

खासतौर से पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचाने में कच्चे केले का जवाब नहीं। आज हम कच्चे केले के कुछ स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानेंगे।

पोषण का भंडार है कच्चा केला 

कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल,डाइटिशियन अदिति शर्मा के अनुसार एक मीडियम कच्चे केले में लगभग 130 कैलोरी,विटामिन बी6  (दैनिक जरूरत का 42.31%),कार्बोहाइड्रेट (26.35% दैनिक जरूरत का), मैंगनीज (दैनिक जरूरत का17.61%),विटामिन सी (दैनिक जरूरत का14.56%) और कॉपर (दैनिक जरूरत का13.00%) होता है। केले का सेवन बहुत से फायदे देता है। 

कच्चा केला डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। चित्र : शटरस्टॉक
कच्चा केला डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। चित्र : शटरस्टॉक

यहां हैं आहार में कच्चा केला शामिल करने के स्वास्थ्य लाभ 

1 फाइबर से भरपूर : 

कच्चा केला फाइबर से भरपूर होता है और फाइबर आपकी गट हेल्थ और आपके पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है। यह आपकी पाचन सेहत को सही रखने के साथ साथ आपके हृदय की सेहत को भी ठीक रखता है। अगर आपको कब्ज या दस्त जैसी समस्या है, तो फाइबर का सेवन करना आपके लिए बहुत आवश्यक हो जाता है। इसलिए कच्चे केले का सेवन करना पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए आवश्यक है।

2 आपके हृदय के लिए लाभदायक : 

पके हुए केले की तरह ही कच्चे केले भी आपको पोटैशियम की बहुत अच्छी मात्रा प्रदान करते हैं। आपको एक कप कच्चे केले में 531 mg पोटेशियम मिलता है। पोटेशियम किडनी फंक्शन के लिए लाभदायक होता है। इसके साथ ही पोटेशियम आपके ब्लड प्रेशर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है जिस कारण आपके हृदय की सेहत बढ़िया बनी रहती है।

यह भी पढ़ें-क्या गर्भावस्था में सुरक्षित है अदरक का सेवन करना, आइए पता करते हैं

3 वजन कम करने में लाभदायक : 

कच्चे केले में बहुत अधिक मात्रा में डाइट्री फाइबर होते हैं। यह पच पाने में ज्यादा समय लेते है जिस कारण आपको अधिक लंबे समय तक भूख ही नहीं लग पाती है। इस कारण आपकी कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग भी शांत हो जाती हैं जिससे आप ओवर ईटिंग से बच जाती हैं और इस कारण आपका वजन नियंत्रित रहता है।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

4 विटामिन का स्रोत :

कच्चे केले को विटामिन्स का पावर हाउस भी कहा जाता है। यह आपको पोटैशियम से अलग भी बहुत सारे विटामिन, मिनरल प्रदान करता है जिनमें से कुछ पौष्टिक तत्त्व विटामिन सी, बी 6 हैं। यह आपको आयरन और फोलेट जैसे विटामिन भी उपलब्ध करवाता है और इन सब विटामिन के अब्जॉर्ब होने में भी लाभदायक होता है।

5 डायबिटीज में भी है लाभदायक

अगर आपको डायबिटीज है तो कच्चा केला आपके लिए लाभदाई है और आप इसे अपनी डाइट में शामिल जरूर कर सकती हैं। इसमें शुगर लेवल भी कम होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी 30 होता है। जिन चीजों का जीआई 50 से नीचे होता है वह आसानी से पच जाते हैं, आसानी से अब्सोर्ब हो जाते हैं और इससे आपकी ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहती है।

पेट की समस्याओं से पाएं छुटकारा।चित्र-Shuttestock
पेट की समस्याओं से पाएं छुटकारा।चित्र-Shuttestock

6 पेट की समस्याओं से पाएं छुटकारा : 

अगर आप कब्ज और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम का सामना कर रही हैं तो कच्चा केला आपके लिए बहुत लाभदाई रह सकता है। आप इसे उबाल कर एक चुटकी नमक के साथ खा सकती हैं। इससे आपके पेट की सेहत काफी अच्छी बनी रहती है क्योंकि यह आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।

तो यह थे हरे केले या कच्चे केले के कुछ स्वास्थ्य लाभ। जब भी आप इसे बाजार में खरीदने जाती हैं, तो केवल ताजे केले ही खरीदें। 

 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
मोनिका अग्रवाल
मोनिका अग्रवाल

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं।

अगला लेख