scorecardresearch

गर्मी के मौसम का जरूरी इंग्रीडिएंट है ‘खस’, जानिए इसके फायदे और सेवन का सही तरीका

जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, शरीर में ठंडक बनाए रखना जरूरी हो जाता है। खस, जिसे वेटिवर के नाम से भी जाना जाता है, एक पारंपरिक शीतलक है, जो गर्मी के मौसम में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
Published On: 4 Apr 2024, 09:30 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Khus Sharbat Recipe
गर्मी में शर्बत पीने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ मिलता है। चित्र: शटरस्टॉक
Preparation Time
Preparation Time 10 mins
Cook Time
Cook Time 10 mins
Total Time
Total Time 20 mins
Serves
Serves 03

जैसे-जैसे गर्मियां नजदीक आती हैं, हाइड्रेटेड रहने की जरूरत और अधिक बढ़ जाती है। अधिक तापमान के साथ, डिहाइ़ड्रेशन के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। यह न सिर्फ हीट स्ट्रोक का कारण बनता है, बल्कि आपके पाचन और स्किन को भी नुकसान पहुंचाने लगता है। मगर चिंता न करें, क्योंकि हमारी रसोई में कुछ ऐसे हाइड्रेटिंग फूड्स मौजूद हैं, जो इस मौसम में आपके नेचुरल प्रोटेक्टर बन सकते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही एक खास खाद्य पदार्थ खस के बारे में।

केमिकल वाले पेय से बेहतर है खस का शर्बत

बाजार में मीठे और नकली कलर वाले ड्रिंक की जगह, हाइड्रेटेड खस शरबत जैसे प्राकृतिक कूलेंट को चुनने आपके लिए ज्यादा अच्छा हो सकता है, जो कई स्वास्थ्य लाभ भी दे सकते है। खस, या वेटिवर, अपने ठंडक वाले गुणों, गर्मी से राहत देने और कई अन्य गुणों के कारण सदियों से भारतीय संस्कृति में प्रमुख रहा है। खस शरबत एक हरे रंग का मिश्रण है, जिसमें खस एसेंस, चीनी, पानी और नींबू होता है। इसे खस घास की जड़ों से निकाला जाता है।

khus sharbat
खस ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में आपकी मदद कर सकता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

जानिए हम क्यों कर रहे हैं गर्मी के मौसम में खस की सिफारिश (Khus benefits in summer)

1 आपके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है

आयरन, मैंगनीज और बी 6 विटामिन से भरपूर खस ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में आपकी मदद कर सकता है। आयरन सर्कुलेशन को बढ़ाने में सहायता करता है, जबकि मैंगनीज ब्लड प्रेशर के स्तर को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने में भूमिका निभाता है।

2 गर्मी के कारण आंखो को लाल होने से बचाता है

खस शरबत, जो अपने मूत्रवर्धक और कूलेंट गुणों के लिए काफी पसंद किया जाता है, इसमें जिंक भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो आंखों की विभिन्न समस्याओं को रोकने में मददगार होता है। गर्मी के मौसम के दौरान एक गिलास खस शरबत का सेवन अत्यधिक गर्मी के कारण होने वाली आंखों की रेडनेस को खत्म करने में मदद करता है।

3 अधिक प्यास को शांत करता है

गर्मियों के मौसम में कहीं बाहर से आते ही हमे कुछ ठंडा पीने का मन करता है। प्यास को बूझाने के लिए खस के ठंडे शरबत से अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता है। चिलचिलाती गर्मी में ठंडे खस शरबत के एक ताज़ा गिलास का आनंद लें। यह गर्मी में रिफ्रेशर अत्यधिक प्यास को कम करता है। इसके पोषण संबंधी लाभों को बढ़ाने के लिए इसमें नींबू का रस मिलाया जा सकता है।

4 डिहाइड्रेशन से बचने में मदद करता है

गर्मियों के महीनों में अधिक पसीना आने के कारण, तापमान बहुत अधिक होने के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या बहुत अधिक बढ़ जाती है। कई लोगों को पानी कम पीने की आदत होती है जिसके कारण उन लोगों में ये समस्या और भी अधिक हो जाती है। इसके लिए खस का शरबत आपकी मदद कर सकता है। नियमित अंतराल पर खस का शरबत पीने से डिहाइड्रेशन को दूर रखा जा सकता है।

कैसे बनाया जाता है खस का शरबत

खस का शरबत बनाने के लिए आपको चाहिए

खस सिरप या वेटिवर एसेंस
चीनी
पानी
नींबू का रस
बर्फ के टुकड़े

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?
Badhti garmi mein ye sharbat hydrated rakhta hai
नियमित अंतराल पर खस का शरबत पीने से डिहाइड्रेशन को दूर रखा जा सकता है। चित्र-शटरस्ट्रॉक.

ऐसे बनाए खस का शरबत

एक मिक्सिंग बाउल में, अपनी पसंद के मीठे के अनुसार खस सिरप या वेटिवर एसेंस को चीनी के साथ मिलाएं।

मिश्रण में पानी डालें और अच्छी तरह हिलाएं जब तक कि चीनी पूरी तरह से घुल न जाए।

इसमें एक ताजा नींबू का रस निचोड़ें, यदि आपको अधिक स्वाद चाहिए तो।

तैयार खस शरबत को कांच के बरतन या कंटेनर में डालें।

शरबत को कुछ घंटों के लिए या पूरी तरह से ठंडा होने तक रेफ्रिजरेटर में ठंडा करें।

परोसते समय गिलासों में बर्फ के टुकड़े डालें और ठंडा खस शरबत बर्फ के ऊपर डालें।

ये भी पढ़े- हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी है सही ब्लड सर्कुलेशन, इन 8 तरीकों से करें इसमें सुधार

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख