इन 11 सवालों के जवाब दें और जानें आज रात आपको कितने घण्टे की नींद लेनी है जरूरी

Updated on:19 December 2020, 15:22pm IST

आप हमेशा नींद में क्यों रहती हैं इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं और हमेशा सक्रिय रहने के लिए इनका जल्द से जल्द पता लगाना जरूरी है।

जानें आज रात आपको कितने घण्टे की नींद लेनी है। चित्र: शटरस्टॉक

नींद अपने आप को रिचार्ज करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। जिस तरह से आप अपने मोबाइल फोन को चालू रखने के लिए चार्ज करते हैं, उसी तरह आपको पूरे दिन चलने के लिए शारीरिक और मानसिक स्तर पर खुद को रिचार्ज करना होगा।

रात को अच्छी नींद न लेने से न केवल आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, बल्कि यह आपकी भावनात्मक सेहत पर भी असर डालता है। नींद की कमी आपको कमजोर, चिड़चिड़ा बना देती है, और आप कहीं ध्यान नहीं लगा पाती। परिणाम स्वरूप पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के बीच आप संतुलन नहीं बना पातीं।

कई कारण हो सकते हैं जिनकी वजह से आप ठीक से सो न पा रहीं हों। तनाव, पोषण की कमी, खराब आदतें, या कम सक्रिय जीवनशैली भी आपसे एक अच्छी नींद छीन सकती है।
पर आपको कितनी नींद की ज़रूरत है? यह मिलियन डॉलर का सवाल है, क्योंकि नींद की आवश्यकता भी विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है जैसे कि उम्र, जिस तरह का काम आप करते हैं, और आपकी दिनचर्या।

यह जानने के लिए कि आज रात आपको कितने घंटे की नींद चाहिए, इस क्विज में हिस्सा लें।
आइए, शुरू करते हैं।

01

Q1: आप आज किस समय जगे थे?

02

Q 2: क्या आपने आज व्यायाम किया?

03

Q 3: आपने दिन में झपकी ली?

04

Q 4: क्या आप पिछली रात भी कई बार जागी थीं?

05

Q 5: आज आप ने कितने कप कॉफी पी है?

06

Q 6: 1 से 10 के पैमाने पर, आप पूरे दिन कितने तनाव में थे?

07

Q 7: आप किस प्रकार की नौकरी में हैं?

08

Q 8: आज आपका स्क्रीन टाइम क्या था?

09

Q 9: क्या आपने वीकेंड में अपनी नींद को पूरा किया था?

10

क्या आपको दिन में अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल लगता है?

संबंधि‍त सामग्री