बढ़ते पॉल्यूशन और ठंड में आपका रक्षा कवच बन सकती है अजवाइन, जानिए इसे आहार में शामिल करने के 4 स्वादिष्ट तरीके

अजवाइन से हर्ब के रूप में जाना जाता है और इसे आमतौर पर गैस में खाया जाता है। इसके कई और अलग अलग फायदे भी होते है। चलिए जानते है अजवाइन आपके स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है।
apane upachaar gunon ke kaaran ajavain hamesha aapakee rasoee mein honee chaahie
अपने उपचार गुणों के कारण अजवाइन हमेशा आपकी रसोई में होनी चाहिए। चित्र: शटरस्‍टॉक
संध्या सिंह Published: 11 Nov 2023, 12:30 pm IST
  • 145

अजवाइन जिसे कैरम सीड् भी कहा जाता है एक जड़ी बूटी के रूप में जाना जाता है। पेट में गैस होनाबहुत आम है और और ये हर किसी को कभी न कभी परेशान करती है। इसके लिए मेरी मम्मी मुझे अजवाइन का पानी दिया करती थी। अजवाइन एक तेज खुशबू और स्वाद वाले छोटे छोटे बीज होते है। इसे पूरियों, परांठे और कई चीजों में डाला जाता है।

इसे कई सालों से भारतीय घरों में मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। अजवाइन में अत्यधिक पोषण गुण होते हैं, इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि हमारे पूर्वजों द्वारा पेट की अधिकांश समस्याओं के इलाज के लिए इसका उपयोग क्यों किया जाता रहा है। कई स्वास्थ्य लाभों के साथ अजवाइन एक ऐसी चीज है जो किसी भी खाने में जाए तो उसका स्वाद दोगुना कर देती है।

अजवाइन के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए न्यूट्रिनिस्ट और हेल्थ कोच नेहा रंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। नेहा रंगलानी नें बताया कि अजवाइन के बीजों में एक तेल होता है। इस तेल में थाइमोल, एक फिनोल होता है जो फल को थाइम जैसी गंध देता है। थाइमोल का उपयोग आमतौर पर पाचन समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है।

ajwain khaane ke fayde
एसिडिटी से बचने के लिए अजवाइन लें। चित्र शटर स्टॉक

यहां जानिए क्यों जरूरी है इस मौसम में अपने आहार में अजवाइन को शामिल करना (ajwain benefits in winter)

1 श्वसन संबंधी समस्याओं को कम करता है (ajwain for respiration)

जिस तरह दिल्ली की हवा है उसमें सांस लेना कोई आसान बात नहीं है। अगर हम इस हवा में सांस ले रहे है तो ये हमारे शरीर के अंदर प्रवेश करके उसे खराब कर रही है। ऐसे में अजवाइन आपके सांस की कई सम्याओं में राहत दिला सकता है।

अजवाइन में सूजनरोधी गुण होते हैं जो अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और सामान्य सर्दी जैसी श्वसन संबंधी समस्याओं से राहत दिला सकते हैं। यह एक कफ को बाहर करने के रूप में भी कार्य करता है, रेस्पिरेटरी ट्रैक से बलगम और जमाव को खत्म करने में मदद करता है।

2 कब्ज को कम करता है (ajwain for constipation)

पेट खराब हो या गैस की कोई समस्या अजवाइन का इस्तेमाल काफी समय से होता हुआ आया है। अजवाइन के लैक्सेटिव गुण मल त्याग को आसान बनाने और कब्ज को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे यह पाचन संबंधी परेशानी में आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

3 ब्लोटिंग को कम करता है (ajwain for bloating)

अगर आपको ब्लोटिंग की समस्या है या पीरियड के समय ब्लोटिंग हो रही है तो आपको अजवाइन के सेवन से काफी राहत मिल सकती है। अजवाइन अपने पाचन गुणों के लिए प्रसिद्ध है। यह गैस्ट्रिक जूस के स्राव में सहायता करता है, बेहतर पाचन को बढ़ावा देता है और अपच, पेट फूलना और सूजन को कम करता है।

4 ओरल हेल्थ में सुधार करता है (ajwain for oral health)

अगर आप अपने ओरल हेल्थ के ठीक करने के लिए किसी माउथ फ्रेशनर की तलाश कर रहें है तो अजवाइन इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। अजवाइन के बीज चबाने से आपकी सांसों को ताज़ा करने, आपके मुंह में खराब बैक्टीरिया से लड़ने और स्वस्थ मसूड़ों को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

ajwain ke fayde
एंटी बैक्टिरियल गुणों से भरपूर अजवाइन पीरियड पेन के लिए भी एक कारगर उपाय है। चित्र शटर स्टॉक

अपनी डाइट में कैसे करें अजवाइन का सेवन (How to consume ajwain)

1 अजवाइन के लड्डू (Ajwain Ladoo)

अजवाइन के बीजों को भून कर इसे दरदरा पीस लें। इस पाउडर को गुड़ या शहद के साथ मिलाकर छोटे, गोल लड्डू बनाएं। अजवाइन और गुड़ का मिश्रण पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है।

2 कुकिंग में करें अजवाइन का इस्तेमाल (Ajwain in Cooking)

आप अफने रोज के खाना पकाने में अजवाइन के बीजों का इस्तेमाल कर सकते है। रोटी, दाल, चावल बनाते समय तड़के के रूप में अजवाइन को मिलाया जा सकता है। इससे खाने में एक खुशबू और अलग स्वाद आ जाता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

3 अजवाइन की चाय (Ajwain Tea)

एक कप गर्म पानी में एक चम्मच अजवाइन के बीज मिलाएं और इसे कुछ मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। बीजों को छान लें और चाय को अलग कर लें। स्वाद के लिए आप इसमें शहद या नींबू मिला सकते हैं। अजवाइन की चाय कई लोग वजन को कम करने के लिए पीते है।

4 छाछा या रायते में मिलाएं अजवाइन (Ajwain-infused Buttermilk)

छाछा में एक चम्मच अजवाइन के बीज मिलाएं। स्वाद के लिए आप इसमें एक चुटकी काला नमक या भुना जीरा पाउडर भी मिला सकते हैं। यह ड्रिंक आपको ताजगी देगा और आपको स्वस्थ रखने में मदद करेगा।

ये भी पढ़े- Dear Beginners, वर्कआउट शुरू करने पर नॉर्मल है इन 4 चीजों का होना, न लें टेंशन

  • 145
लेखक के बारे में

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख