scorecardresearch

औरों से रिश्ते बेहतर बनाने हैं, पर क्या अपने साथ आपका रिश्ता मजबूत है? एक साइकोलॉजिस्ट बता रहे हैं इसकी जरूरत और तरीका

घर-बाहर और हर रिश्ते में अपने आप को इन्वेस्ट करती हुई महिलाएं अकसर यह भूल जाती हैं कि उनकी अपने प्रति भी कुछ जिम्मेदारी है। बल्कि कई बार तो वे जान ही नहीं पातीं, कि असल में उनके लिए क्या सही है।
Published On: 5 Apr 2024, 02:13 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Dr Ashutosh Srivastava
इनपुट फ्राॅम
self love
सोशल मीडिया पर लाइक्स के आधार पर लोग खुद को पसंद-नपसंद करते हैं। चित्र- अडोबी स्टॉक

रिश्तों को सही करने की बात होती है या फिर रिश्ते बनाने की बात होती है, तो हम खुद से ज्यादा उन पर ध्यान देते हैं। मगर क्या आपने कभी अपने साथ रिश्ता बनाने के बारे में सोचा है? हैरान न हों, क्योंकि अपने आप के साथ एक अच्छा रिश्ता कायम करना सबसे ज्यादा जरूरी है। जब तक आप खुद से साथ एक अच्छा रिश्ता नहीं बनाएंगे, तब तक आप दूसरों के साथ भी रिश्ते बेहतर नहीं बना सकते। खुद के साथ रिश्ता बनाने के मतलब होता है कि आप अपनी सेल्फ केयर का ध्यान देते हैं, सेल्फ अवेयर रहते हैं, खुद को स्वीकार करते हैं। ये चीजें करने से आपके आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है।

क्यों जरूरी है अपने आप से रिश्ता मजबूत करना

ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जो अपने आपके प्रति ही बहुत नकारात्मक होते हैं। खुद को स्वीकार करने के लिए उन्हें दूसरों के अप्रूवल की जरूरत पड़ती है। सोशल मीडिया पर लाइक्स के आधार पर लोग खुद को पसंद-नपसंद करते हैं। ऐसे में लोगों को खुद से रिश्ता बनाने की बहुत जरूरत है। खुद के साथ एक हेल्दी रिलेशन बनाने से मानसिक स्वास्थ्य, कनेक्शन और प्रोडक्टिव तरीके से काम करने में मदद मिलती है।

Self-love ke liye khud ko kshhma karna seekhen.
चुनौतीपूर्ण समय के दौरान सबसे अधिक सेल्फ लव की जरूरत होती है। चित्र : शटर स्टॉक

सीनियर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डाॅ आशुतोष श्रीवास्तव बताते हैं कि जब अपने साथ एक स्वस्थ रिश्ते होता हैं तो आप अपने आप को महत्व देते है। आपने क्या अनुभव कर रहें है इस बात का भी आपको ध्यान रहता है। और आप अपने शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य का अच्छा ख्याल रखते हैं।

यहां वे टेक्नीक दी गई हैं, जो आपका अपने साथ रिश्ता बेहतर कर सकती हैं (how to make relationship with yourself)

1 खुद के साथ नकारात्मक बातों से बचें

हर किसी के दिमाग में कुछ न कुछ बातें होती हैं, जो उन्हें ये बताने में मदद करती हैं कि आपको क्या करना चाहिए। पर हम में से बहुत लोगों के लिए ये आवाजें अच्छा करने की बजाय बुरा करने लगती है। ये बातें आपको परेशान करने वाली हो सकती हैं कि आप बहुत अच्छे या बहुत मजबूत नहीं हैं।

ये बातें सबकॉन्शियस होती हैं। लेकिन यदि आप किसी भी प्रकार की नकारात्मक सोच में खुद को शामिल होने देते हैं, तो ये आपके जीवन के रास्ते में आ सकती हैं। इसमें सबसे पहली चीज है कि आपको ऐसी बातों को पहचानना होता है और अगली बार जब ये ख्याल आएं तो उनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए।

2 अपनी ताकत को पहचानना है जरूरी

आपको अगर खुद के आत्मविश्वास को बढ़ाना है, तो सबसे पहले आपको खुद की स्ट्रेंथ और शक्तियों का पहचानना पड़ेगा। जब आपको अपनी ताकत के बारे में पता होता है, तब आप अपने लिए बेहतर निर्णय ले पाते हैं। इससे आप खुद के प्रति थोड़े से नरम रह सकते हैं।

हालांकि खुद को पहचानना उतना भी आसान नहीं है। इसके लिए आपको अपनी शक्तियों को एक कागज पर लिखना शुरू करना चाहिए। अगर ये आप खुद नहीं कर पा रहें हैं, तो इसमें अपने दोस्तों और परिवार वालों की सहायता लें कि वे आपको क्यों पसंद करते है? आप में ऐसा क्या है? ऐसे सवाल भी आपके लिए मददगार हो सकते हैं।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?
self love kyu hai jaruri
आपको अगर खुद के आत्मविश्वास को बढ़ाना है, तो सबसे पहले आपको खुद की स्ट्रेंथ और शक्तियों का पहचानना पड़ेगा। चित्र- अडोबी स्टॉक

3 जो चीजें आपको खुशी न दें, उन्हें पहचानिए

उन चीज़ों के बारे में पता होना जरूरी है, जो हमें खुशी देने की बजाए थकाती हैं। हेल्दी बाउंडरी बनाने से आप खुद को नकारात्मक प्रभावों से बचा सकते हैं और जो हमारे लिए वास्तव में जरूरी है उसे प्राथमिकता दे सकते हैं।

उन एक्टिविटी, रिश्तों या कमिटमेंट को न कहना, जो आपके सिंद्धांतों के हिसाब से सही नहीं हैं। जो चीजें आपको अपमानित करती हैं, आपके हित में नहीं हैं, उनसे बचना भी जरूरी है।

4 असफलताओं से कुछ सीखने की कोशिश करें

असफलताओं को हार की बजाए, सीखने के अवसरों के रूप में देखना एक अच्छी मानसिकता हो सकती है। जो आपके अदंर की शक्ति और खुशी बढ़ा सकता है। असफलता से सीखने से आपको खुद को स्वीकार करने में मदद मिलती है।

अकसर गलतियाें से ही हम यह सीख सकते हैं, कि भविष्य में हमें क्या नहीं करना है। यही हमें चुनौतियों का सामना करने के लिए शक्ति देती हैं। ये सफलता आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाने में मदद करती है।

ये भी पढ़े- डैंड्रफ से छुटकारा दिला कर हेयर ग्रोथ बढ़ा देगा ये आयुर्वेदिक हेयर मास्क , नोट कीजिए बनाने का तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख