scorecardresearch

Benefits of sex : प्लेजर ही नहीं, आपकी सेहत और रिलेशनशिप के लिए भी फायदेमंद है रेगुलर सेक्स

Updated On: 30 Jan 2025, 03:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Dates se sex drive badhaayein
सेक्स आपके संबंध का सिमेंटिक फैक्टर हो सकता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

नियमित यौन संबध बनाना या संभोग करना आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद (Sex karne ke fayde) हैं। सेक्सुअल एक्टिविटी को रेगुलर बनाए रखने से आप मेंटली, इमोशनली और फिज़िकली फिट रहते हैं। इससे आपके शरीर का इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है और आप कई तरह की समस्याओं से भी बचे रहते हैं। इसके अलावा रिश्ते में अंडरस्टैण्डिंग बढ़ने लगती है। साथ ही आप रिलेशनशिप गैप से बच जाते हैं। बहुत से कपल्स के मध्य उम्र के साथ अलगाव पैदा होने लगता है, जो रिश्ते को कमज़ोर बना देता है। जानते हैं खुद को सेक्सुअली एक्टिव रखने के 6 लाभ (Health Benefits of regular sex)

इस बारे में बातचीत करते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शिवानी कपूर का कहना है कि रेगुलर सेक्स आपके माइंड को एक्टिव और शरीर को उर्जावान बनाए रखता है। इससे शरीर में फलैक्सिबिलीटी बनी रहती है और पेल्विक मसल्स भी मज़बूत बनते है। रोज़ाना संभोग (regular sex) करने से कपल्स में बॉडिंग बढ़ती है, जो उनके रिलेशन का लॉग लास्टिंग बनाने में मददगार साबित होता है। इसके अलावा शरीर का एनर्जी लेवल बना रहता और अतिरिक्त कैलोरीज़ भी बर्न हो जाती हैं।

जानें रेगुलर सेक्स करने के 6 फायदे (Health Benefits of regular sex)

1. इम्यून सिस्टम को बनाए मज़बूत (sex benefits for immunity)

एनसीबीआई के अनुसार रेगुलर सेक्स (regular sex karne ke fayde) करने से इम्यून सिस्टम पर उसका प्रभाव दिखने लगता है। सेक्सुअल अराउजल (sexual arousal) होने से बॉडी में इम्युनोग्लोबुलिन ए का प्रोडक्टशन बढ़ता है। जो एक प्रकार की एंटीबॉडी है। इसकी मौजूदगी से शरीर में संक्रमण का खतरा कम होने लगता है। इसके अलावा रेगुलर सेक्स करने से आपका शरीर एंग्जाइटी और तनाव (Sex ke fayde) से भी दूर रहता है।

regular sex karne ke fayde
सेक्स के दौरान शरीर में से ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज़ होने लगता है। जो लव और इंटिमेसी हार्मोन माना जाता है। चित्र : एडोबी स्टॉक

2. बेहतर नींद आना (Sex benefits for sleep)

सेक्स के दौरान शरीर में से ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज़ होने लगता है। जो लव और इंटिमेसी हार्मोन माना जाता है। वहीं आर्गेज्म के दौरान शरीर में एंडोरफिन हार्मोन बढ़ता है। इन दोनों हार्मोस के मिलने से आप बेहतर नींद न पाते हैं। इससे शरीर में होने वाली थकान से राहत मिलती है। साथ ही आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

3. कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य (Sex benefits for cardiovascular health)

वे कपल्स जो रेगुलर सेक्स (regular sex) करते हैं। वे हृदय संबधी समस्याओं से दूर रहते हैं। दरअसल, सेक्स के दौरान हार्ट रेट, ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन का कंसपशन बढ़ने लगता है। इससे आपके कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य में सुधार महसूस होने लगता है। इसके अलावा रोज़ाना सेक्स करने से महिलाओं में हृदय संबधी रोग और स्ट्रोक का जोखिम भी कम हो जाता है।

4. पेल्विक फ्लोर मसल्स के लिए फायदेमंद (Sex benefits for pelvic muscles)

सेक्स हमारे शरीर को एक्टिव रखने के साथ कई समस्याओं से भी दूर रखता है। सेक्स लाइफ को नियमित तौर पर बनाए रखने से पेल्विक फ्लोर मसल्स (pelvic floor muscles) को मजबूती मिलने लगती है। इसके अलावा यूटर्स और ब्लैण्डर को भी हेल्दी बनाए रखता है। दरअसल, यौन संबध बनाने से आपकी लोअर बॉडी हेल्दी होने लगती है। साथ ही वेजाइना से संबधी बीमारियों का खतरा भी टल जाता है।

5. कैलोरीज़ होती हैं बर्न (Sex benefits for calorie burn)

जर्नल प्लोस वन के मुताबिक रोज़ाना सेक्स करने से 1 घंटे में 150 कैलोरीज़ बर्न हो जाती हैं। इससे शरीर में वज़न बढ़ने की समस्या से मुक्ति मिल जाती है। बॉडी फिट रहती है और मसल्स को भी मज़बूती मिलती है। इसके अलावा बॉडी में मौजूद स्टिफनेस दूर होने लगती है। इसके अलावा रेगुलर सेक्स आपको आपके पार्टनर के नज़दीक लेकर जाता है।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?
sex drive ko kaise badhayein
पूरूष हमेशा नई पोजीशन को ट्राई करना पसंद करते है, जबकि महिलाएं एक ही आरामदायक पोजीशन में रहना पसंद करती है। चित्र- अडोबी स्टॉक

6. रिलेशनशिप मज़बूत होना (Sex benefits for relationship)

दिनभर की व्यस्तता के बाद जब आप बेडरूम में कुछ वक्त एक साथ बिताते हैं, तो इससे आप एक दूसरे के साथ कनेक्टिड महसूस करते हैं। इससे रिलेशनशिप (relationship) में होने वाली मिसअंडरस्टैण्डिंग से मुक्ति मिल जाती है। रोज़ाना सेक्स करने से प्यार बढ़ता है और आप एक दूसरे के नज़दीक बने रहते हैं।

ये भी पढ़ें- जानिए क्यों कुछ महिलाओं को करना पड़ता है वेजानइल पीलिंग का सामना, कैसे करना है इस समस्या का समाधान

संबंधित प्रश्न

क्या हर रोज सेक्स करना सेहत के लिए ठीक है?

हालिया शोध बताते हैं कि नियमित सेक्स करना आपकी सेहत को बहुत सारे लाभ देता है। यह बिल्कुल वैसे ही है जैसे कोई शारीरिक व्यायाम आपको शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त रखता है।

पुरुषों को सामान्यत: कितनी बार सेक्स करना चाहिए?

पुरुषों या महिलाओं के लिए सेक्स करने का ऐसा कोई सेट फॉर्मूला नहीं है। कुछ जोड़े हर रोज सेक्स करते हैं, जबकि कुछ सप्ताह में एक बार सेक्स करना पसंद करते हैं। यह आपकी सुविधा और मूड पर भी निर्भर करता है।

क्या महिलाओं के लिए सेक्स जरूरी है?

सेक्स अपनी निजी चॉइस और जरूरत है। अगर आप कम्फर्टेबल हैं और इसमें आपकी इच्छा शामिल है तो यह आपको बहुत सारे शारीरिक और मानसिक लाभ दे सकता है।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ज्योति सोही
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख