scorecardresearch

Superfoods for women : हेल्दी और यंग बने रहना है, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें 5 सुपरफूड्स

पीरियड क्रेम्प, मेनोपॉज, पीसीओएस जैसी कई समस्याओं का सामना महिलाओं को करना पड़ता है। यदि नियमित रूप से अपने आहार में सुपरफूड्स शामिल करें, तो इन समस्याओं से महिलाओं को राहत मिल सकती है। आइये जानते हैं इन समस्याओं से राहत देने में मदद करने वाले सुपरफूड्स।
Published On: 30 Oct 2023, 07:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Nupuur Patil
इनपुट फ्राॅम
superfood mahilaon ke smpoorn shareer ka khyal rakhte hain.
सुपरफ़ूड महिलाओं का वजन कम करने में मदद कर सकते हैं और ऊर्जा के स्तर में सुधार कर सकते हैं। चित : अडोबी स्टॉक

महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। टेंडर ब्रेस्ट ( Tender Breast), फूला हुआ पेट, मूड में उतार-चढ़ाव और वाटर रिटेंशन भी। यह पीरियड, मेनोपॉज या पीसीओएस के कारण भी हो सकता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि महिलाओं को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्हें अपने आहार में ऐसे सुपरफ़ूड शामिल करना चाहिए, जो उनके मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ दोनों का ख्याल रख सके। कुछ सुपर फ़ूड (superfoods for women health) को उन्हें नियमित रूप से आहार में शामिल करना होगा।

कैसे सुपरफ़ूड महिलाओं की केयर करता है (How Superfood care women health)

जब सुपरफ़ूड को संतुलित आहार में शामिल किया जाता है, तो ये हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं। वजन कम करने में मदद कर सकते हैं और ऊर्जा के स्तर में सुधार कर सकते हैं। यहां तक कि उम्र बढ़ने के प्रभावों को भी कम कर सकते हैं। कई सुपरफूड्स में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कैंसर को रोकने में मदद कर सकते हैं, जबकि हेल्दी फैट हृदय रोग के खतरे को कम कर सकते हैं। पीसीओएस के गंभीर दर्द से ये राहत दिला सकते हैं।इमफर्टिलिटी, मोटापा, अवसाद, पिम्पल्स, बालों का झड़ना, मूड में बदलाव और कई जोखिम कारकों को यह कम करता है।

यहां हैं 5 सुपरफ़ूड जो वीमेन हेल्थ का ख्याल रखते हैं (5 superfoods for women health)

1 पम्पकिन सीड्स (Pumpkin Seeds)

फाइबर, प्लांट बेस्ड प्रोटीन, ओमेगा -3 फैट, कॉपर, आयरन, जिंक और विटामिन ए और बी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छे सुपरफूड में से एक हैं। पीएमएस को दूर करने के लिए जरूरी पोषक तत्व मैग्नीशियम मौजूद रहते हैं। मैग्नीशियम पीरियड-प्रेरित मूड परिवर्तनों से राहत देता है। खासकर जब विटामिन बी 6 के साथ संयोजन में उपयोग किया जाता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने टेंडर ब्रेस्ट और सिरदर्द को भी कम कर सकता है। यह प्राकृतिक रूप से मांसपेशियों को आराम देकर पीरियड क्रैम्प से राहत देता है।

2 एवोकाडो (Avocado)

पुरुषों की तुलना में महिलाओं के शरीर में वसा प्रतिशत अधिक होता है और मेटाबोलिज्म रेट कम होती है। इसमें फीमेल हार्मोन भूमिका निभाते हैं। एवोकाडो के रोज सेवन से महिलाओं में पेट की आंत की चर्बी कम (Avocado for Belly Fat) हो सकती है। साथ ही स्वस्थ वजन घटाने को भी बढ़ावा मिल सकता है। मात्र ⅓ एवोकैडो में लगभग 20 पोषक तत्वों के साथ 100 से कम कैलोरी होती है। वे एंटीऑक्सिडेंट और सूजन-रोधी गुणों से भरपूर होते हैं। हार्ट हेल्दी फैट जैसे ओमेगा -3 हार्मोन हेल्थ का समर्थन करते हैं। आंत के लिए जरूरी फाइबर से भरपूर होते हैं।

avocado mahlaon ko swasthya rakhta hai.
एवोकाडो के रोज सेवन से महिलाओं में पेट की आंत की चर्बी कम हो सकती है। चित्र: शटरस्टॉक

3 गहरी हरी पत्तेदार सब्जियां (Dark Green Leafy Vegetables)

पालक, केल, अरुगुला जैसी गहरे रंग की पत्तेदार सब्जियां फोलेट (विटामिन बी9) से भरपूर होती हैं। ये कोशिका वृद्धि और रेड ब्लड सेल्स प्रोडक्शन के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। फोलेट नई कोशिकाओं के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाता है। यह पोषक तत्व गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान विशेष रूप से जरूरी है। फोलेट न्यूरल ट्यूब बनाने में मदद करता है जो बढ़ते बच्चे की रीढ़ और मस्तिष्क में विकसित होती है। यदि फोलेट स्तर की कमी है, तो न्यूरल ट्यूब दोष और समय से पहले जन्म का खतरा बढ़ जाता है।

4 सैल्मन (Salmon)

विटामिन डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर सैल्मन महिलाओं के लिए सबसे अच्छे सुपरफूड्स में से एक है। सैल्मन विशेष रूप से विटामिन-डी से समृद्ध होता है, जो स्वस्थ हड्डियों के लिए जरूरी पोषक तत्व है। अपने पुरुष समकक्षों की तुलना में, महिलाओं में उम्र से संबंधित हड्डियों के नुकसान की संभावना अधिक होती है। 50 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) होने की संभावना चार गुना अधिक होती है। ऑस्टियोपेनिया होने की संभावना दो गुना अधिक होती है। हार्ट हेल्दी मछली वजन घटाने, हेल्दी त्वचा, बाल और नाखूनों का भी ख्याल रखती है। मूड-बूस्टिंग में भी मदद करती है

5 बीन्स और लेग्यूम्स Beans and Legumes) 

चना, दाल और सोयाबीन सभी में आयरन मौजूद है, जो एनर्जी बढ़ाता है। आयरन शरीर में ऑक्सीजन के परिवहन के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। बीन्स और फलियां जैसे आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से आयरन की कमी से संबंधित थकान, चिड़चिड़ापन और कमजोरी जैसे लक्षणों को रोकने में मदद मिलती है

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?
sabhi prakar ki beans mhila ko swastha rakhti hai.
बीन्स और फलियां जैसे आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ महिलाओं के लिए जरूरी हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक

गर्भावस्था के दौरान आयरन की बढ़ती ज़रूरतों और पीरियड के दौरान ब्लड की कमी के कारण महिलाओं में आयरन की कमी होने की संभावना अधिक होती है। आयरन उन सुपरफूड्स में से एक है, जो महिलाओं के लिए ज़रूरी है।

यह भी पढ़ें :- Varicose veins : त्योहारी सीजन में थकान बढ़ा सकती है वैरिकोज़ वेंस की समस्या, जानिए कैसे रखना है अपना ख्याल

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख

सेChat करें