हर सुबह खाली पेट काले चने खाना सबसे हेल्दी माना जाता है। काले चने से कुछ भी बनाने के लिए उसे सबसे पहले पानी में भिगोना पड़ता है और उबालना पडता है। इसको उबालने के बाद पानी बच जाता है जिसे कई लोग फेंक देते हैं, लेकिन उस पानी में कई पोषक तत्व होते हैं जो स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इस पानी को फेंकने का मतलब है बहुत सारे पोषक तत्वों को फेंक देना। तो चलिए इस पानी को रीयूज करने के 5 हेल्दी तरीके (how to use kala chana boiled water) जानते हैं।
काले चने प्रोटीन का पावरहाउस है इसे भरपूर मात्रा में फाइबर विटामिन और मिनिरलस भी होते है जो इसे सभी दलों से अलग और पोषक तत्वों का भरपूर स्रोत बनाते है। तो चलिए आज आपको बताते है कुछ तरीके जिससे आप काले चने के बचे हुए पानी को आराम से इस्तेमाल कर सकती है।
ये भी पढ़े- Mature skin care routine : बढ़ती उम्र में भी रहें बिंदास, मेच्योर स्किन की केयर में काम आएंगे ये 5 टिप्स
काले चने फाइबर से भरपूर होते है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह एलडील कोलेस्ट्रॉल जो की बैड कोलेस्ट्रॉल होता है उसके लेवल को भी कम करता है। इसलिए आपको अपने आहार में काले चने को शामिल करना चाहिए, लेकिन ओवरडोज करने से बचें।
काले चने में कार्ब्स धीरे-धीरे पचते हैं और घुलनशील फाइबर रक्त में शर्करा के अवशोषण को नियंत्रित करते हैं। काले चने का लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स 28 है, यह रक्त शर्करा में अचानक वृद्धि को रोकता है, जिससे टाइप 2 मधुमेह का खतरा कम होता है।
काले चने एनीमिया से पीड़ित लोगो के लिए फायदेमंद है इसे उबलकर और भुनकर अपने आहार में अवश्य शामिल करें। यह शरीर के विभिन्न भागों में ऑक्सीजन के परिवहन के लिए हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
काले चने फाइबर से भरपूर होते है जिससे आपको जल्दी भूख नही लगती है और आप लंबे समय तक तृप्त रहते है। काले चने से खून में धीरे-धीरे शूगर रिलीज होती है। काले चने प्रोटीन के अच्छे स्रोत है जो वजन कम करने मेंं काफी मदद करते है।
बचे हुए पानी को कैसे इस्तेमाल करना है इसके लिए हमने बात की डायटिशियन शिखा कुमारी से, शिखा कुमारी क्लिनिकल डायटिशियन और वेट लॉस एक्सपर्ट हैं। (Dietitian_Shikha_Kumari)
ये भी पढ़े- सफेद ही नहीं, काले तिल भी हैं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, नोट कीजिए काले तिल चिक्की रेसिपी
काला चना उबालने के बाद बचा हुआ पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है और खाना पकाने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए इसे फेंकने की बजाए इसे नीचे दिए गए हेल्दी तरीकों से इस्तेमाल करें।
बचे हुए पानी को आप ग्रेवी या सूप के बेस के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। यह पानी पहले से ही पोषक तत्वों से भरपूर है और पकवान में एक बढ़िया स्वाद जोड़ सकता है। स्वादिष्ट और पौष्टिक ग्रेवी या सूप बनाने के लिए आप सब्जियां, मांस या अपनी पसंद की किसी भी अन्य सामग्री में इसे शामिल कर सकती हैं।
काले चने को उबालने के दौरान उसके प्राेटीन और आयरन की एक बहुत बड़ी मात्रा इस पानी में शामिल हो जाती है। आप बचे हुए पानी के रूप में इन पोषक तत्वों का इस्तेमाल चपाती या रोटी का आटा गूंथने में इस्तेमाल कर सकती हैं। यह पानी न केवल आटे में एक अलग स्वाद देगा, बल्कि रोटियों को और भी पौष्टिक बना देगा।
काले चने के बचे हुए पानी को इस्तेमाल करने का यह सबसे आसान और क्विक तरीका है। आप चावल या पुलाव को पकाने के लिए इस पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पानी चावल या पुलाव को एक अलग रंग और स्वाद देगा। साथ ही आपको मिलेंगे काले चने के पोषक तत्व। पुलाव को और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें अलग-अलग सब्जियां भी डाल सकती हैं।
बचे हुए पानी को आप स्मूदी में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है और स्मूदी को एक अलग स्वाद देगा। स्वादिष्ट और स्वस्थ स्मूदी बनाने के लिए आप इसे फलों, सब्जियों और अन्य सामग्री के साथ मिलाएं।
बचे हुए पानी का इस्तेमाल आप दाल पकाने के लिए कर सकते हैं। पानी दाल को और ज्यादा पौष्टिक बना देगा। स्वादिष्ट और पौष्टिक दाल का सूप बनाने के लिए आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां और मसाले भी एड कर सकती हैं।
ये भी पढ़े- World Idli Day : वेट लॉस ही नहीं, आपकी गट और हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है इडली, जानिए इसकी रेसिपी
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।