क्रिसमस की मस्ती और पार्टी शुरू हो चुकी है। मूड को फुल ऑन करने के लिए कुछ लोगों के लिए अल्कोहल का सेवन जरूरी लगता है। अल्कोहल हेल्दी नहीं है, और इसका एक पैग भी सेहत के लिए खतरा पैदा कर सकता है। इसके बावजूद लोग पार्टी में ड्रिंक करना पसंद करते हैं। मॉडरेशन में पीना आपकी सेहत को कम नुकसान पहुंचाता है। जबकि ज्यादा पीने के कारण आपको अगले दिन हैंगओवर का भी सामना करना पड़ सकता है। जबकि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें मॉडरेशन में पीना भी हैंगओवर अर्थात सिर दर्द, बदहजमी और ब्लोटिंग की समस्या पैदा कर देता है। इसलिए हम आपके लिए लाये हैं हैंगओवर फ्री कॉकटेल रेसिपी। यह (cocktail recipes) क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी का मजा दोगुना कर सकती हैं।
पोषण विशेषज्ञ सीमा सिंह बताती हैं कि अत्यधिक अल्कोहल के सेवन से कई तरह के रोगों का जोखिम बना रहता है। डिहाइड्रेशन के कारण हैंगओवर का खतरा सबसे अधिक रहता है। इसके अलावा शराब की मात्रा कैंसर के जोखिम को भी बढ़ा देती है। महिलायें एक दिन में 1 ड्रिंक से अधिक नहीं लें।
क्रिसमस पार्टी के दौरान आपको ठंड लग सकती है। इसलिए आपको एक ऐसा ड्रिंक चाहिए, जो हैंगओवर के बिना गर्माहट दे सके। यहां जो ड्रिंक हम आपको बताने जा रहे हैं, वह तेजी से लोकप्रिय हो रही है। शराब के एक शॉट के साथ बनी चाय नाईट पार्टी के लिए सबसे बढ़िया कॉकटेल ड्रिंक है।
यह आइस्ड टी के रूप में भी जाना जाता है। इसे तैयार करने के लिए वोदका, रम, जिन, ट्रिपल सेक और कोला का एक-एक स्पून मिक्स कर लें। इसके ऊपर नींबू का रस छिड़का जाता है। इसके बाद आइस क्यूब ऊपर डाला जाता है।
मीठे और खट्टे स्वादों का संयोजन स्वादिष्ट स्वाद बनाता है। यह आपको अगली सुबह सिर दर्द से भी बचाएगा। इसमें अल्कोहल की मात्रा आमतौर पर कम होती है। इससे यह उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो हैंगओवर की चिंता के बिना नाइट पार्टी का आनंद लेना चाहती हैं।
इसे आप जैसे चाहें वैसे मिलाएं। इसमें केवल थोड़ी सी रम मिला दें। हैंगओवर को रोकने की बात आती है, तो नारियल पानी और अनानास जूस का संयोजन अद्भुत काम करता है। यह हल्का रम, नारियल पानी और अनानास का जूस अगली सुबह हैंगओवर के डर से बचा सकता है। नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। जो डीहाइड्रेशन और हैंगओवर से बचाता है। अनानास के रस का प्राकृतिक मिठास रम के स्वाद को छुपाने का शानदार तरीका है। सामग्रियों का यह संयोजन हैंगओवर से बचने और पार्टी का आनंद लेने का बढ़िया तरीका है।
व्हाइट वाइन आम तौर पर काफी लाइट होती है। इसका अत्यधिक सेवन हैंगओवर से पीड़ित कर सकता है। जो लोग हैंगओवर से बचना चाहती हैं, उनके लिए व्हाइट वाइन (cocktail recipes) एक बेहतरीन विकल्प है। यह सफेद ग्रेप्स से बनाया जाता है। इसमें रेड वाइन की तुलना में हल्का और अधिक डेलिकेट स्वाद होता है। इसमें टैनिन भी कम होता है, जो सिरदर्द का कारण बन सकता है।
हैंगओवर से बचने के लिए इसे कम मात्रा में पीना चाहिए। इसके अलावा, व्हाइट वाइन अक्सर ठंडा परोसा जाता है, जो शरीर पर अल्कोहल के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है।
यह टेस्टी और यूनीक पेय है। यह बकार्डी रम और जिंजर बियर का मिश्रण है। यह मसालेदार और थोड़ा कड़वा स्वाद वाला होता है। यह पेय उन लोगों के लिए अच्छा है, जो हैंगओवर के जोखिम के बिना स्वादिष्ट ड्रिंक का आनंद लेना चाहते हैं। दो ड्रिंक का संयोजन एक अलग स्वाद बनाता है, जो निश्चित रूप से बेजोड़ (cocktail recipes) है। इस ड्रिंक का मजा लें या अधिक काम्प्लेक्स स्वाद के लिए इसे अन्य सामग्रियों के साथ मिलाएं।
यह भी पढ़ें :- Top Superfoods of 2023 : इस साल भी न्यूट्रीशनिस्ट की पसंद रहे मम्मी की रसोई के ये 5 सुपरफूड्स
अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें
कस्टमाइज़ करें