scorecardresearch

क्या अंडरआर्म्स पर ब्लीच करना सेफ है? यहां हैं इन्हें हल्का बनाने के 6 प्राकृतिक एवं सुरक्षित तरीके

क्या रेगुलर ब्लीचिंग के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं? और यदि ब्लीचिंग सुरक्षित नहीं है, तो अंडरआर्म्स लाइटनिंग के सुरक्षित तरीके क्या हैं। आइये जानते हैं इस बारे में।
Published On: 28 Oct 2023, 02:00 pm IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
skin dark hone se kaise bachaayein
एन्थोसिस नाइग्रिकन के चलते स्किन थिक और डार्क होने लगती है। इसके चलते स्किन के फोल्डस की त्वचा प्रभावित होने लगती है। चित्र: शटरस्टॉक

आजकल डार्क अंडरआर्म्स महिलाओं के लिए एक आम समस्या बन चुका है। वहीं सभी महिलाएं इसे लाइट करने के लिए अलग अलग तरीके अपनाती हैं। हालांकि, आजकल ब्लीचिंग काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है, बहुत सी महिलाएं अंडरआर्म्स लाइटनिंग (underarms whitening) के लिए ब्लीचिंग प्रोसेस को अपना रही हैं, परंतु क्या यह सुरक्षित है? क्या रेगुलर ब्लीचिंग के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं? और यदि ब्लीचिंग सुरक्षित नहीं है, तो अंडरआर्म्स लाइटनिंग के सुरक्षित तरीके क्या हैं।

इस लेख के माध्यम से आज हेल्थ शॉट्स लेकर आया है, आपके इन सभी सवालों का जवाब। हेल्थ शॉट्स ने इस बारे में इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटालजिस्ट, वेनेरोलॉजिस्ट एंड लेप्रोलॉजिस्ट्स मेरठ के सेक्रेटरी डॉक्टर अनुराग आर्य से बात की। तो चलिए जानते हैं अंडरआर्म्स लाइटनिंग टेक्निक्स के बारे में कुछ जरूरी फैक्ट्स (underarms whitening)।

पहले समझें क्या अंडर आर्म्स को ब्लीच करना सुरक्षित है?

यदि आप अंडरआर्म व्हाइटनिंग के लिए किसी भी ओवर द काउंटर प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रही हैं, चाहे वह ब्लीच ही क्यों न हो ये आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। एफडीए द्वारा प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार इन प्रोडक्ट्स में हाई कंसंट्रेशन में कई हानिकारक इंग्रेडिएंट्स मौजूद होते हैं, जो अंडरआर्म्स की त्वचा के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं।

under arms ki safai jaruri hai
अंडरआर्म्स लाइटनिंग के सुरक्षित तरीके क्या हैं। आइये जानते हैं इस बारे में। चित्र- शटरस्टॉक।

अंडरआर्म्स ब्लीच करने पर बर्निंग सेंसेशन होना बिल्कुल आम है, वहीं यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो इस पर छोटे बम्प्स भी निकल सकते हैं। साथ ही कुछ लोगों को खुजली भी हो जाती है। इसलिए ब्लीच की जगह अन्य नेचुरल तरीकों को अपनाना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

यहां जानें अंडर आर्म व्हाइटनिंग के सुरक्षित और प्राकृतिक तरीके

1. आलू के रस का इस्तेमाल

एक आलू को कद्दूकस कर लें, कद्दूकस किए हुए आलू से उसका रस निकालें और इसे अपने अंडरआर्म्स पर अप्लाई करें। इसे लगभग 10 मिनट तक लगाए रखें फिर बाद में अपने अंडरआर्म्स को ठंडे पानी से साफ कर लें। आलू में स्किन व्हाइटनिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है जो आपके अंडरआर्म्स की काली त्वचा को साफ करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह डार्क स्पॉट्स की रंगत को भी हल्का कर देते हैं।

2. दूध, गुलाब जल और संतरे के छिलके से बना पेस्ट

पर्याप्त मात्रा में संतरे के छिलके के पाउडर में 1 बड़ा चम्मच दूध और 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इससे एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट से अपने अंडरआर्म्स को धीरे-धीरे स्क्रब करें और फिर इसे 15 मिनट तक लगा हुआ छोड़ दें। उसके बाद इसे ठंडे पानी से साफ कर लें। उचित परिणाम के लिए हफ्ते में दो से तीन बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। संतरे के छिलके में स्किन व्हाइटनिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है, वहीं दूध और गुलाब जल त्वचा को ठंडक पहुंचने के साथ ही पर्याप्त नमी प्रदान करते हैं, जिससे कि त्वचा मुलायम रहती है।

3. नींबू का इस्तेमाल करें

नींबू के मोटे टुकड़े काट लें और उन टुकड़ों को अपने अंडरआर्म्स पर रगड़ें। 10 मिनट के बाद अपने अंडरआर्म्स को ठंडे पानी से धो लें, फिर इसे ड्राई करने के बाद मॉइश्चराइजर अप्लाई करें। नींबू में विटामिन सी सहित स्किन व्हाइटनिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो आपके अंडर आर्म्स पर हुए काले धब्बों की रंगत को कम करने में आपकी मदद कर सकती है।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?
nimbu kaise istemal kren.
, स्किन केयर के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल होता है। चित्र शटरस्टॉक.

4. हल्दी और नींबू का पेस्ट

पेस्ट बनाने के लिए एक छोटे कटोरे में हल्दी के साथ 2 बड़े चम्मच ताजा नींबू का रस मिलाएं। पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स पर सामान्य रूप से अप्लाई करें। इसे लगभग 30 मिनट तक लगाए रखें फिर पेस्ट को धो लें। हल्दी में स्किन लाइटनिंग प्रॉपर्टीज होने के साथ ही यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रॉपर्टी से युक्त होता है, जो ऐसे डार्क अंडर आर्म्स को लाइट करने के साथ ही पसीने से जमा होने वाले कीटाणुओं को भी खत्म करने में मदद करती हैं।

यह भी पढ़ें : बदलते मौसम में प्रदूषण से बचना है, तो गुड़ की इन 3 रेसिपीज के साथ इम्यूनिटी करें बूस्ट

5. एग यॉक

सोने से ठीक पहले अपने अंडरआर्म्स पर एग यॉक से मालिश करें। फिर सुबह, अपने अंडरआर्म्स को बॉडी वॉश या साबुन से साफ कर लें। यदि आप इसे रात भर के लिए लगाए नहीं रखना चाहती हैं, तो इसे अप्लाई करके दो घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से साफ कर लें। यह अंडर आर्म्स के काले धब्बों को कम करने में मदद करता है। साथ ही त्वचा को मुलायम बनाता है।

6. कोकोनट और टी ट्री ऑयल

अपने अंडरआर्म्स पर नारियल तेल की कुछ बूंदों से मालिश करें। 15 मिनट के बाद अपने अंडरआर्म्स पर माइल्ड साबुन अप्लाई करें और गुनगुने पानी से इसे धो लें।

वहीं दूसरी ओर एक छोटी स्प्रे बोतल में पानी के साथ टी ट्री ऑयल की 5 बूंदें मिलाएं। नहाने या नहाने के बाद जब अंडरआर्म्स ट्राई हो जाए तो हर दिन इस मिश्रण को अपने अंडरआर्म्स पर स्प्रे करें। बाद में इसे प्राकृतिक रूप से सूखने दें।

यह दोनों ही दाग धब्बों को कम करने में मददगार होते है। साथ ही साथ इनमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो आपके अंडरआर्म्स को कीटाणुओं से प्रोटेक्ट करते हुए संक्रमण तथा खुजली की संभावना को भी कम कर देते हैं।

यह भी पढ़ें :  महिलाओं के लिए ‘सुपरफूड’ है रागी, इस फेस्टिव सीजन इससे बनाएं यह टेस्टी और हेल्दी बर्फी

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख