scorecardresearch

मैंगो लवर्स के लिए हमारे पास हैं 4 DIY मैंगो हेयर मास्क, सिल्की, शाइनी और मजबूत बालों के लिए जरूर करें ट्राई

गर्मी के दिन में आम की मिठास जीभ और पेट दोनों को संतुष्ट कर देती है। पर क्या आप जानती हैं कि इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों की समस्याओं को दूर कर देते हैं। बालों को मजबूत बनाते हैं। हमें सिर्फ इसके इस्तेमाल का तरीका पता होना चाहिए।
Published On: 24 Apr 2024, 04:48 pm IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
सभी चित्र देखे mango DIY Hair mask balon ko bharpoor poshan deta hai.
मैंगो हेयर मास्क में मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी स्कैल्प और बालों के स्वास्थ्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक

फलों का राजा कहलाता है आम। इसमें मौजूद पोषक तत्व इसे राजा बनाते हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि आम स्वास्थ्य के साथ-साथ सौंदर्य की भी देखभाल करता है। इसकी पौष्टिकता स्किन और बालों को भी कई प्रकार के लाभ प्रदान करती है। रसीला और गूदेदार आम हेयर हेल्थ में सुधार कर देता है। इसे सही तरीके से बालों पर उपयोग (how to use mango hair mask) करना आना चाहिए।

बालों के लिए आम के फायदे (balon ke liye aam ke fayde)

न्यूट्रिएंट जर्नल के अनुसार, आम एसेंशियल विटामिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये बालों के स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन डी का एक समृद्ध स्रोत है। यह सोडियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम से भी भरपूर है। इसलिए इसे खाने के साथ-साथ आपके बालों और स्कैल्प पर लगाया भी जा सकता है।

1. हेयर हेल्थ में सुधार करता है (Mango for hair health)

जर्नल ऑफ़ प्रिवेंटिव मेडिसिन एंड हाइजीन के अनुसार, हेयर ग्रोथ में मदद करता है आम। विटामिन ए और विटामिन सी स्कैल्प और बालों के स्वास्थ्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। विटामिन सी बालों के बेहतर विकास में मदद कर सकता है और डैमेज बालों का इलाज भी करता है।

2. प्राकृतिक कंडीशनर (Natural conditioner mango)

आपके बालों को काला और चमकदार बनाने के लिए आम बेहद फायदेमंद है। यह प्राकृतिक हेयर कंडीशनर के रूप में काम कर सकता है। इसे शैम्पू की तरह नहीं बल्कि कंडीशनर की तरह इस्तेमाल करना चाहिए।

3. रूसी का उपचार (mango for dandruff)

सिर की त्वचा पर लगातार बनने वाली पपड़ी को आम रोक और ठीक कर सकता है। यह विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी और कई अन्य मिनरल से भरपूर है। यह संक्रमण दूर कर रूसी को खत्म कर सकता है।

dandruff ko khatm karta hai mango hair mask.
मैंगो हेयर मास्क संक्रमण दूर कर रूसी को खत्म कर सकता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

4. हेयर फॉल ठीक करता है (Mango for hair fall)

आम दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है। मसला हुआ आम टूटते-झड़ते बालों से राहत दिला सकता है। आम में मौजूद विटामिन सी बालों की कई समस्या को दूर करने मदद करता है।

यहां हैं बालों के लिए आम का उपयोग करने का सही तरीका (Mango DIY Hair mask)

1. दही और अंडे की जर्दी के साथ आम (Curd egg yolk and mango hair mask)

आम का गूदा, दही और अंडे की जर्दी का उपयोग करके बालों को मजबूत बनाया जा सकता है।यह उन्हें चमकदार और चिकना बना सकता है। आप अपने बालों को मजबूत और काला करने के लिए आम के बीज के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं।

Pollपोल
स्ट्रेस से उबरने का आपका अपना क्विक फॉर्मूला क्या है?

सामग्री : दो आम का गूदा, दो चम्मच दही और 2 अंडे की जर्दी

कैसे करें इस्तेमाल

इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
इस हेयर मास्क को बालों पर 25-30 मिनट तक लगा रहने दें।

2. ऑलिव ऑयल के साथ (Mango olive oil Hair mask)

यह बालों को अधिक चमकदार रेशमी और मुलायम बना देगा।

सामग्री : एक स्पून ऑलिव ऑयल और दो आम का गूदा

कैसे करें इस्तेमाल

एक छोटी कटोरी में आम का गूदा और ऑलिव ऑइल मिलाएं। इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसे कम से कम आधे घंटे तक लगा रहने दें। फिर धो लें। यह एक आसान DIY हेयर मास्क है, जिसे आसानी से बालों पर लगाया जा सकता है।

3. पपीता के साथ आम (Mango papaya DIY hair mask)

रूखे और कर्ली बालों का यह हेयर मास्क इलाज कर सकता है। यह डेड स्किन को खत्म कर बाल को बाउंसी बना देगा।

सामग्री : बालों की लंबाई के हिसाब से खूब पका हुआ पपीता की 3-4 स्लाइसें, एक आम का गूदा, दो बड़े चम्मच नारियल तेल

papita ke saath milakar bhi mango hair mask banaya jata hai.
बालों की मजबूती के लिए पपीता के साथ मिलकर भी मैंगो हेयर मास्क बनाया जाता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

कैसे करें इस्तेमाल

एक कटोरे में पपीता, आम और नारियल तेल सहित सभी सामग्री को एक साथ मिला लें। इस मास्क को अच्छी तरह बालों पर लगा लें। इसे कम से कम 2 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैंपू रूटीन का पालन करना न भूलें।

4 एलोवेरा जेल के साथ आम (Mango and Aloe Vera gel hair mask)

डैंड्रफ और कमजोर बालों के लिए यह हेयर मास्क सबसे बढ़िया है।

सामग्री : एक पका हुआ आम का गूदा, एलोवेरा की पत्तियों से निकाला हुआ 2 चम्मच फ्रेश जेल

कैसे करें इस्तेमाल

दोनों को एक बाउल में अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे बालों पर कम से कम 1 घंटे लगा हुआ रहने दें। बाद में हर्बल शैंपू से बाल धो लें।
इन सभी हेयर मास्क का नियमित इस्तेमाल ( (how to use mango hair mask) यानी सप्ताह में एक बार करने से हेयर हेल्थ बढ़िया हो सकता है।

यह भी पढ़ें :- तिल-अलसी दिला सकते हैं बैली फैट से छुटकारा, आयुर्वेद विशेषज्ञ बता रही हैं इस्तेमाल का सही तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख