सफेद मक्खन, जिसे अनसाल्टेड मक्खन भी कहा जाता है, न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। अगर आप पंजाब या हरियाणा जाते होंगे, तो आपने सफेद रंग का मक्खन जरूर खाया होगा। कई ढाबों पर भी पराठों के साथ सफेद मक्खन दिया जाता है। यह मक्खन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। बाजार में मिलने वाले मक्खन कई तरह से प्रोसेस करके बनाए जाते हैं जिससे उसमें खराब वसा होने खतरा हो सकता है। खराब वसा खाने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप अपने लिए घर पर स्वादिष्ट सफेद मक्खन बनाना चाहती हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं।
सफेद मक्खन सैट्युरेटिज फैट और मोनोअनसैचुरेटेड फैट का एक समृद्ध स्रोत है। ये वसा विभिन्न शारीरिक कार्यों के लिए आवश्यक हैं, जिनमें ऊर्जा का स्रोत प्रदान करना, कोशिका वृद्धि का समर्थन करना और वसा में घुलनशील विटामिन के अवशोषण में सहायता करना शामिल है।
मक्खन वसा में घुलनशील विटामिन, विशेष रूप से विटामिन ए और विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है। विटामिन ए दृष्टि, त्वचा के स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा कार्य के लिए आवश्यक है, जबकि विटामिन डी हड्डियों के स्वास्थ्य और समग्र प्रतिरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
सफेद मक्खन में विटामिन ई होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाने में मदद करता है। एंटीऑक्सिडेंट पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भूमिका निभाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट शरीर को किसी भी नुकासन से बचाने में मदद करता है।
सफेद मक्खन में मौजूद वसा आपके भोजन में अन्य खाद्य पदार्थों से वसा में घुलनशील विटामिन (ए, डी, ई, और के) और फाइटोन्यूट्रिएंट्स के अवशोषण में सहायता करता है। यह आपके आहार से बहुत सारे पोषक तत्व अवशोषण को बढ़ा सकता है।
सफेद मक्खन में मौजूद विटामिन, विशेष रूप से विटामिन ए और विटामिन ई, अगर इसका संतुलित रूप में सेवन किया जाए तो ये आपके बालों और स्किन को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकती है। ये विटामिन त्वचा की लोच बनाए रखने और ड्राइनेस को रोकने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
मक्खन बनाने के लिए आपको चाहिए
अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें
कस्टमाइज़ करेंक्रीम या मलाई (दूध से निकाली हुई मलाई)
बर्फ के टुकड़े
घर पर सफेद मक्खन बनाने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलाे
एक छोटी कटोरी में मलाई लें अगर वो जमी हुई है तो उसे कमरे के तापमान पर आने दें।
एक बड़ा कटोरा लें और उसमें बर्फ के टुकड़े डालें। इन बर्फ के टुकड़ों के ऊपर मलाई वाली छोटी कटोरी रखें।
मक्खन ऊपर तैरने तक अच्छी तरह फेंटें।
इसे 15-20 मिनट ऐसे ही रहने दें। इससे मक्खन ऊपर जम जाएगा।
मक्खन को छान लें और तरल पदार्थ को छोड़ दें।
लीजिए आपका होममेड सफेद मक्खन तैयार है। इसका आनंद लें। यह मक्खन अनसाॅल्टेड होता है और आमतौर पर सफेद रंग का होता है।
ये भी पढ़े- Kale til ke fayde : आपके हॉर्मोन को रेगुलेट कर बोन हेल्थ में सुधार करते हैं काले तिल, जानिए इनके फायदे