scorecardresearch

बालों को मजबूती देता है गन्ने का रस, जानिये कैसे करना है इसका इस्तेमाल

शरीर की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने में मददगार है गन्ने का रस। यह बालों को भी मजबूती दे सकता है।आइये जानते हैं बालों पर इसका प्रयोग किस तरह किया जा सकता है।
Published On: 29 Oct 2022, 05:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
hair care
घरेलू नुस्खे न सिर्फ रूसी को दूर भगाते हैं, बल्कि हेयर को हेल्दी भी बनाते हैं।चित्र शटर स्टॉक।

उत्तर भारत के ग्रामीण इलाकों में छठ पर्व के साथ ही गन्ने और गन्ने के सेवन की शुरुआत हो जाती है। गन्ने चूसते हुए बच्चे आपको कहीं भी आसानी से मिल सकते हैं। शहरों में भी सडक किनारे गन्ने के रस का स्टाल लगाये हुए सेलर आसानी से मिल जाते हैं। असल में गन्ना इंस्टेंट एनर्जी देता है। पर गन्ना स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। मां कहती है कि आज भी महिलाएं बालों की ग्रोथ के लिए गन्ने के रस लगाती हैं। गन्ने के रस से बाल मजबूत होते हैं और उनमें चमक आती है। गन्ने के रस को कई तरीके से बालों में लगा सकते हैं।

गन्ने में मौजूद हैं बालों के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व

कोयम्बटूर (चेन्नई) के जर्नल ऑफ़ शुगरकेन रिसर्च में प्रकाशित शोध आलेख के अनुसार, गन्ना पूरे शरीर को स्वास्थ्य लाभ देता है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम, किडनी, लिवर के साथ-साथ बालों और स्किन के लिए भी लाभदायक है। यदि ताजे गन्ने का रस लिया जाए, तो फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व हमें प्राप्त होते हैं। इनके अलावा, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन बी काम्प्लेक्स, विटामिन सी और विटामिन ई जैसे जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट जैसे फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोलिक कंपाउंड भी मौजूद होते हैं। ये सभी नुट्रीएंट्स स्किन और हेयर ग्रोथ के लिए भी लाभदायी हैं। इसलिए आप अपने दैनिक आहार में गन्ने के रस को शामिल कर सकती हैं या बालों में लगा सकती हैं।

बालों की कंडीशनिंग करते हैं नेचुरल एलिमेंट

गन्ने का रस फाइबर और पानी से भरपूर होता है। ये तत्व प्राकृतिक रूप से बालों की कंडीशनिंग करते हैं। जरूरी नमी देते हैं। इससे स्कैल्प का रूखापन दूर हो जाता है। स्कैल्प को भरपूर पोषण मिल जाता है। यदि आप नियमित रूप से 1 बड़ा कप ताजा गन्ने का रस पीती हैं, तो आपके बाल हेल्दी और स्ट्रोंग हो सकते हैं।

यहां हैं बालों में गन्ने के रस को लगाने के  4 उपाय 

गन्ने के रस को कई तरीके से बालों पर लगाया जा सकता है। इसमें पुदीने का रस, नींबू का रस, अदरक का रस मिलाने से फायदा दूना हो जाता है।

1 बालों और स्कैल्प पर लगायें गन्ने का रस

कैसे करें प्रयोग
सबसे पहले बालों को अच्छी तरह धो लें।
इसके बाद बाज़ार से लाया हुआ गन्ने का रस या खुद निकाला हुआ रस उंगलियों के पोरों से बालों की जड़ और स्कैल्प में लगायें।
आधे घंटे बाद दुबारा बालों को धो लें।

sugarcane fayde
बालों और स्कैल्प पर लगायें गन्ने का रस  । चित्रःशटरस्टॉक

2 नींबू के रस के साथ गन्ने का रस

एंटी बैकटीरिअल और एंटी फंगल नींबू का रस रूसी की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

कैसे करें प्रयोग
1 ग्लास गन्ने के रस में 1 नींबू का रस निचोड़ लें।
इस मिश्रण को साफ़ बालों में अच्छी तरह लगा लें।
आधे घंटे बाद बालों को धो लें।

3 नींबू के रस, अदरक के रस के साथ गन्ने का रस

एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुणों वाले अदरक के रस रोमछिद्र को भी खोल देते हैं।
कैसे करें प्रयोग
एक छोटे ग्लास गन्ने के रस में 1 टेबल स्पून नींबू का रस और 1 टी स्पून अदरक का रस मिला लें।
साफ़ किये गये बालों में इस मिश्रण को हल्के हाथों से स्कैल्प और बालों में लगा लें।
आधे घंटे बाद धो लें।

4 पुदीने के रस के साथ गन्ने का रस

पुदीना में एंटी ऑक्सीडेंट और केरोटीन मौजूद होते हैं। इससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है। इसमें मौजूद मेंथोल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढाता है।
कैसे करें प्रयोग
1 ग्लास गन्ने के रस में 1 टेबल स्पून पुदीने का रस मिला लें।
इसमें 1 टेबलस्पून नींबू का रस भी मिला सकती हैं।

pudina ke fayade
गन्ने के रस के साथ पुदीने का रस मिलाकर लगाने से बाल मजबूत होते हैं । चित्र-शटरस्टॉक

इस मिश्रण को बालों पर अपलाई करें।

ध्यान रखें :  इन सभी विधि का नियमित रूप से प्रयोग करेंगी, तभी बाल मजबूत और चमकदार बनेंगे।

यह भी पढ़ें :-पान सिर्फ चबाइए नहीं, बालों पर पर भी लगाइए, हम बता रहे हैं 3 तरीके

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख