scorecardresearch facebook

अब बारी है गेंदे के फूलों से त्‍वचा को कुदरती निखार देने की, हम बता रहे हैं इसका सीक्रेट

अपनी रंगत, निखार, हल्‍की भीनी खुशबू और सौम्‍यता के कारण गेंदे का फूल हमेशा से पसंद किया जाता रहा है। आप गेंदे के फूल की इस गुडनेस का लाभ अपनी त्‍वचा के लिए ले सकती हैं।
gende ke phool se balon ko fayda
एक्ने पिंपल्स से छुटकारा दिला कर नेचुरल ग्लो लाता है गेंदे का फूल। चित्र : शटरस्टॉक
Published On: 5 Mar 2021, 12:47 pm IST

बसंत के मौसम में गेंदे का फूलों पर बहार होती है। ये देखने में बेहद सुन्दर होता है और इसकी खुशबू भी बहुत अच्छी होती है। गेंदे के फूल का इस्तेमाल ज़्यादातर पूजा-पाठ में किया जाता है और इसकी मालाएं बनाकर भगवान को चढ़ाई जाती हैं। लेकिन इसके अतिरिक्त गेंदे के फूल के कई फायदे हैं खासकर त्वचा के लिए।

क्‍यों खास है गेंदे का फूल

गेंदे के फूल में एंटी बैक्‍टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। ये टैनिंग को दूर करने के साथ आपको निखरी व बेदाग त्‍वचा देने में मदद करता है।

यदि आप अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लोइंग लुक पाना चाहती हैं, तो हम बताएंगे कि गेंदे के फूल का इस्तेमाल कैसे करना है। आप घर पर ही गेंदे के फूल के साथ कुछ घरेलू सामग्रियों को मिलाकर अपना DIY फेस पैक बना सकती हैं।

रूखी त्वचा के लिए बादाम का तेल और गेंदे का फूल

इसके लिए आपको चाहिए
कांच का एक छोटा जार
बादाम का तेल
एक गेंदे का फूल

बादाम का तेल के साथ गेंदे का फूल आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है । चित्र: शटरस्‍टॉक
बादाम का तेल के साथ गेंदे का फूल आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है । चित्र: शटरस्‍टॉक

अब जानिए इसे बनाने का तरीका

एक कांच के जार में गेंदे के फूल की पंखुड़ियां डालें अब उसमें बादाम का तेल डालें।
लगभग 15 दिनों के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और उसके बाद कपड़े से इस मिश्रण को छानकर अलग कर दें।
तैयार तेल को रोज़ रात में सोने से पहले चेहरे पर इस्तेमाल करें।
सुबह उठकर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
इस तेल का इस्तेमाल सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होता है।
इस ऑयल के इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा ग्लो करने लगेगी।

त्वचा में इंस्टेंट ग्लो के लिए गेंदे के फूल का फेस पैक

इसके लिए आपको चाहिए

एक गेंदे का फूल
आधा कप दूध
एक बड़ा चम्मच बेसन
एक छोटा चम्मच गुलाब जल

गेंदे का फेसपैक आपको देगा इंस्टेंट ग्लो. चित्र : शटरस्टॉक
गेंदे का फेसपैक आपको देगा इंस्टेंट ग्लो. चित्र : शटरस्टॉक

अब जानिए बनाने का तरीका

फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले गेंदे के फूल को दूध डालकर मिक्सी में पीस लें।
अब तैयार मिश्रण में थोड़ा सा बेसन और गुलाब जल मिलाएं।
इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें।
सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
आपको अपने चेहरे में तुरंत निखार देखने को मिलेगा और इसमें मौजूद दूध त्वचा को माॅइस्चराइज करेगा।

यह भी पढ़ें : मुंहासों का रामबाण इलाज है नीम का तेल, जानिए यह कैसे मुंहासों से छुटकारा दिलाता है

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख