scorecardresearch

पीरियड्स से पहले होने लगता है ब्रेस्ट पेन, तो उसे कम करने के लिए आजमाएं ये 10 तरीके

आम तौर पर पीरियड शुरू होने से पहले या पीरियड के दौरान ब्रेस्ट पेन होता है। ब्रेस्ट पेन या स्तन दर्द एक सामान्य लक्षण है, जो महिलाओं को उनके माहवारी से पहले या माहवारी के दिनों में अनुभव होता है। यहां हैं पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट पेन को कम करने के 10 उपाय।
Published On: 31 Dec 2023, 03:30 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
period se pehle breast pain ho sakta hai.
माहवारी से पहले ब्रेस्ट पेन एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में बदलाव के कारण होता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

कई महिलाओं को माहवारी से पहले ब्रेस्ट पेन का अनुभव होता है, जिसे सायक्लिक मास्टाल्जिया के रूप में जाना जाता है। स्तन दर्द के लक्षण हर महिला में अलग-अलग होते हैं। कुछ सामान्य लक्षणों में स्तनों में तेज दर्द, कोमलता, भारीपन, सूजन और निपल संवेदनशीलता शामिल हैं। कुछ लोगों को अंडरआर्म्स में भी दर्द महसूस होता है। भले ही यह कुछ दिनों तक रहता है, लेकिन इससे काफी असुविधा हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट पेन को कम करने (breast pain before period) के उपाय हम जान लें।

पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट पेन (breast pain before period)

गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. संगीता गोम्स बताती हैं, ‘ब्रेस्ट पेन या स्तन दर्द उन सामान्य लक्षणों में से एक है जो महिलाओं को माहवारी से पहले अनुभव होता है। 2015 में 400 महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन से पता चलता है कि उनमें से 60 प्रतिशत को सायक्लिक मास्टाल्जिया का अनुभव हुआ। एशियन पैसिफिक जर्नल ऑफ ट्रॉपिकल बायोमेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन से पता चलता है कि इनमें से 22.5 प्रतिशत और 37.5 प्रतिशत ने क्रमशः हल्के और मध्यम से गंभीर दर्द का अनुभव किया।

गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. संगीता गोम्स इस संबंध में कुछ जरूरी सवालों के जवाब दे रही हैं (FAQS about breast pain before period)

पीरियड्स से पहले महिलाओं को स्तन में दर्द क्यों होता है?

माहवारी से पहले ब्रेस्ट पेन एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में बदलाव के कारण होता है। असंतुलन ब्रेस्ट टिश्यू में मास डिसकम्फर्ट और सूजन को ट्रिगर करता है, जिससे ब्रेन टेंडरनेस होती है।

पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट पेन को कम करने के उपाय क्या हैं? (tips to cure breast pain before period)

ब्रेस्ट पेन से राहत के लिए हमेशा पेन किलर दवाएं उपलब्ध होती हैं, जिन्हें आपको डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही लेनी चाहिए। लेकिन घर पर ब्रेस्ट पेन को कम करने के अन्य आसान तरीके भी हैं।

1. कम्फर्टेबल ब्रा पहनें (Comfortable Bra)

ब्रेस्ट पेन को कम करने के लिए अंडरवायर वाली ब्रा पहनने की बजाय आरामदायक और हेल्पफुल ब्रा का चयन करें। यह बड़े स्तन वाली महिलाओं के लिए विशेष रूप से सहायक होता है।

2. आहार में कम करें नमक और कैफीन (Diet Change)

नमक, कैफीन और अल्कोहल के कारण लिक्विड रिटेंशन होता है, जिससे स्तनों में सूजन हो सकती है। इसलिए माहवारी के दिनों के आसपास इनसे बचना सबसे अच्छा है।

salt ko karein cut
माहवारी के दिनों के आसपास  नमक से बचना सबसे अच्छा है।  चित्र- अडोबी स्टॉक

3. आइस पैक लगा सकती हैं (Ice Pack)

दर्द से निजात पाने या चोटों के प्रबंधन में ठंडी सिकाई या आइस पैक का उपयोग काफी प्रभावी हो सकता है। थोड़े समय के लिए अपने स्तनों पर आइस पैक लगाने से भी सूजन और दर्द कम हो सकता है।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

4. गर्म पानी से स्नान करें (Hot Bath)

यह ठंड का समय है, इसलिए गर्म पानी से नहाने से आपकी मांसपेशियों को आराम मिलेगा और असुविधा कम होगी। लेकिन पानी को ज़्यादा गर्म न करें, क्योंकि इससे आपकी त्वचा रूखी हो सकती है।

5. हल्की मालिश करें (Light Massage)

आरामदायक मालिश के लिए आपको किसी स्पा में जाने की ज़रूरत नहीं है। खुद से की गई मालिश बहुत मददगार हो सकती है। डॉ. गोम्स बताती हैं, एक हल्का स्ट्रोक ब्लड फ्लो में सुधार कर सकता है। और ब्रेस्ट स्ट्रेस को कम कर सकता है।

6. हल्के व्यायाम करें (Exercise)

जब पीरियड्स होते हैं, तो वर्कआउट करना शायद दिमाग की आखिरी चीज होती है।आपको दर्द को कम करने और अपने मूड को बेहतर बनाने के लिए पैदल चलने जैसे कम प्रभाव वाले व्यायाम करने चाहिए।

7. ज्यादा तनाव न लें (Stress Management)

तनाव के कारण सूजन बढ़ सकती है और फिर स्तन में दर्द बढ़ सकता है। इसलिए दर्द को कम करने में मदद के लिए ध्यान या गहरी सांस लेने जैसी विश्राम तकनीकों का अभ्यास करें।

8. ईवनिंग प्रिमरोज़ (Evening Primrose)

यह एक खास तरह का तेल है। ईवनिंग प्रिमरोज़ तेल स्तन दर्द के लक्षणों को कम कर सकता है। इसकी कुछ बूंदें अपनी चाय में डालकर इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसे गर्म पानी में भी डाल कर पी सकती हैं।

9. दूध में हल्दी डालकर पिएं (Turmeric)

हल्दी एक आम रसोई सामग्री है, जो अपनी एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि के लिए जानी जाती है। यह सूजन को कम कर सकती है। ब्रेस्ट पेन को कम करने के लिए गर्म दूध में थोड़ा हल्दी पाउडर मिलाएं और इसे पियें।

blood cells ko badhawa deti hai turmeric
ब्रेस्ट पेन को कम करने के लिए गर्म दूध में थोड़ा हल्दी पाउडर मिलाएं और इसे पियें। चित्र : एडॉबीस्टॉक

10. ब्रेकफास्ट में लें अलसी के बीज (Flaxseeds)

पिसी हुई अलसी पीरियड से पहले ब्रेस्ट पेन को कम करने में मदद कर सकती है। आप नाश्ते के दौरान अनाज खाते समय इसकी एक चम्मच मात्रा ले सकती हैं। इसे सैंडविच में भी मिलाया जा सकता है।

यदि ब्रेस्ट पेन दूर नहीं होता है, तो इसे दूर करने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़ें :- महिलाओं में कॉमन होती जा रही है यूरीन लीकेज की समस्या, जानिए इसे कैसे कंट्रोल करना है

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख