बच्चे की ग्रोथ ठीक से नहीं हो रही, तो जिंक कीजिए उसकी डाइट में शामिल

अन्य सभी पोषक तत्वों की तरह जिंक भी शरीर के लिए जरूरी है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि बच्चों की डाइट में इसकी कितनी मात्रा होना आवश्यक है?

zinc benefits for children
जानिए बढ़ते बच्चों के लिए क्यों जरूरी है जिंक की सही मात्रा होना। चित्र: शटरस्‍टॉक
ईशा गुप्ता Updated on: 11 Nov 2022, 20:31 pm IST
  • 140

अगर आप पेरेंट्स है तो आप यह बात जरूर सोचती होंगी कि बच्चों की इम्युनिटी पॉवर बनाए रखने के लिए उन्हें क्या दिया जाए। साथ ही कौन-सा पोषक तत्व कितनी मात्रा में देना बेहतर होगा। लेकिन परेशान न हो, अपने बच्चें की डाइट में सभी जरूरी पोषक तत्वों के साथ जिंक की सही मात्रा देने से उनका इम्युनिटी सिस्टम स्ट्रांग बन सकता है। जिंक इम्युनिटी पॉवर स्ट्रांग बनाने के साथ बच्चों की सही ग्रोथ और बीमारियों का खतरा कम करने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि जिंक की कितनी मात्रा बच्चों की डेली डाइट में जरूरी है?

चलिए सबसे पहले जानते हैं कि जिंक बच्चों के लिए क्यों आवश्यक है

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक जिंक की सही मात्रा का डाइट में होना आवश्यक है, क्योंकि –

1. बेहतर ग्रोथ में मदद करें

जिंक की कमी से बच्चें की ग्रोथ पर सीधा असर पड़ सकता है, क्योंकि जिंक प्रोटीन मेटाबोलिज्म, डीएनए, और शरीर के अलग-अलग फंक्शन में मदद करता है।

2. निमोनिया का खतरा कम करें

जिंक की सही मात्रा होने से निमोनिया में राहत मिलती है। साथ ही ओक्सिजन लेवल मेंटेन के साथ शरीर का तापमान भी मेंटेन रखने में मदद करता है।

brain ke liye behtar
बच्चों की डाइट में जिंक देने से ब्रेन फंक्शन में मदद मिलेगी। चित्र : शटरकॉक

3. ब्रेन फंक्शन में मदद करें

जिंक की कमी होने से बच्चें के फोकस, मूड, मोटर स्किल्स और व्यहवार में तेजी से बदलाव होने लगता है। इसलिए डेली डाइट में सभी पोषक तत्वों का होना आवश्यक है।

4. भूख की कमी

शरीर में जिंक की कमी होने पर बच्चें की भूख में कमी आने लगेगी। क्योंकि इससे बच्चें का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होगा और बीमारियों का खतरा बढ़ने लगेगा।

जानिए किस उम्र में कितना जिंक लेना है जरूरी

ऑफिस ऑफ डायट्री सप्लिमेंट की रिसर्च के अनुसार 7 महीने से 3 साल की उम्र तक बच्चों को 3mg तक जिंक की आवश्यकता होती है। वही 4-8 साल की उम्र तक 5mg और 9-13 साल की उम्र में 8mg जिंक जरूरी होता है। इसके साथ ही 14-18 साल की उम्र तक पुरुषों को 11 और महिलाओं को 9 mg तक जिंक की जरूरत होती है।

जिंक की सही मात्रा के लिए बच्चों की डाइट में शामिल करें यें 4 फूड्स

1. डार्क चोकलेट

अगर बच्चों को चोकलेट खाने की आदत है, तो इसे डार्क चोकलेट खाने से बदलने की कोशिश करें। फूड डेटा सेंट्रल की रिसर्च के मुताबिक एक 100 ग्राम की डार्क चोकलेट में करीब 3.31 mg जिंक पाया जाता है। लेकिन इसमें कैलोरी और शुगर की मात्रा भी काफी होती है। इसे कुछ मात्रा में ही डाइट में शामिल करें।

2. साबुत अनाज

साबुत अनाज जैसे कि गेंहू, चावल, ओट्स, में अच्छी मात्रा में जिंक पाया जाता है। इन्हें डाइट में शामिल करने पर जिंक के साथ फाइबर, विटामिन, मिनरल्स, मेग्नेशियम भी पाया जाता है।

dairy products benefits
डेरी प्रोडक्ट्स से जिंक की कमी भी पूरी हो जाती है। चित्र : शटरस्टॉक

3. डेरी प्रोडक्ट्स

डेरी प्रोडक्ट्स जैसे कि दूध, दही, पनीर लेने से सभी पोषक तत्वों के साथ जिंक की कमी भी पूरी हो जाती है। इसके साथ ही इनमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी भी पाया जाता है। जो इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने के साथ बोन हेल्थ स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं।

4. सीड्स एंड नट्स

पबमेड सेंट्रल की 2021 की रिसर्च के अनुसार नट्स और सीड्स आपकी जिंक की जरूरतों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इसमें हेल्दी फेट्स होने के साथ विटामिन, मिनरल्स और फाइबर भी होता है। जो जिंक की रोज की जरूरतों को पूरा करने के साथ बीमारियों के खतरें को कम करने में मददगार है।

यह भी पढ़े – World Pneumonia Day 2022 : निमोनिया के लक्षणों को कंट्रोल कर सकते हैं ये 7 घरेलू नुस्खे

  • 140
लेखक के बारे में
ईशा गुप्ता ईशा गुप्ता

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
nextstory

हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें

ट्रैक करें