scorecardresearch

Tips to avoid pregnancy : अनचाही प्रेगनेंसी से बचना चाहती हैं, तो आपके काम आ सकते हैं ये उपाय

कई उपाय हैं जिनकी मदद से आप अनचाही प्रेगनेंसी से बच सकती हैं या इसे अवॉइड कर सकती है। ये टिप्स नेचुरल हैं और आगे चलकर किसी भी तरह की परेशानी का कारण नहीं बनते हैं।
Published On: 9 Dec 2022, 08:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
unwanted pregnancy ko is tarah rokein
संभोग के दौरान बरती गई अनयिमितताएं अनचाहे गर्भ का कारण बनने लगती हैं। चित्र : शटरस्टॉक

कई बारे हमारे जीवन में ऐसी स्थितियां आती है जब हमें समझ नहीं आता है कि हम क्या करें। ऐसी ही एक कंडिशन है अनवांटेड प्रेगनेंसी (unwanted pregnancy) की, जो आपकी लाइफ को कई तरह से प्रभावित कर सकती है। इसलिए सबसे ज़रूरी है कि आप सेक्स करने से पहले कॉन्ट्रासेप्टिव या बर्थ कंट्रोल (birth control) का इस्तेमाल करें। मगर, यदि आप किसी जल्दबाज़ी या गलती के कारण अनवांटेड प्रेगनेंसी का शिकार हो गई हैं, तो यह आपके लिए काफी स्ट्रेस की बात हो सकती है। मगर आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि कई उपाय हैं जिनकी मदद से आप अनचाही प्रेगनेंसी से बच सकती हैं या इसे अवॉइड कर सकती है। ये टिप्स नेचुरल हैं और आगे चलकर किसी भी तरह की परेशानी का कारण नहीं बनते हैं। इनके कोई भी साइड इफैक्ट नहीं हैं।

तो चलिये जानते हैं कैसे आप अपनी प्रेगनेंसी को नेचुरल तरीके से अवॉइड कर सकती हैं (how to avoid pregnancy naturally)

1. सेफ साइकल के दौरान सेक्स करें

यदि आपके प्रोटेक्शन का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं, तो ये तरीका खुद को अनचाही प्रेगनेंसी से सेफ रखने का एक और अच्छा तरीका है। प्रेगनेंसी से बचने के लिए आप ओव्यूलेशन के दिनों में सेक्स करने से बच सकती हैं, जो आमतौर पर पीरियड से दो सप्ताह पहले का होता है। इसके लिए आप अपने ओवुलेशन डे को ट्रैक करने के लिए फर्टिलिटी एप्स की मदद ले सकती हैं। हेल्थ शॉट्स का पीरियड ट्रेकर भी इसमें आपकी मदद कर सकता है।

2. स्टार्ट-स्टॉप मेथड ट्राई करें

इस तरीके में आपका पुरुष साथी इस बात का ख्याल रख सकता है कि वे आपके अंदर या योनि के आसपास एजैक्यूलेट न करे। इसके लिए थोड़ी प्रैक्टिस की ज़रूरत होती है। मगर, इसमें एक जोखिम होता है कि शुक्राणु प्रीएजैक्यूलेशन के साथ योनि में प्रवेश कर सकता है। इसलिए, इसे अन्य गर्भनिरोधक तरीकों के साथ करना बेहतर है।

3. अपने बॉडी टेम्परेचर को ट्रैक करें

एक बार पीरियड खत्म हो जाने पर, आप अपने शरीर के तापमान को ट्रैक करना शुरू कर सकती हैं। जब ओव्यूलेशन शुरू होता है, तो तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है और ओव्यूलेशन के दिन  में चरम पर होता है। यदि आप इस पीरियड के दौरान सेक्स से बचती हैं, तो आप गर्भधारण से बच सकती हैं।

unwanted pregnancy se bachne ke liye tips
ये टिप्स आपको प्रेगनेंसी से बचा सकते हैं। चित्र शटरस्टॉक।

4. सर्वाइकल डिस्चार्ज के लिए देखें

ओव्यूलेशन से पहले के दिनों में एक महिला का शरीर जेली जैसा स्राव पैदा करता है। इस पीरियड के दौरान सेक्स से दूर रहने से ओव्यूलेशन को रोका जा सकता है। इस तरह से आप किसी भी तरह की अनचाही प्रेगनेंसी से बच सकती हैं।

यदि आप अनवांटेड प्रेगनेंसी में हैं, तो इन घरेलू उपायों को अपना सकती हैं

1. पपीता (papaya)

अगर आपने असुरक्षित सेक्स किया है, तो अगले 3 से 4 दिनों तक दिन में दो बार पपीता खाएं। पपीता निषेचन को रोकता है और सेक्स के बाद स्वाभाविक रूप से जन्म नियंत्रण के रूप में कार्य करता है।

2. अनानास (pineapple)

अनानास के प्राकृतिक गुण भ्रूण के आरोपण को रोकते हैं और सेक्स के बाद गर्भधारण से बचाते हैं। सेक्स करने के बाद 2-3 दिनों तक रोजाना एक पका हुआ अनानास खाने से गर्भधारण से बचने में मदद मिल सकती है।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?
adrak pregnency ko rok sakti hai
अदरक का सेवन प्रेगनेंट होने से रोक सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

3. अदरक (ginger)

अदरक पीरियड को प्रेरित कर सकता है और गर्भावस्था को रोक सकता है। बस उबलते पानी में कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें। 5 मिनट के बाद मिश्रण को छान लें और पिएं। अदरक की चाय आपको या आपके शरीर को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाएगी और न ही इसका कोई साइड इफेक्ट है।

4. खुबानी (apricot)

खुबानी ऐसा फल है जो भ्रूण के आरोपण को रोकने के लिए जाना जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 कप पानी में करीब 100 ग्राम सूखे खुबानी और 2 चम्मच शहद मिलाएं। लगभग 20 मिनट के लिए मिश्रण को उबाल लें या बस मिश्रण को ब्लेंड करें और गुनगुना होने पर इसे पी लें।

यह भी पढ़ें : Winter vagina : बढ़ती सर्दियों में क्या आपकी बेडरूम लाइफ भी पड़ने लगी है ठंडी, तो जानिए इसका कारण

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख