जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, शरीर के अंग पर भी उम्र बढ़ने के लक्षण दिखने लगते हैं। इसमें हमारी त्वचा भी शामिल है, जो हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग है। त्वचा की उम्र बढ़ने पर सबसे अधिक ध्यान जाता है। क्योंकि यह स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। इसके कारण त्वचा ढीली पड़ने लगती है। झुर्रियां, ढीलापन, धब्बेदार स्किन, पिगमेंटेशन, असमान स्किन टोन भी होने लगता है। हम स्किन को टाइट करने के अलग-अलग तरीके खोजने (how to tighten skin) लगते हैं।
जर्नल ऑफ़ क्यूटेनियस पैथोलॉजी के अनुसार, इलास्टिन एक प्रोटीन है, जो त्वचा को कसाव और लचीलापन प्रदान करता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा में इलास्टिन की मात्रा कम हो जाती है। इसके परिणामस्वरूप त्वचा अपनी कोमलता और लचीलापन खो देती है। इससे स्किन ढीली हो जाती है। इसके अलावा, कोलेजन में कमी, त्वचा के नीचे वसा की हानि और रचनात्मक परिवर्तन के कारण त्वचा के नीचे वसा पैड सिकुड़ जाते हैं। गुरुत्वाकर्षण भी त्वचा के नीचे वसा के स्थानांतरण का कारण बन सकता है। इससे ऊपरी त्वचा विस्थापित हो जाती है, जिससे वह ढीली और झुर्रीदार दिखाई देती है।
आर्गन ऑयल (Argan Oil) त्वचा के जलयोजन और लचीलेपन में सुधार करता है, जिससे त्वचा को युवा और कोमल लुक मिलता है। बादाम का तेल (Almond Oil) त्वचा को मुलायम बनाता है। यह यूवी विकिरण से होने वाली त्वचा की क्षति को भी रोकता है। एवोकैडो तेल (Avocado Oil) कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए जाना जाता है।
कैसे करें प्रयोग
किसी भी तेल का उपयोग करने से पहले स्किन को साफ करें और सुखाएं। आवश्यक मात्रा में तेल अपने हाथ पर लें और उससे त्वचा पर अच्छी तरह मालिश करें। तेल को रात भर लगा रहने दें। उठने पर गुनगुने पानी से धो लें।
केले पोटेशियम, विटामिन और प्राकृतिक तेलों से भरपूर होते हैं। झुर्रियों की उपस्थिति को कम करते हैं और टाइट
करते हैं।
कैसे करें प्रयोग
एक चौथाई पके केले को मैश करके मुलायम पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को साफ चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। गुनगुने पानी से धो लें। थपथपाकर सुखाएं।
खीरा इलास्टिन और हायल्यूरोनिक एसिड को बनाए रखने में मदद करता है।
कैसे करें प्रयोग
एक खीरे को छीलकर ब्लेंडर में उसका रस निकाल लें। एक साफ रुई लें और इस रस को प्रभावित त्वचा पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें।
एलोवेरा की पत्ती में पाया जाने वाला जेल त्वचा की लोच में सुधार करके उसे कसता है। यह कोलेजन और हाइलूरोनिक एसिड उत्पादन को भी उत्तेजित करता है।
कैसे करें प्रयोग
एलोवेरा की पत्ती लें और उसके जेल को निकालें। इसे सीधे त्वचा पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें।
कॉफी में कैफीन होता है, जो ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण त्वचा को उम्र बढ़ने से बचाता (How to do skin tightening) है।
कैसे करें प्रयोग
कॉफी के दानों में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को ढीली त्वचा पर गोलाकार गति में धीरे-धीरे रगड़ें।
गुनगुने पानी से धो लें।
शहद त्वचा को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। यह त्वचा की लोच में भी सुधार करता है और झुर्रियों को दूर करता है।
कैसे करें प्रयोग
एक बाउल में आवश्यक मात्रा में शहद लें।
इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं।
इसे झुर्रियों वाली जगह पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
गुनगुने पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें :-बरसात के मौसम में भी हेल्दी और टेंशन फ्री रख सकती हैं ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स, जानिए कैसे करना है सेवन