scorecardresearch

इंटिमेट हेल्थ का खास ध्यान रखें कन्या राशि की लड़कियां

स्वस्थ संतुलित सेहत के लिए अपने इंटीमेट हेल्थ के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। यह आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रहने में मदद करता है।
Written by: Tamanna C
Published On: 26 Mar 2022, 12:00 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Ye hai kanya rashi ka aaj ka swasthya rashifal
ये है कन्या राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

सिर दर्द और आंखों में खिंचाव के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लंबे समय तक काम करने के कारण आज आप थकान महसूस कर सकती हैं। एसिडिटी और हाई ब्लड प्रेशर के कारण आज आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है। हल्के हल्के करके भोजन करने की कोशिश करें। काम करने के बाद थोड़ी देर शांत मन से आराम करने का प्रयास करें। वहीं आपको स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना उचित रहेगा। अपने खान-पान का विशेष रुप से ध्यान रखें।

अतिरिक्त जिम्मेदारीयों के कारण आप तनाव महसूस कर सकती हैं। आप नए कार्य और परियोजनाओं की पूर्व योजना बनाने पर भी ध्यान दें। किसी मुश्किल कार्य को पूरा न कर पाने के कारण आज आप पीछे रह सकती हैं। अपने सकारात्मक दृष्टिकोण को कार्यों में प्रयोग करना उचित रहेगा। आज बेफिजूल की बातों पर ध्यान देने से बेहतर होगा अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित रखना। वहीं कोई पुराना सहकर्मी आपसे मदद की मांग कर सकता है। साथ ही स्पष्टता के लिए वह पूरी तरह आप पर निर्भर रहेगा। कार्य में कुछ नए लोगों को जोड़ने की योजना बना सकती हैं।

परिवार के सदस्यो के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज परिवार के छोटे सदस्यों को कैरियर संबंधी कुछ सलाह की जरूरत पड़ेगी। आज अपने पार्टनर को लेकर आलोचनात्मक न हो। क्योंकि आज वह भावनात्मक रूप से कमजोर रह सकते हैं। उनके साथ समय बिताने का प्रयास करें, यह उनको मानसिक रूप से मजबूत रहने में मदद करेगा। वहीं आज आपको कई सामाजिक योजनाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज की शाम हंसी और मस्ती से भरी रहेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने की योजना बना सकती है। यदि आप सिंगल हैं, तो आज शाम आप एक मजेदार डेट पर जा सकती हैं।

एक्टिविटी टिप – अच्छी नींद के लिए सोने से पहले ध्यान और संगीत सुन सकती हैं।

कार्य के लिए शुभ रंग –  पीला 

प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी

कर्म टिप – दूसरे लोगों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहें।

यह भी पढ़ें:   कोरोनावायरस भी हो सकता है निमोनिया का एक कारण, जानिए इससे कैसे बचना है

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख