जब हार्ट हेल्थ (Heart Health) की बात आती है, तो हमारा सारा ध्यान कोलेस्ट्रॉल की तरफ चला जाता है। यकीनन गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल (Good and bad cholesterol) का दिल की सेहत पर महत्वपूर्ण असर पड़ता है। पर कुछ और भी है, जो आपकी हार्ट हेल्थ को प्रभावित कर सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं विटामिन के (Vitamin K) की। यह वह जरूरी विटामिन है, जिसकी तरफ लोग सबसे कम ध्यान देते हैं। जबकि अच्छी सेहत के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का संतुलन बेहद जरुरी है। इससे आप कई गंभीर बीमारियों के खतरे से बच सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना हैं कि विटामिन-के (Vitamin K) दिल की बीमारियों को दूर रखने में मददगार है।
ऐसे में यह बेहद जरुरी पोषक तत्व माना जाता है। यह दिल की बीमारी के अलावा हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह का कहना हैं कि दूसरे पोषक तत्वों की तरह यह शरीर के लिए बेहद पोषक तत्व है। इसकी कमी से शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं विटामिन के हमारे शरीर के क्यों आवश्यक है। इसकी कमी को हम कैसे पूरा कर सकते हैं।
नागपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के अस्सिटेंट प्रोफेसर और डॉक्टर (MBBS) राजेश जंभूलकर का कहना है कि विटामिन के शरीर में कई बायोकेमिकल फंक्शन के लिए जिम्मेदार है। यह शरीर में रक्त जमावट, ओस्टियोकैल्सिन एक्टिवेशन और प्रोटीन-सी और एस के एक्टिवेशन का कार्य करता है।
इसी तरह डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह कहती हैं कि इस जरूरी विटामिन के दो कंपोनेंट्स होते हैं। एक विटामिन-के 1 और दूसरा विटामिन-के 2। शरीर में विटामिन-के 1 की पूर्ति हरी सब्जियों से, जबकि विटामिन-के2 मांस, अंडे, चीज आदि से हो सकती है। यह बॉडी में हड्डियों के विकास, कैंसर के खतरे को कम करने और इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने में मदद करता है।
अच्छी हेल्थ के लिए विटामिन के एक बहुत जरुरी पोषक तत्व है। यह शरीर में कई तरह के कार्यों को अंजाम देता है।
डॉ. रंजना का कहना हैं कि शरीर में विटामिन के की कमी के कारण कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। तो आइए जानते हैं विटामिन के की कमी के लक्षणों के बारे में-
शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के खाने में विटामिन के पाया जाता है। शाकाहारी चीजें जैसे पालक, ब्रोकली, चीज, दूध, दही, पनीर, स्प्राउट में अच्छी मात्रा में विटामिन के मौजूद रहता है। वहीं, मांसाहारी में अंडे, चिकन अच्छे स्रोत है।
यह भी पढ़ें: अपने दिल से करती हैं प्यार, तो तेज चलने की आदत डालिए, जानिए क्या कहता है यह शोध
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।