scorecardresearch

कच्चा और पक्का बादाम ही नहीं, दिल की सेहत के लिए इन सुपरफूड्स को भी करें आहार में शामिल

दिल आपके प्यार ही नहीं सेहत का भी केंद्रीय अंग है। इसलिए बाकी मसलों से पहले आपको इसकी सेहत पर ध्यान देना चाहिए।
Updated On: 29 Oct 2023, 07:45 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Dil ki gambhir bimariyon ka khatra talne mei sahayak.
दिल की गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता। चित्र: शटरस्टॉक

जब बेहतर स्वास्थ्य की बात आती है, तो उसमें सबसे पहले दो चीजों को हेल्दी रखने पर ध्यान दिया जाता है, दिल और दिमाग। हमारे शरीर के अन्य अंग भी इन्हीं की बदौलत अपनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हैं। यदि दिल और दिमाग में कोई खराबी आ जाए, तो पूरे शरीर की फंक्शनिंग प्रभावित होती है। ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि किसी बीमारी के उत्पन्न होने के बाद ही दिल और दिमाग की सेहत का ख्याल रखा जाए। कई ऐसे सुपरफूड्स है, जिन्हें आप अपने दैनिक आहार में शामिल कर अपने दिल और दिमाग के स्वास्थ्य को बेहतर रख सकती हैं।

यंग एज में ही जरूरी है दिल की सेहत का ख्याल रखना 

heart health ka rakhen khayal
हर उम्र में अपने दिल का ख्याल रखना है ज़रूरी। चित्र: शटरस्टॉक

एनसीबीआई के अनुसार अमेरिका के एक रिसर्च जर्नल में सामने आया है कि ‘साल 2015 तक हिंदुस्तान में  6.2 करोड़ लोगों को दिल से जुड़ी बीमारी हुईं। इसमें से तकरीबन 2.3 करोड़ लोगों की उम्र 40 साल से कम थी। आंकड़े साफ हैं कि करीब 40 फीसद हार्ट के मरीजों की उम्र 40 साल से कम है। भारत के लिए यह आंकड़ा बेहद चौंकाने वाला है। 

बीमार हो रहा है युवा आबादी का मस्तिष्क 

भारत में दिमाग से जुड़ी समस्या, याददाश्त कमजोर होना, चीजें भूल जाना ऐसी समस्याएं हैं जो अब युवाओं में भी बहुत ज्यादा दिखाई देने लगी हैं। वहीं मानसिक तनाव, प्रोफेशनल स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंग्जाइटी वे समस्याएं हैं जो कोविड और लॉकडाउन के कारण लगातार बढ़ी हैं। बड़े मंचों पर दीपिका पादुकाेण जैसे सेलिब्रिटीज ने भी मस्तिष्क और मेंटल हेल्थ पर ज्यादा ध्यान दिए जाने की वकालत की है। 

इसलिए यह जरूरी है कि आप समय रहते दिल और दिमाग के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। इनमें आपका आहार एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसलिए हम यहां उन फूड्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो आपके दिल और दिमाग दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। 

चलिए जानते हैं कौन से सुपरफूड्स आपके दिल और दिमाग को दुरुस्त रख सकते हैं

1 नट्स और बादाम 

बड़े बुजुर्गों को आपने हमेशा बादाम का सेवन करने पर जोर देते हुए देखा होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे बादाम की खूबियों को बेहतर तरीके से जानते हैं। हर किसी को बादाम का सेवन करना चाहिए। यदि सर्दियों का मौसम है, तो कच्चा या पक्का बादाम और गर्मी का मौसम है तो भीगा हुआ बदाम दिमाग के लिए काफी अच्छा है। बादाम, मूंगफली, काजू ,अखरोट में भारी मात्रा में विटामिन पाया जाता है जो दिमाग को मजबूत और हेल्दी बनाता है।

2 डार्क चॉकलेट 

chocolate benefits for you
डार्क चॉकलेट के अपने स्वास्थ्य फायदे हैं। चित्र : शटरस्टॉक

भले ही डार्क चॉकलेट स्वाद में कड़वी होती है, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारे दिमाग को हेल्दी बनाने में योगदान करते हैं। डार्क चॉकलेट मस्तिष्क को उत्तेजित करने और फोकस बनाए रखने में मदद कर सकती है। 

3 साबुत अनाज 

दिल की सेहत को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप फाइबर युक्त अनाजों का इस्तेमाल करें। होल ग्रेन या साबुत अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं। यह रक्त संचार को बढ़ावा देते हैं, जिससे शरीर के सभी अंगों तक बेहतर रक्त संचार होता है। अपने आहार में हर रोज़ साबुत अनाजों को शामिल करना दिल और दिमाग दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। 

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

4 अलसी 

अलसी को अपने आहार में कई प्रकार से शामिल कर सकते हैं। आयुर्वेदिक इलाज में भी अलसी का इस्तेमाल काफी किया जाता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं साथ ही फाइबर, फाइटाएस्टोजेन्स भी मौजूद होते हैं, जो आपके दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। 

5 हरी सब्जियां

hari sabji ke fayade
हरी सब्जियां बालों के लिए बेहतर होती हैं,. चित्र : शटरस्टॉक

हरी सब्जियां हमारे शरीर को कई ऐसे पोषक तत्व प्रदान करती हैं जिसकी कमी हमारे शरीर को अक्सर कई बीमारियों के जोखिम में डाल देती हैं। ज्यादातर हरी सब्जियों में बीटा कैरोटीन, फोलेट और फाइबर से भरपूर होती हैं। यह दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

यह भी पढ़े : अनहेल्दी मोमोज को देना है हेल्दी ट्विस्ट, तो नोट कीजिए ये आसान रेसिपी

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अक्षांश कुलश्रेष्ठ
अक्षांश कुलश्रेष्ठ

सेहत, तंदुरुस्ती और सौंदर्य के लिए कुछ नई जानकारियों की खोज में

अगला लेख