Egg Benefits : वेट लॉस करना चाहती हैं, तो जानिए अंडे खाने का सही समय और सही तरीका

अंडे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन्हें यदि सही तरीके और सही समय पर खाया जाए, तो अंडे वेट लॉस में मदद कर सकते हैं। साथ ही संपूर्ण शरीर को फायदा पहुंचा सकते हैं।
weight loss ke liye uble ande khayen.
आकार में छोटे अंडे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इस कारण ये संपूर्ण आहार हो सकते हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Published: 12 Oct 2023, 20:00 pm IST
  • 126
इनपुट फ्राॅम

लंबे समय से अंडे आहार का मुख्य हिस्सा रहे हैं। हमारे मेनू और भोजन का स्वाद और पौष्टिकता बढ़ाते हैं अंडे। अंडा बनाना भी काफी आसान है। ऑमलेट बनाएं या उसे उबाल कर खाएं कुछ मिनटों में तैयार हो जाती है अंडे की रेसिपी। प्रोटीन, कैल्शियम और कई विटामिन और अन्य पोषक तत्वों का भंडार होने के कारण यह न सिर्फ वजन घटाने, बल्कि संपूर्ण शरीर को स्वस्थ  बनाते हैं। यह जानना जरूरी है कि बढ़िया स्वास्थ्य के लिए अंडे कब और किस तरीके से खाना(how and when to eat egg) चाहिए।  अंडे के पोषक तत्वों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ही वर्ल्ड एग डे मनाया जाता है।

वर्ल्ड एग डे या विश्व अंडा दिवस 2023 ( World Egg Day 2023-13 October)

इंटरनेशनल एग कमिशन ने वर्ष 1996 से वर्ल्ड एग डे या विश्व अंडा दिवस हर साल अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को मनाने की शुरुआत की। वर्ल्ड एग डे 2023 इस बार 13 अक्टूबर को है। अंडे की पौष्टिकता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वर्ल्ड एग डे मनाया जाता है।

पौष्टिक तत्वों से भरपूर हैं अंडे (how and when to eat egg)

आकार में छोटे अंडे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इस कारण ये संपूर्ण आहार (Complete Food Egg) हो सकते हैं। एक बड़े उबले अंडे में लगभग 77 कैलोरी होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी 5, विटामिन बी12, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी6, फोलेट, फास्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम, जिंक, छह ग्राम प्रोटीन, पांच ग्राम हेल्दी फैट भी होते हैं। अंडे प्रोटीन (सफेद और पीला भाग दोनों) का अच्छा स्रोत हैं। इनमें हृदय के लिए हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट भी होते हैं। यह विटामिन बी 6, विटामिन बी 12 और विटामिन डी जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत है।

गुड कोलेस्ट्रॉल और कोलीन का स्रोत (Source of Good Cholesterol and Choline) 

अंडे खाने से हाई डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन (HDL) का स्तर बढ़ जाता है, जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है। जिन लोगों में एचडीएल का स्तर अधिक होता है, उनमें हृदय रोग, स्ट्रोक और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम होता है। छह सप्ताह तक प्रतिदिन दो अंडे खाने से एचडीएल का स्तर 10% तक बढ़ सकता है। अंडा कोलीन (विटामिन बी) का भी स्रोत है। यह मस्तिष्क में सिग्नलिंग अणुओं के उत्पादन में मदद करता है।

बढ़िया स्वास्थ्य के लिए कब खाएं अंडे (when to eat eggs for good health)

सर्वोत्तम परिणाम पाने के लिए नाश्ते में अंडे (Eat Egg in Breakfast) खाना चाहिए। यह शरीर को ऊर्जा से भर देता है और यह पूरे दिन तृप्त रखता है। पाचन तंत्र सुबह के समय सबसे अच्छा होता है। इस तरह अंडे में मौजूद प्रोटीन और कई अन्य पोषक तत्वों को पाचन तंत्र के लिए तोड़ना आसान हो जाता है।

वेट लॉस के लिए किस तरह खाएं अंडे ( How to eat egg for weight loss)

कम हीट पर खाना पकाने से कोलेस्ट्रॉल ऑक्सीकरण कम (Low Cholesterol Oxidation) होता है। इससे अंडे के ज्यादातर पोषक तत्वों को बनाए रखने में मदद मिलती है। इस कारण उबले अंडे खाने के लिए सबसे अधिक स्वास्थ्यप्रद हो सकते हैं।

1 उबले अंडे (Boiled Eggs)

उबले अंडे खाने से कोई अनावश्यक कैलोरी भी नहीं बढ़ती है। अंडे को पकाने से खतरनाक बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं, जिससे इन्हें खाना सुरक्षित हो जाता है। 6-10 मिनट तक अंडे को पानी में उबालना जरूरी है। अधिक देर तक पकाने से जर्दी सख्त हो जाती है।

sabse sahi tarika hai boiled egg khana
उबले अंडे खाने से कोई अनावश्यक कैलोरी नहीं बढ़ती है। चित्र : अडोबी स्टॉक

2 पोच्ड या बेक किया हुआ (Poached or Baked Egg)

71-82°C के बीच उबलते पानी में 2.5-3 मिनट तक पकाने पर पोच तैयार होता है। अंडों को गर्म पैन में फोड़ कर एक साइड पकाकर खाना भी हेल्दी है। पके हुए अंडों को गर्म ओवन में एक सपाट तले वाली डिश में तब तक पकाया जाता है जब तक कि अंडा सेट न हो जाए

3 ऑमलेट (Omelette)

ऑमलेट बनाने के लिए अंडों को फेंट कर गर्म पैन में डाला जाता है। इसे धीमी आंच पर धीरे-धीरे पकाया जाता है जब तक कि वे ठोस न हो जाएं

omelette khana healthy hai.
ऑमलेट बनाने के लिए अंडों को फेंट कर गर्म पैन में डाला जाता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

4 माइक्रोवेव में अंडे पकाना (Egg in Microwave)

अंडे पकाने के लिए माइक्रोवेव का उपयोग कई अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है। स्टोव की तुलना में माइक्रोवेव में अंडे पकाने में बहुत कम समय लगता है। अंडों को माइक्रोवेव में पकाना हेल्दी तरीका नहीं है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़ें :- DASH Diet : क्या हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है यह डाइट? एक्सपर्ट से जानते हैं

  • 126
लेखक के बारे में

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख