मेटाबॉलिज्म कमजोर है या वजन बढ़ रहा है, तो इन 5 तरीकों से शरीर को करें नेचुरली डिटॉक्स

रोजमर्रा के जीवन में हमारा शरीर प्रीजर्वेटिवस और पेस्टीसाइड के संपर्क में आता है। जो बॉडी को कई प्रकार से प्रभावित करते हैं। जानते हैं बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए किन 5 टिप्स को करें फॉलो।
Body ko kaise karein naturally detox
जानते हैं बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए किन 5 टिप्स को करें फॉलो। चित्र : शटरस्टॉक
ज्योति सोही Updated: 18 Oct 2023, 13:47 pm IST
  • 141
इनपुट फ्राॅम

शरीर का वज़न लगातार बढ़ना और मौसमी बीमारियों की चपेट में आना खराब लाइफस्टाइल की ओर इशारा करता है। शरीर को फिट और हेल्दी बनाए रखने बॉडी को डिटॉक्स करना ज़रूरी है। नियमित तौर पर बॉडी को डिटॉक्स करने से शरीर का इम्यून सिस्टम मज़बूत रहता है। दरअसल, रोजमर्रा के जीवन में हमारा शरीर प्रीजर्वेटिवस और पेस्टीसाइड के संपर्क में आता है। जो बॉडी को कई प्रकार से प्रभावित करते हैं। जानते हैं बॉडी को नेचुरली डिटॉक्स (Detox body naturally) करने के लिए किन 5 टिप्स को करें फॉलो।

इस बारे में मनिपाल हास्पिटल गाज़ियाबाद में हेड ऑफ न्यूट्रीशन और डाइटेटिक्स डॉ अदिति शर्मा बताती हैं कि शरीर को नेचुरली डिटॉक्स (Detox body naturally) करने के लिए लीवर और किडनी जैसे अंग मददगार साबित होते हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल और पौष्टिक मील आसानी से आपके शरीर को डिटॉक्सिफाइ (Body detox) करने में मदद करता है। इसके लिए अत्यधिक तला भुना खाना खाने से बचें। नेचुरली डिटॉक्स करने के लिए कई चीजों को अपने रूटीन में शामिल करना आवश्यक है।

शरीर को डिटॉक्स करना क्यों है ज़रूरी

दिनों दिन बढ़ रही आधुनिकता के चलते पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इससे मावन जाति प्रदूषण की चनेट में आ रही है। इसका असर उनकी ओवरऑल हेल्थ पर देखने को मिल रहा है। चाहे हवा हो, पानी हो या फिर हमारी मील्स। कोई भी चीज़ प्रदूषण के प्रभाव से मुक्त नहीं है। इससे शरीर में टिशूज़ और सेल्स में टॉक्सिक (Toxic) पदार्थ बढ़ने लगते हैं। जो वज़न बढ़ने से लेकर जोड़ों में दर्द और खराब मेटाबॉलिज्म (metabolism) को बढ़ावा देते हैं। इससे तनाव का स्तर बढ़ने लगता है। जो हमारी स्किन को भी नुकसान पहुंचाता है।

इस बारे में का कहना है कि शरीर को नेचुरली डिटॉक्स (naturally detox) करने के लिए लीवर और किडनी जैसे अंग मददगार साबित होते हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल और पौष्टिक मील आसानी से आपके शरीर को डिटॉक्सिफाइ करने में मदद करता है।

शरीर को डिटॉक्स (Body detox) करने के लाभ

वजन बढ़ने की समस्या को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

इम्यून सिस्टम को बढ़ाना मिलता है।

बार बार होने वाली क्रेविंग्स से मुक्ति मिल जाती है।

स्किन माइश्चराइज़ और हेल्दी बनी रहती है।

हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या को हल किया जा सकता है।

किन 5 तरीकों से करें शरीर को डिटॉक्सीफाई (Tips to detox body)

1. तुलसी की चाय

जर्नल ऑफ आयुर्वेदा एंड इंटीग्रेटिव मेडिसिन के अनुसार तुलसी टॉक्सिन शरीर को अंदरूनी तौर पर मज़बूत बनाती है और बॉडी में जमा टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंटस शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाने है। साथ ही संक्रमणों की रोकथाम में भी मददगार साबित होते हैं। मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होने के अलावा ये गट हेल्थ का भी ख्याल रखता है। तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालकर पीने या तुलसी की चाय से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ रिलीज़ होते हैं। इसके अलावा इन डिटॉक्सीफाइंग हबर्स को स्मूदीज़ में भी एड कर सकते हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
sehat ke liye acchi hai tulsi tea
तुलसी को आप चाय में डालकर भी पी सकते हैं, पेट की समस्याओं में राहत मिलती है। चित्र : शटरस्टॉक

2. योगर्ट खाएं

योगर्ट (yogurt) जैसे फर्मेंटिड फूड्स (fermented foods) को अपनी मील में एड करने से डाइजेशन को फायदा मिलता है। इसमें मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया गट हेल्थ को मज़बूत बनाते है। इसके चलते ब्लोटिंग, कब्ज और पेट दर्द से राहत मिलती है। साथ ही इससे बॉडी आसानी से डिटॉक्स हो पाती है। इसे आप लस्सी, रायता और स्मूदी के रूप में मील में एड कर सकते हैं। इसे खाने से हड्डियों और दांतों को ताकत मिलती है। इसके अलावा शरीर कई समस्याओं के जोखिम से दूर रहता है। बॉडी को हेल्दी रखने के लिए नियमित तौर पर इसे मील में एड करना आवश्यक है।

3. गुनगुना पानी पिएं

शरीर को डिहाइड्रेशन (dehydration) से बचाने के लिए वॉटर इनटेक का नियमित होना आवश्यक है। रोज़ाना गुनगुना पानी पीने से शरीर में मौजूद बैक्टीरिया डिटॉक्स हो जाते हैं। साथ्र ही शरीर में कैलोरीज़ जमा होने की समस्या से भी बचा जा सकता है। गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना बेहद गुणकारी होता है। इससे शरीर में बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज्म को मज़बूती मिलती है। साथ ही गले की खराश व खांसी जैसी समस्याएं भी दूर रहती है। वे लोग जो हल्का गर्म पानी पीते हैं। उनका पाचन संस्थान उचित बना रहता है।

4. रेगुलर एक्सरसाइज़ है ज़रूरी

रोज़ाना एक्सरसाइज़ (exercise) करने से शरीर में जमा अितिरिक्त कैलोरीज़ बर्न होती हैं। इसके अलावा आपका शरीर हेल्दी और फिट बना रहता है। एक्सरसाइज़ को नियमित तौर पर करने से शरीर में न केवल डाइबिटीज़ और हृदय रोगों का खतरा कम होने लगता है। बल्कि शरीर में पाए जाने वाले टॉक्सिन भी रिलीज़ हो जाते हैं। जो आपके शरीर को हेल्दी बनाने में मददगार हैं।

Daily exercise se karein body detox
रोज़ाना एक्सरसाइज़ करने से आपका शरीर हेल्दी और फिट बना रहता है। चित्र-अडोबीस्टॉक

5. ताजे़ फल और सब्जियां खाएं

सही खानपान बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। खुद को हेल्दी बनाए रखने के लिए मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करें। इससे शरीर एक्टिव रहता है और पोषक तत्वों की भी पूर्ति होती है। रोज़ाना स्किन सहित फलों और कच्ची सब्जियों को  खाने से आपकी गट हेल्थ में बैक्टीरिया के पनपने का खतरा भी कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें- पेट की गर्मी कर रही है परेशान तो डाइट में शामिल करें ये 7 कूलिंग फूड्स, फौरन मिलेगी राहत

  • 141
लेखक के बारे में

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख