आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। नींद के पैटर्न में बदलाव करने की जरूरत है। खुद को मानसिक रूप से शांत रखने के लिए शारीरिक गतिविधियों में भाग ले सकती है। मील स्किप करने से बचें, क्योंकि यह आपको एसिडिटी संबंधी समस्या से ग्रसित कर सकता है। यदि आप शुगर या ब्लड प्रेशर से ग्रषित हैं, तो आज आपका दिन तनावपूर्ण रह सकता है। अपनी दवाइयों को समय पर लेने का प्रयास करें। साथ ही संतुलित आहार में जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, फाइबर, विटामिन को शामिल कर सकती हैं।
आज आपका कार्य तेज गति से आगे बढ़ेगा। आप नए विचारों के साथ पुराने क्लाइंट्स को डील कर सकती हैं। वहीं टीम के सदस्यों को काम की जिम्मेदारियां सौंपते वक़्त सचेत रहने का प्रयास करें। यदि आप व्यवसाय में है तो नए ग्राहकों के साथ जुड़ने की संभावना है। दिन के दूसरे भाग में नौकरी करने वालों को सीनियर्स से आलोचनाएं सुननी पड़ सकती है। वहीं आप अपने नए विचारों को दूसरों के सामने प्रकट करने के लिए उत्सुक रहेंगी। लेकिन तब तक ऐसा न करें जब तक आप खुद अपनी योजनाओं को लेकर स्पष्ट न हो जाए। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी।
पार्टनर और उनके कुछ फैसलों के कारण पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। ऐसे में आप परेशान रह सकती हैं। पार्टनर और आपके बीच चल रहे तनाव में परिवार के अन्य सदस्यों को न घसीटे। ऐसी परिस्थिति में शांति से काम लेने की कोशिश करें, साथ ही पार्टनर को हालात सुधारने का मौका दें। हो सकता है वह चीजों को वापस से सही करने में सक्षम रहें। सामाजिक जीवन व्यस्तता से भरा रहेगा। वहीं दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।अपनी बात रखने के लिए लोगों से संकोच न करें। यदि आप सिंगल हैं तो अधिक थकान के कारण किसी से घुलने मिलने के मूड में नही रहेंगी। आज अपने दिल की सुने।
एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच लंबी सैर पर जाएं।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – मूड सविंग्स से बचें।
यह भी पढ़ें: ‘काला चश्मा’ आपकी हेल्थ को भी जचता है, हम बता रहे हैं इसके 3 कारण!
हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें