27 सितंबर राशिफल: कार्डियो और योग करके अपनी सेहत को रखें स्वस्थ, जानें क्या कहते हैं सेहत के सितारे

काम के मामले में अधिक व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिवार और अपनी स्वास्थ्य दोनों पर ही ध्यान नहीं दे पाएंगे। इसलिए काम से समय निकाल कर दोनों का ध्यान रखें और पर्याप्त नींद लें।
aaj ka rashifal
यहां है आपका 14 मई का राशिफल
Sheetal Shaparia Published: 27 Sep 2023, 07:00 am IST
  • 145

मेष राशि: कोई गेम खेलें।

आज सुबह की नींद की कमी के कारण, सारे दिन आपका स्वास्थ्य अस्थिर रहेगा। दिन भर ध्यान की कमी और नींद का अहसास हो सकता है। ज्यादा कॉफी न पिएं क्योंकि इससे आपके शरीर में कैफीन की मात्रा कही अधिक हो सकती हैं । काम के मामले में आपका दिन स्थिर रहेगा। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा लेकिन आपको अपने पार्टनर के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

लव टिप: वित्त संबंधी समस्या के लिए आपके पार्टनर आपसे राय ले सकते हैं।
एक्टिविटी टिप: कोई गेम खेलें।
काम के लिए शुभ रंग: हलका नीला।
प्यार के लिए शुभ रंग: गुलाबी।
हेल्थ टिप: अच्छे लिसनर बनें।

वृषभ राशि: बहुत ठंडी चीज़े खाने से बचे।

आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आपको गले में खराश और जुकाम की शिकायत हो सकती है, इसलिए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए । मौसम में बदलाव इसका कारण हो सकता है। बहुत ठंडी चीज़े खाने से बचे क्योंकि इससे आपकी सेहत और खराब हो सकती है ।

लव टिप: प्रेम संबंधी कोई भी फैसला लेने से पहले धैर्य रखें।
एक्टिविटी टिप: कार्डियो करें।
काम के लिए शुभ रंग: हलका नीला।
प्यार के लिए शुभ रंग: ग्रे।
हेल्थ टिप: दूसरों को माफ़ करना सीखें।

मिथुन राशि: स्ट्रेचिंग करें।

आज आपका स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। सो के उठने के बाद आपको आरामदायक और ऊर्जावान महसूस होगा। आपका काम का दिन स्थिर रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अधिक संवादशील रहें। आपका सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा और आप जहाँ जाएंगे वह लोग आपसे बात करना चाहेंगे।

लव टिप: अपने पार्टनर के लिए अच्छा खाना बनाएं।
एक्टिविटी टिप: स्ट्रेचिंग करें।
काम के लिए शुभ रंग: हल्का गुलाबी।
प्यार के लिए शुभ रंग: ग्रे।
हेल्थ टिप: और फ्लेक्सिबल हों।

कर्क राशि: परिवार के लिए समय निकालें।

आज आपको नींद संबंधी समस्या हो सकती है लेकिन फिर भी आपके पास आज नियमित काम करने की ताकत होगी। काम के मामले में आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा। महत्वपूर्ण बैठक को स्थगित या रद्द कर दिया जा सकता है, इसके लिए तैयार रहें। काम के कारण भोजन स्किप न करें। आपका सामाजिक जीवन व्यस्त होगा, परिवार के लिए समय निकालें।

लव टिप: आपके पार्टनर आज कुछ परेशान हो सकते हैं।
एक्टिविटी टिप : कुछ क्रिएटिव करें।
काम के लिए शुभ रंग: ऑफ व्हाइट।
प्यार के लिए शुभ रंग: डार्क ब्लू।
हेल्थ टिप: और ग्राउंडेड हों।

सिंह राशि: आपका दिन स्थिर रहेगा।

आज आपका स्वास्थ्य बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा होगा। अपने आहार में कटौती करने की आवश्यकता होगी। काम के समय पर्याप्त पानी पीने का भी ध्यान दें। अपना स्लीप शेड्यूल सुधारें। काम पर आपका दिन स्थिर रहेगा।

लव टिप: पास्ट में की गई बातों के कारण आपका पार्टनेंर्ट आपसे नाराज़ होगा।
एक्टिविटी टिप: काम शुरू करने से पहले अपने आप के साथ कुछ अकेले समय बिताएं।
काम के लिए शुभ रंग: डार्क ब्लू।
प्रेम के लिए शुभ  रंग: व्हाइट।
हेल्थ टिप: और फ्लेक्सिबल रहें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

कन्या राशि: और विवेकी हों।

आज आपको अपनी ताकत को बढ़ाने और तनाव को कम करने के लिए फिर से शारीरिक व्यायाम करने की आवश्यकता है। बाहर का खाना खाने से आपको समस्या हो सजती है इसलिए ध्यान रखें। काम पर आपका दिन स्थिर रहेगा, लेकिन कुछ काम ऐसे हो सकते हैं जिन्हें पूरा करने की आवश्यकता होगी। अधिक जागरूक रहें।

लव टिप: नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें।
एक्टिविटी टिप: किसी नए टॉपिक पर रिसर्च करें।
काम के लिए शुभ रंग: सी ग्रीन।
प्यार के लिए शुभ रंग: ब्लू।
हेल्थ टिप: और विवेकी हों।

तुला राशि: गहरी सांस लेने का व्यायाम करें।

अपने जीवन में तनाव को काम करने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करना होगा। अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो तली-भुनी और मसालेदार चीज़ों से दूर रहें । काम पर आपका दिन स्थिर रहेगा। आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मन हो सकता है।

लव टिप: अपने पार्टनर पर अपने काम की भड़ास न निकालें।
एक्टिविटी टिप: गहरी सांस लेने का व्यायाम करें।
काम के लिए शुभ रंग: लाइट ग्रीन।
प्यार के लिए शुभ रंग: डार्क पिंक।
हेल्थ टिप: संतुलित रहें।

वृश्चिक राशि: काम पर आपका दिन बहुत व्यस्त होगा।

आपको आज अपने खानपान के आदतों और दिनचर्या पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। आज आपको ज्यादा तेलीय खाना खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह आपके पेट को प्रभावित कर सकता है। काम पर आपका दिन बहुत व्यस्त होगा। काम में दिन व्यस्त होने के कारण आपके पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर प्रभाव पड़ेगा।

लव टिप: आपका कोई पुराना प्यार आपसे कुछ मदद मांग सकता हैं।
एक्टिविटी टिप: कुछ व्यायाम करें।
काम के लिए शुभ रंग: बेज।
प्यार के लिए शुभ रंग: डार्क ब्लू।
हेल्थ टिप: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें ।

धनु: ओवरथिंक न करें।

आज आप बाकी दिनों के मुकाबले अधिक स्वस्थ रहेंगे। काम के मामले में अधिक व्यस्त रहेंगे और कम पर अधिक प्रेशर से ग्रसित रहेंगे। लेकिन फिर भी काम के मामले में आज आपका दिन स्थिर रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा और अपने पार्टनर की किसी भी बात पर ओवरथिंक न करें।

लव टिप: आज आपको अपनी लव लाइफ के प्रति सचेत रहना चाहिए।
एक्टिविटी टिप: सॉल्ट-वॉटर बाथ लें।
काम के लिए शुभ रंग: लाइट ग्रीन।
प्यार के लिए शुभ रंग: लाल
हेल्थ टिप: डिसीजन लें।

मकर राशि: आइडिआज़ को एक जगह लिखें।

आज आपको अपनी स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि आपको घुटनें और स्किन संबंधी समस्या हो सकती है । काम के कारण भोजन न छोड़े क्योकि इसके कारण आपको कमजोरी का सामना करना पद सकता है। काम के मामले में आपका दिन स्थिर रहेगा। पुरानी बातों को छोड़ें।

लव टिप: जिस व्यक्ति को आप डेट कर रहें हैं, उन्हें ज्यादा जानकारी न दें।
एक्टिविटी टिप: अपने आइडिआज़ को एक जगह लिखें।
काम के लिए शुभ रंग: लैवेंडर।
प्यार के लिए शुभ रंग: लाइट ग्रीन।
हेल्थ टिप: और निर्धारण करें।

कुम्भ राशि: कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकालें।

आपके जीवनशैली में हुए परिवर्तन से आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव हो सकता है। आप अपने आहार को बदलने और खाने के बाद बाहर टहलने के कारण ाचा महसूस करेंगे । काम पर आपका दिन व्यस्त रहेगा और आपको अधिक जिम्मेदारी मिल सकती है। दोस्तों के साथ सामाजिक जीवन को रोक देने में कोई चीज़ बुराई नहीं है।

लव टिप: अपने आप को कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकालें।
एक्टिविटी टिप: सोने से पहले कुछ ध्यान आवश्यक है।
काम के लिए शुभ रंग: बेज।
प्यार के लिए शुभ रंग: लाइट पिंक।
हेल्थ टिप: अपने विश्वास के मुद्दे को संतुष्ट करें।

मीन राशि: स्विमिंग करें।

आज आपका स्वास्थ्य स्थिर रहेगा । लेकिन फिर भी अपने खाने के प्रति सचेत रहें। काम के मामले में आप नए लोगों, नए प्रोजेक्ट्स, या नए विचारों के साथ काम कर सकते हैं, इसलिए आपका काम का दिन स्थिर रहेगा। परिवार के सदस्यों को आपकी सलाह की जरूरत हो सकती है क्योंकि वे परेशान हैं और उनके पास अपनी समस्याएं हैं। हालांकि आपका सामाजिक जीवन आज व्यस्त रहेगा, लेकिन जहां भी जाएंगे, वहां लोग आपके बारे में बात करेंगे।

लव टिप: आज अपने किसी भी डर को अपनी डेटिंग लाइफ को खराब करने न दें।
एक्टिविटी टिप: स्विमिंग करें।
काम के लिए शुभ रंग: लाइट ब्लू।
प्यार के लिए शुभ रंग: ग्रे।
हेल्थ टिप: दूसरों पर विश्वास करें।

  • 145
लेखक के बारे में

Sheetal Shaparia is a Life Coach who helps people in terms of love, money, career, happiness and experience the peace of knowing the right path to travel in life. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख